केजरीवाल के ‘शराब घोटाले’ की CAG रिपोर्ट सदन में की पेश ,2002 करोड़ का नुकसान…………

अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान कथित शराब घोटाले को लेकर सीएजी रिपोर्ट के पार्ट-1 को आज सीएम रेखा गुप्‍ता सरकार ने दिल्‍ली विधानसभा में पेश कर दिया है. दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना का सदन में अभिभाषण चल रह है. इसी बीच विपक्ष की नेता आतिशी सहित तमाम आम आदमी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 फरवरी 2025, 07:40 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
केजरीवाल के ‘शराब घोटाले’ की CAG रिपोर्ट सदन में की पेश ,2002 करोड़ का नुकसान…………
Photo: UB India News Archive

अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान कथित शराब घोटाले को लेकर सीएजी रिपोर्ट के पार्ट-1 को आज सीएम रेखा गुप्‍ता सरकार ने दिल्‍ली विधानसभा में पेश कर दिया है. दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना का सदन में अभिभाषण चल रह है. इसी बीच विपक्ष की नेता आतिशी सहित तमाम आम आदमी पार्टी के नेता अंदर हंगामा कर रहे थे. जिसे देखते हुए स्‍पीकर वीके सक्‍सेना ने एक एक कर 15 AAP विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया.

दिल्‍ली विधानसभा में आज उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना के भाषण के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जमकर बवाल काटा. जिसे देखते हुए स्‍पीकर वीके सक्‍सेना ने एक-एक कर विपक्ष की नेता आतिश सहित 15 आप विधायकों को सदन से सस्‍पेंड कर दिया. एलजी ने इस दौरान कहा कि दिल्‍ली की सड़कों के सुधारा जाएगा. दिल्ली में राजस्व को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा. रोजगार को बढ़ाने वाली योजनाओं को लागू किया जाएगा. मेरी सरकार सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने का काम करेगी.

सीएम रेखा गुप्‍ता की सरकार आज एक दो नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान कुल 14 अनियमितताओं को लेकर सीएजी की रिपोर्ट दिल्‍ली विधानसभा में पेश करेगी. बीजेपी सरकार के पहले दिल्‍ली विधानसभा सत्र के दूसरा दिन आज काफी हंगामा होने के आसार हैं. आज अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा में पेश किया जा सकता है. वहीं, आम आदमी पार्टी ने सोमवार को सेशन के पहले ही दिन खूब बवाल काटा था. जिसके बाद सदन की कार्यवाही को आज तक के लिए स्‍थगित करना पड़ा था. दिल्‍ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी बीजेपी सरकार पर महिला सम्‍मान योजना को लेकर वादों से मुकरने का आरोप लगा रही है. सोमवार को पोस्‍टर लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में हंगामा किया था. उधर, दिल्‍ली विधानसभा के नए स्‍पीकर विजेंद्र गुप्‍ता ने भी हंगामे पर कड़ा स्‍टैंड अख्तियार किया था.

दिल्ली विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। सीएम रेखा गुप्ता ने आज CAG की 14 रिपोर्ट्स में से सिर्फ एक, शराब नीति घोटाले से संबंधित सीएजी सदन में रिपोर्ट पेश की है। उसके बाद हो सकता है कि दूसरे दिन डीटीसी बसों को लेकर कैग की दूसरी रिपोर्ट पेश की जाए। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) पर सीएजी की रिपोर्ट में वित्तीय घाटे का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि 2015-16 से 2021-22 तक, डीटीसी का संचयी घाटा 25,300 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 60,750 करोड़ रुपये हो गया। इसका प्रमुख कारण पुराना बेड़ा था, 45% बसें पुरानी हो चुकी थीं और उनके खराब होने का खतरा था, जिसके परिणामस्वरूप बेड़े का उपयोग कम हो रहा था।

इससे पहले सोमवार को दिल्‍ली विधानसभा सत्र के पहले दिन सभी विधायकों से शपथ ली. शुरुआत में सीनियर विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्‍पीकर बनाया गया था. बाद में दिल्‍ली बीजेपी के कद्दावर नेता विजेंद्र गुप्‍ता को स्‍पीकर की जिम्‍मेदारी सौंपी गई. पीएम मोदी ने पहले ही यह वादा किया था कि दिल्‍ली विधानसभा के पहले सेशन के दौरान अरविंद केजरीवाल के सीएम हाउस को लेकर सीएजी की रिपोर्ट को पेश किया जाएगा. ऐसे में आज ऐसा होने की संभावना प्रबल है.

Delhi Vidhan Sabha Session LIVE Updates:

नेता विपक्ष आतिशी ने कहा- विधानसभा में जब AAP विधायकों ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नारे लगाए तो सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन जब बीजेपी विधायकों ने पीएम मोदी के नारे लगाए, तो कुछ नहीं कहा गया। इसका मतलब है कि बीजेपी को डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर से नफरत है।

एलजी वीके सक्‍सेना ने दिल्‍ली विधानसभा में बनाए रेखा गुप्‍ता सरकार के 5 संकल्‍प
LG वीके सक्‍सेना ने सदन में अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि सरकार पांच प्रमुख चीजों पर काम करेगी जिसमें यमुना पुनरुद्धार, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अनाधिकृत कलियों का नियमित करना शामिल है. इसके अलावा लोगों को स्वच्छ जल दिया जाएगा, साथ ही विकसित दिल्ली संकल्प पत्र को लागू किया जाएगा.

मौजूदा योजनाए रहेंगी जारी, नई सरकार उन योजनाओं को और प्रभावी बनाएंगी
एलजी वीके सक्‍सेना ने दिल्‍ली विधानसभा में अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि पिछले 1़0 साल में काफी ज्‍यादा टकराव देखने को मिला है. मेरी सरकार अब केंद्र के साथ समन्‍वय करके चलेगी. पिछली सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा. उनमें मौजूद करप्‍शन को मिटाकर उन्‍हें और ज्‍यादा प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा.

उपराज्‍यपाल सदन में दे रहे थे भाषण, मंत्री परवेश वर्मा सहित बीजेपी विधायक लगा रहे थे मोदी, मोदी के नारे
आज दिल्‍ली विधानसभा में उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना के अभिभाषण के दौरान मंत्री परवेश वर्मा सहित कपिल मिश्रा और अन्‍य बीजेपी विधायक मोदी मोदी के नारे लगाते हुए नजर आए. उधर, आम आदमी पार्टी ने सदन में हंगामे का प्रयास किया. एक-एक कर 13 आप विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया गया.

दिल्‍ली विधानसभा में एलजी के अभिभाषण के बीच आतिशी सहित 10 AAP विधायक सस्‍पेंड
दिल्‍ली विधानसभा में इस वक्‍त उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना का अभिभाषण चल रहा है. इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक सदन में जमकर हंगामा कर रहे हैं. स्‍पीकर बनने के अगले ही दिन विजेंद्र गुप्‍ता भी सदन में एक्‍शन मोड में नजर आए. उन्‍होंने विपक्ष की नेता आतिशी सहित 10 आप विधायकों को पूरे दिन के लिए सस्‍पेंड कर दिया है.

आज कुल 14 सीएजी रिपोर्ट दिल्‍ली विधानसभा में होंगी पेश, अरविंद केजरीवाल को घेरने की तैयारी में रेखा गुप्‍ता सरकार
दिल्‍ली की नई रेखा गुप्‍ता सरकार ने अरविंद केजरीवाल को घरने के लिए दिल्‍ली विधानसभा में चक्रव्‍यूह रच दिया है. आज एक दो नहीं बल्कि कुल 14 सीएजी रिपोर्ट दिल्‍ली असेंबली में पेश की जाएंगी. इसमें ‘शीशमहल’ सहित डीटीसी में 60,750 करोड़ रुपये की अनियमितताओं के अलावा प्रदूषण जांच के दौरान घाटे पर सवाल उठाए ए हैं.

डीटीसी का घाटा 60,750 करोड़, CAG का दिल्‍ली परिवहन निगम को लेकर बड़ा दावा, आज रिपोर्ट विधानसभा में होशी पेश
दिल्‍ली को लेकर सीएजी रिपोर्ट में दावा किया गया कि DTC यानी दिल्ली परिवहन निगम का घाटा 2015-16 में 25,300 करोड़ रुपये था जो बढ़कर 2021-22 में लगभग 60,750 करोड़ रुपये हो गया है. आज दिल्‍ली विधानसभा में बीजेपी की नई रेखा गुप्‍ता सरकार इस रिपोर्ट को पेश करेगी. डीटीसी पर सीएजी रिपोर्ट यह उन 14 रिपोर्टों में से एक है जिसे AAP सरकार ने विधानसभा में पेश करने से इनकार कर दिया था.

मोदी जी ने वादा किया था… आतिशी ने रेखा गुप्‍ता सरकार को महिला सम्‍मान योजना पर घेरा
दिल्‍ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने रेखा गुप्‍ता सरकार को घेरते हुए कहा कि पीएम मोदी ने यह वादा किया था कि वो पहली ही कैबिनेट बैठक में दिल्‍ली में महिला सम्‍मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये देंगे. हम इसे लेकर चिंतित हैं. अबतक बीजेपी सरकार ने ऐसा नहीं किया है.

सीएम ऑफिस से भगत सिंह की फोटो हटाने का AAP ने लगाया आरोप, BJP का पलटवार
दिल्‍ली की नई सीएम रेखा गुप्‍ता के दिल्‍ली सचिवालय में स्थित ऑफिस से भगत सिंह की फोटो हटाने का आरोप आम आदमी पार्टी की तरफ से लगाया गया. AAP ने इसे बड़ा मुद्दा बनाने का प्रयास किया. कहा गया कि भगत सिंह की फोटो हटाकर उनके स्‍थान पर पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगा दी गई है. इसपर बीजेपी की तरफ से जवाब देते हुए कहा गया कि सीएम ऑफिस में भगत सिंह की फोटो है. केवल उसकी जगह बदली गई है.

आज विधानसभा में पेश होगी अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ को लेकर सीएजी रिपोर्ट
अरविंद केजरीवाल जब सीएम थे तब उनके घर के रिनोवेशन पर जरूरत से ज्‍यादा खर्च हुए रुपयों को लेकर सीएजी की रिपोर्ट को आज दिल्‍ली विधानसभा में पेश किया जाएगा. सीएम रेखा गुप्‍ता की सरकार आज इसे पेश करेगी. ऐसे में आज विधानसभा का सत्र हंगामेदार होने के आसार है.

UPDATES

  • CAG रिपोर्ट के मुताबिक सरकार को तकरीबन 2002 करोड़ का नुकसान हुआ है।
  • सीएम रेखा गुप्ता ने सदन में सीएजी रिपोर्ट पेश की।
  • सीएम ने शराब नीति घोटाले से संबंधित सीएजी रिपोर्ट पेश की है।
  • शराब घोटाले से जुड़ी सीएजी रिपोर्ट पेश।
  • आतिशी ने कहा-हम सदन से सड़क तक प्रदर्शन करेंगे।

    विधानसभा में उपराज्यपाल का अभिभाषण-

  • यमुना की सफाई के लिए विशेष योजना बनेगी।
  • दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ मेट्रो शहर बनाएंगे।
  • दिल्ली की हर गरीब महिला को 2500 रुपये दिए जाएंगे।
  • दिल्ली में आयुष्मान योजना होगी लागू।
  • गरीबों को 500 रुपये में गैसे सिलेंडर उपलब्ध होगा।
  • वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन राशि बढ़ाकर 2500 रुपये की जाएगी।
  • कल्याणकारी योजनाएं बंद नहीं होंगी।
  • झुग्गी बस्तियों में बनेंगे अटल कैंटीन।
  • दिल्ली की 100 दिनों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
  • विधानसभा में हंगामा, आम आदमी पार्टी के सभी 22 विधायक सदन से सस्पेंड किए गए।
  • अपने विधायकों के साथ आप नेता आतिशी विधानसभा में अंबेडकर की मूर्ति के नीचे धरने पर बैठ गई हैं।
  • राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा।
  • आज सदन में सबसे पहले शराब घोटाले से जुड़ी CAG की रिपोर्ट होगी पेश।

24 फरवरी: सत्र के पहले दिन क्या-क्या हुआ…

पहला मुद्दा: विपक्ष का आरोप- सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा पूरा नहीं किया

विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी सोमवार को AAP विधायकों के साथ CM रेखा गुप्ता से मिलने पहुंची थीं। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि 2 दिनों से मुख्यमंत्री ने हमें समय नहीं दिया। आज सत्र के दौरान हम रेखा गुप्ता जी से मिलने गए।आतिशी ने कहा था कि हमने CM से कहा कि पहली कैबिनेट में किया गया वादा झूठा साबित हो रहा है। हमें उम्मीद है कि 8 मार्च को महिला सम्मान योजना की पहली किस्त 2500 रुपए हर दिल्ली की महिला के खाते में जरूर आएगी। आतिशी ने पार्टी विधायकों के साथ मिलकर CM गुप्ता के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰