PM मोदी अमेरिका का सफल दौरा खत्म कर दिल्ली के लिए हुए रवाना ………

PM नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा खत्म कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। PM मोदी शुक्रवार देर रात 3 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे। दोनों नेता करीब ढाई घंटे तक साथ रहे। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। ट्रम्प-मोदी ने 2 बार मीडिया से बात की। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 14 फरवरी 2025, 07:12 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PM मोदी अमेरिका का सफल दौरा खत्म कर दिल्ली के लिए हुए रवाना ………
Photo: UB India News Archive

PM नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा खत्म कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। PM मोदी शुक्रवार देर रात 3 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे। दोनों नेता करीब ढाई घंटे तक साथ रहे। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। ट्रम्प-मोदी ने 2 बार मीडिया से बात की।

ट्रम्प ने टैरिफ मामले पर मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक टफ नेगोशिएटर (मोलभाव करने वाला) बताया। उन्होंने कहा कि PM मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और वे अच्छा काम कर रहे हैं। वो मुझसे भी बेहतर नेगोशिएटर हैं।

ट्रम्प ने भारत को F-35 फाइटर जेट देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने 2008 में मुंबई हमले के आतंकी तहव्वुर राणा को भारत भेजने की बात कही।

वहीं, PM मोदी ने दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर ट्रम्प को बधाई दी। मोदी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि मुझे ट्रम्प के साथ दोबारा काम करने का अवसर मिला है। मेरे और ट्रम्प के मिलने का मतलब एक और एक ग्यारह है।

ट्रम्प और मोदी की मुलाकात की 3 तस्वीरें…

ट्रम्प और मोदी के बीच करीब 4 साल बाद मुलाकात हुई।
ट्रम्प और मोदी के बीच करीब 4 साल बाद मुलाकात हुई।
द्विपक्षीय मुलाकात से पहले दोनों नेताओं अनौपचारिक बातचीत की और मीडिया के सवालों के जवाब दिए।
द्विपक्षीय मुलाकात से पहले दोनों नेताओं अनौपचारिक बातचीत की और मीडिया के सवालों के जवाब दिए।
द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ट्रम्प और मोदी।
द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ट्रम्प और मोदी। The White House

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को पांच साल बाद व्हाइट हाउस में मिले. यह पीएम मोदी की ट्रंप के साथ उनके दोबारा चुने जाने के बाद पहली मुलाकात थी और उन्होंने अपनी दोस्ती वहीं से शुरू की, जहां से उन्होंने छोड़ी थी.The White House

ट्रंप ने मोदी से कहा, ‘हमने आपको बहुत मिस किया, हमने आपको बहुत मिस किया.’ पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया और कहा, ‘आपसे फिर से मिलकर बहुत अच्छा लगा.’The White House

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में खुद कुर्सी खिसकाई और पीएम मोदी को बिठाया. इसके बाद मोदी ने विजिटर्स डायरी में एंट्री की. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी आखिरी मुलाकात फरवरी 2020 में हुई थी, जब ट्रंप भारत आए थे और अहमदाबाद में 129,000 से ज़्यादा लोगों की ‘नमस्ते ट्रंप’ रैली में उनका स्वागत किया गया था.The White House

ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पुस्तक, ‘आवर जर्नी टुगेदर’ की एक साइन्ड कॉपी भेंट की. ट्रंप ने लिखा, ‘Mr Prime Minister, you are great.’ फोटोबुक में ट्रंप के पहले कार्यकाल का ब्योरा है, जिसमें प्रमुख आयोजनों की तस्वीरें शामिल हैं, जिसमें सितंबर 2019 में पीएम मोदी के अमेरिका के द्विपक्षीय दौरे के दौरान आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम भी शामिल है.The White House

एक साझा प्रेस कॉन्फेंस में, ट्रंप ने अपनी पुरानी दोस्ती का जिक्र किया और अपनी पिछली मुलाकातों को याद किया. ट्रंप ने कहा, ‘मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधानमंत्री का व्हाइट हाउस में फिर से स्वागत करते हुए रोमांचित हूं.’ उन्होंने कहा, ‘वह एक खास व्यक्ति हैं.’The White House

ट्रंप ने कहा, ‘किसी भी चीज से ज्यादा, हम (पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप) में बहुत एकता है, हमारी बहुत अच्छी दोस्ती है. मुझे लगता है कि यह और भी नज़दीकी होने जा रहा है. लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम देश के रूप में एकजुट रहें. हम दोस्त हैं और हम ऐसे ही बने रहेंगे.’The White House

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘वह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) मुझसे कहीं ज़्यादा सख्त वार्ताकार हैं और मुझसे कहीं बेहतर वार्ताकार भी हैं..’ दोनों नेताओं के बीच, व्यापार एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों सहित कई विषयों पर उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बातचीत हुई.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰