PM मोदी मुस्लिमों को देंगे खास संदेश, ‘जहान-ए-खुसरो’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित सुंदर नर्सरी में ‘जहान-ए-खुसरो’ का कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। जहान-ए-खुसरो- सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है। अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकार शामिल होंगे। यह रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसे 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 फरवरी 2025, 09:00 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PM मोदी मुस्लिमों को देंगे खास संदेश, ‘जहान-ए-खुसरो’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे
Photo: UB India News Archive

नई दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित सुंदर नर्सरी में ‘जहान-ए-खुसरो’ का कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। जहान-ए-खुसरो- सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है। अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकार शामिल होंगे। यह रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसे 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली ने शुरू किया था।

बका दें कि पीएम मोदी का सूफी लगाव कोई पहली बार नहीं है। इसके पहले भी उन्होंने सूफी परंपरा में अपनी रुची दिखाई है। इतना ही नहीं बीजेपी और संघ हमेशा से ही देश में सूफी परंपरा को आगे बढ़ाने की बात करता रहा है। ऐसे में पीएम मोदी दिल्ली से एक बार फिर सूफीवाद को बढ़ावा देने और देश के मुस्लिमों को सियासी संदेश देने की कवायद करेंगे।

पीएम मोदी का सूफी परंपरा के साथ लगाव काफी पहले से है। नरेंद्र मोदी का हमेशा से मानना रहा है कि सूफीवाद को बढ़ावा देने से साम्प्रदायिक तनाव खत्म करने में मदद मिलेगी। इस बात को वे गुजरात के सीएम रहते हुए और पीएम बनने के बाद भी करते रहे हैं। 2014 में देश की सत्ता पर विराजमान होने के बाद पीएम मोदी ने मुसलमानों के किसी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी, तो वो सूफी परंपरा से जुड़े हुए लोग थे।

2015 में 40 सूफी रहनुमाओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी

27 अगस्त 2015 को देश भर के 40 सूफी रहनुमाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भारत में सूफी विचारधारा और सूफी संस्कृति को प्रोत्साहन देने और भारत में सूफी मजारों और स्थलों के जीर्णोद्धार सहित कई सुझाव दिए थे।

दुनिया के सामने मोदी ने रखा सूफीवाद

पीएम मोदी ने मार्च 2016 में दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व सूफी फोरम का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम में दुनिया के 20 देशों के सूफीवाद से जुड़े हुए करीब 200 लोगों ने शिरकत की थी। इनके बीच पीएम मोदी ने कहा था,’इस्लाम अमन का पैगाम देता है, सूफीवाद उसकी आवाज है। इस्लाम का असली मतलब ही शांति है।

जब हम अल्लाह के 99 नामों के बारे में सोचते हैं, कोई भी हिंसा से जुड़ा नहीं है। खुदा की सेवा का मतलब भगवान की सेवा है। इस दौरान मोदी ने कहा था कि आतंकवाद को इस्लाम से नहीं जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा था हम ईश्वर को प्यार करते हैं तो हमें उनके बनाए सभी लोगों से भी प्यार करना चाहिए। हजरत निजामुद्दीन औलिया और बुल्ले शाह ने यही संदेश दिया है कि ईश्वर सभी के दिल में रहता है।

मुसमलानों को देंगे मोदी संदेश

पीएम मोदी सूफीवाद के जरिए देश के मुसलमानों को सियासी संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं, जिस तरह से उन्होंने समय-समय पर सूफी परंपरा को लेकर अपनी बात रखते रहे हैं। पीएम मोदी ने खुद एक बार कहा था कि वह सूफी धारा से बहुत अधिक प्रभावित हैं और सूचना-प्रसारण मंत्रालय को भी सूफी धारा को महत्व देने के निर्देश दे दिए थे। वैसे आम धारणा बीजेपी को ध्रुवीकरण कराने वाली पार्टी मानने की है, लेकिन प्रधानमंत्री का मानना है कि सूफीवाद को बढ़ावा देने से साम्प्रदायिक तनाव खत्म करने में मदद मिलेगी। पश्चिम बंगाल, असम और केरल के चुनावों के संदर्भ में भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है,जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता हैं।

हिंदी खड़ी बोली के सूफी कवि थे अमीर खुसरो

अमीर खुसरो हिंदी खड़ी बोली के सूफी कवि थे और फारसी में उन्होंने सूफीमत की कविताएं लिखी हैं। अमीर खुसरो ने अपनी संगीत और कविता में देश की गंगा-जमुनी तहजीब को हमेशा आगे रखा, जिसका उद्देश्य सामाजिक-सांस्कृतिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को पिरोना था। अमीर खुसरो की याद में होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होकर देश के मुसलमानों को एक बड़ा संदेश देने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना चाहते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰