MLC सुनील सिंह मामले में नीतीश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका…………

बिहार के चर्चित आरजेडी नेता सुनील सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी माने जाने आरजेडी नेता सुनील सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए विधान परिषद में उनकी सदस्यता बहाल करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 फरवरी 2025, 06:22 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
MLC सुनील सिंह मामले में नीतीश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका…………
Photo: UB India News Archive

बिहार के चर्चित आरजेडी नेता सुनील सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी माने जाने आरजेडी नेता सुनील सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए विधान परिषद में उनकी सदस्यता बहाल करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में अपनी एमएलसी की सदस्यता गंवा चुके सुनील सिंह की सदस्यता फिर से बहाल की जाएगी.

जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने धारा 142 के इस्तेमाल करते हुए आरजेडी नेता सुनील सिंह की विधानपरिषद की सदस्यता बहाल करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आचार समिति की ओर से जारी नोटिफिकेशन को भी रद्द कर दिया है. बता दें, आरजेडी नेता सुनील सिंह की विधान परिषद की सदसयता जुलाई 2024 में ही समाप्त कर दी गयी थी, जिसके बाद सुनील लगातार इस मामले को लेकर कोर्ट में अर्जी दाखिल कर रहे थे. वहीं अब सुनील सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गयी है.

जानें क्या है पूरा मामला?

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर मिमीक्री की थी और आपत्तिजनक बयान दिया था. उन्होंने सदन के अंदर सीएम को पलटुराम कहा था. इसको लेकर जेडीयू की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी. इस मामले में आचार समिति ने सुनील सिंह की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की थी जिसे आज बहुमत से पारित कर दिया गया. सुनील सिंह अक्सर फेसबुक पोस्ट के जरिये सीएम नीतीश कुमार पर इशारों ही इशारों में हमला करते रहते हैं. इसको लेकर जेडीयू नेताओं की ओर से बार-बार आपत्ति जताई जाती रही है. हालांकि विधानपरिषद की सदस्यता जाने के बाद सुनील सिंह के ऐसे पोस्ट में थोड़ी कमी देखने को मिली थी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰