कर्पूरी जयंती समारोह में समस्तीपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ,प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और धर्म प्रार्थना में हुए शामिल

भारत रत्न जननायक पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंचे हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय गृह राज्य राज मंत्री नित्यानंद राय, स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी भी मौजूद हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025, 07:25 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कर्पूरी जयंती समारोह में समस्तीपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ,प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और धर्म प्रार्थना में  हुए शामिल
Photo: UB India News Archive

भारत रत्न जननायक पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंचे हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय गृह राज्य राज मंत्री नित्यानंद राय, स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी भी मौजूद हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं।

उपराष्ट्रपति ने करपुरीग्राम जिला स्मृति भवन में कर्पूरी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और धर्म प्रार्थना में शामिल हुए। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने अंग वस्त्र लेकर, पुस्तक वॉइस आफ द वॉइसलेस भेंट की।

उनको कीर्तिमान प्राप्त है

जगदीप धनखड़ इसके बाद चरण कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय परिसर में आयोजित कर्पूरी परिचर्चा में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पूरा जीवन जनता के लिए समर्पित रहा। वो लोगों के लिए जननायक हैं। विधानसभा चुनाव में उनको कीर्तिमान प्राप्त है। हमारी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने अपना जीवन समाज के आसरे पर रहने वाले लोगों के लिए समर्पित किया।

पीएम मोदी की तारीफ की

आगे कहा कि आज तक बिहार में उतना विकास नहीं किया जितना विकास पिछले 10 सालों में हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ की। विकसित भारत एक सपना नहीं है, ये निश्चित होगा। 2047 में भारत आजादी की शताब्दी मना रहा होगा तब वह विकसित राष्ट्र होगा। भारत विश्वगुरु होगा। मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि आज आपलोगों के लिए सकारात्मक वातावरण है। सरकारी योजनाएं, नीतियां आपके पक्ष में हैं। धन की कोई कमी नहीं है। युवा अपनी आकांक्षा को पूरी कर सकते हैं। दुनिया भारत की ओर ही देख रही है।

रुद्राक्ष और चंदन के पेड़ लगाए

उपराष्ट्रपति ने रुद्राक्ष और चंदन के पेड़ लगाए। साथ ही वह कर्पूरी ठाकुर की वैसी ही झोपड़ी का जायजा लिया, जिस तरह की झोपड़ी में कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन व्यतीत हुआ था। इस झोपड़ी को कर्पूरी ठाकुर की याद में उनकी बेटी ने निर्माण कराया है।

वहीं, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना पहुंचने पर उनका स्वागत किया है।

झोपड़ी कर्पूरी ठाकुर की स्मृतियों से जुड़ी

बता दें कि इस जयंती समारोह को यादगार बनाने के लिए कर्पूरी ठाकुर की उस‌ झोपड़ी को पुनः वैसा ही लुक दिया गया है, जैसी झोपड़ी में कर्पूरी ठाकुर ने अपना जीवन गुजारा था।

इस झोपड़ी में वैसे ही खाट रखी गई है। जैसी खाट कर्पूरी ठाकुर सोया करते थे। झोपड़ी में सिलबट्टा, आटा पीसने वाला जातां, मिट्टी के चूल्हे बनाए गए हैं। जिस समय वह झोपड़ी में रहते थे बिजली की व्यवस्था उतनी अच्छी नहीं थी तो घर के अंदर रोशनी के लिए लालटेन के साथ ही ढिबरी भी रखी गई है।

Vice-President of India @VPIndia
माननीय उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ के समस्तीपुर आगमन पर बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ़ मोहम्मद खान जी, माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री, श्री शिवराज सिंह चौहान जी, माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, राम नाथ ठाकुर जी, माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी जी, माननीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया गया।
Image

Image

Image

Image

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….
अपराध

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार किया. आरोपी को पुलिस ठाणे ले आई है. बिजेंद्र कुमार गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहा था. पेपर लीक मामले में उसकी अहम […]

UB India News25 जुल॰
समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज
अपराध

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की रात अपराधियों ने आपसी वर्चस्व को लेकर दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार […]

UB India News8 जुल॰
टीम इंडिया में वैभव के चयन सेे बिहार के खिलाड़ियों में नया जोश……….
खास खबर

टीम इंडिया में वैभव के चयन सेे बिहार के खिलाड़ियों में नया जोश……….

बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टी-20 टीम में चयन से पूरे राज्य में खुशी और उत्साह का माहौल है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे तथा जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाकर वैभव ने न सिर्फ अपने परिवार और बिहार का, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया […]

UB India News7 जून
गंगा में 15 लोगों से भरी नाव डूबी, 3 मौतें , 4 लोग लापता
दुर्घटना

गंगा में 15 लोगों से भरी नाव डूबी, 3 मौतें , 4 लोग लापता

पटना के बाढ़ में गंगा में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबकि 4 लापता बताए जा रहे हैं। 7 लोगों को बचा लिया गया है। नाव पर करीब 14 लोग सवार थे। जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसा बाढ़ के उमानाथ इलाके में हुआ है।मृतकों की पहचान नीलम […]

UB India News28 मई
करीबी दोस्त बना दुश्मन?
समस्तीपुर

करीबी दोस्त बना दुश्मन?

जनशक्ति जनता दल प्रमुख और राजद के पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया की मांग की है। तेज प्रताप ने अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह विभाग के प्रभारी सम्राट चौधरी से संपर्क किया है। तेज प्रताप का कहना है कि उन्हें वर्तमान […]

UB India News26 दिस॰
भाजपा नेता रूपक सहनी की हत्या, थानाध्यक्ष निलंबित और एसआईटी जांच तेज
अपराध

भाजपा नेता रूपक सहनी की हत्या, थानाध्यक्ष निलंबित और एसआईटी जांच तेज

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष रूपक सहनी की बुधवार देर शाम अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय रूपक मंदिर के पास एक दुकान में बैठे थे, तभी 3-4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पैदल भाग गए। समस्तीपुर जिले के खानपुर […]

UB India News25 दिस॰
सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में VVPAT की पर्चियां मॉक पोल की पर्चियां थी !……………..
खास खबर

सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में VVPAT की पर्चियां मॉक पोल की पर्चियां थी !……………..

बिहार में चुनाव की सरगर्मी के बीच समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में VVPAT की पर्चियां कचरे के ढेर में मिलने से हड़कंप मच गया। RJD समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने तरह-तरह के आरोप लगाए और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। हालांकि, मामले की नजाकत को देखते हुए तुरंत इस मामले की एफआईआर […]

UB India News9 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव : जनता पूछ रही है सवाल तो भागते नजर आरहे माननीय…………………..
पश्चिमी बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव : जनता पूछ रही है सवाल तो भागते नजर आरहे माननीय…………………..

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान बेशक अभी नहीं हुआ है लेकिन विधायक और संभावित उम्मीदवार जनता के बीच जाने लगे हैं। क्षेत्र में कथित तौर पर काम नहीं करने वाले विधायकों को जनता की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर और रोहतास से सामने आया है जहां पर […]

UB India News27 सित॰
निलंबित पुलिसकर्मी के घर STF ने की छापेमारी , भारी मात्रा में कारतूस-हथियार बरामद , दोनों तरफ से हुई फायरिंग
खास खबर

निलंबित पुलिसकर्मी के घर STF ने की छापेमारी , भारी मात्रा में कारतूस-हथियार बरामद , दोनों तरफ से हुई फायरिंग

बिहार के समस्तीपुर में एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस में कार्यरत सरोज सिंह के घर पर छापेमारी की जा रही है. इस दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई, जिस पर पुलिस ने भी […]

UB India News6 जून