मैं अपने साथ ‘फगवा’ की खुशी लेकर आया हूं, इस बार मैं होली के रंगों को अपने साथ भारत लेकर जाऊंगा………..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिशस में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भोजपुरी से भाषण की शुरुआत की है। मॉरिशस की राजधानी पोर्ट लुईस में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं 10 साल पहले इसी दिन मॉरीशस आया था। यह होली के एक सप्ताह बाद था और मैं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 मार्च 2025, 02:55 PM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मैं अपने साथ ‘फगवा’ की खुशी लेकर आया हूं, इस बार मैं होली के रंगों को अपने साथ भारत लेकर जाऊंगा………..
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिशस में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भोजपुरी से भाषण की शुरुआत की है। मॉरिशस की राजधानी पोर्ट लुईस में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं 10 साल पहले इसी दिन मॉरीशस आया था। यह होली के एक सप्ताह बाद था और मैं अपने साथ ‘फगवा’ की खुशी लेकर आया हूं। इस बार मैं होली के रंगों को अपने साथ भारत लेकर जाऊंगा।’

यहां की हवा, मिट्टी और पानी में अपनेपन का एहसास

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मॉरिशस की मिट्टी में भारतीयों का खून-पसीना मिला हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें मॉरिशस में अपने लोगों के बीच होने का एहसास हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं जब मॉरीशस आता हूं, तो ऐसा लगता है कि अपनों के बीच ही तो आया हूं। यहां की हवा, मिट्टी और पानी में अपनेपन का एहसास है।’

मॉरिशस में बसता है मिनी हिंदुस्तान

पीएम मोदी ने कहा कि भाषा-बोली, खान-पान के हिसाब से देखें तो मॉरिशस में मिनी हिंदुस्तान बसता है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के साथ मॉरिशस का भावुक संबंध है। हम मिलकर बिहार को अपना गौरव वापस दिलाएंगे।

मॉरिशस की सरकार ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान

पीएम मोदी ने कहा, ‘मॉरीशस के लोगों ने यहां की सरकार ने मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला लिया है। मैं आपके निर्णय को विनम्रता से स्वीकार करता हूं। ये भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक रिश्तों का सम्मान है।’

रउआ लोग का प्रणाम नमस्‍कार…विदेश मंत्रलाय के प्रवक्‍ता ने जब भोजपुरी में किया वेलकम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों मॉरिशस की यात्रा पर हैं. मॉरिशस में भोजपुरी भाषा काफी लोग बोलते हैं. इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह भोजपुरी भाषा में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि अभी तक रणधीर जायसवाल को अभी तक हिन्‍दी या फिर अंग्रेजी में ही बात करते हुए सुना और देखा गया था.

महाकुंभ से संगम का पानी, बनारस की साड़ी और बिहार से… PM मोदी ने मॉरीशस को दिए क्या-क्या गिफ्ट?

पीएम मोदी मॉरीशस की दो दिनों की यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्रा के पहले दिन मंगलवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल से मुलाकात की है. इस दौरान पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को प्रयागराज महाकुंभ का गंगाजल और बिहार का मखाना भेंट किया. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति की पत्नी को भी बनारसी साड़ी गिफ्ट किया है. पीएम मोदी ने गुजरात की सादेली बॉक्स में बनारसी साड़ी राष्ट्रपति की पत्नी को दिया.

बनारसी साड़ी, बिहार का मखाना और गुजराती सादेली बॉक्स की दुनिया में मांग है. बनारसी साड़ी विलासिता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो अपने बेहतरीन रेशम, जटिल ब्रोकेड और भव्य ज़री के काम के लिए जानी जाती है. यह शानदार साड़ी शाही नीले रंग में आती है, जो चांदी की ज़री की आकृति, चौड़ी ज़री की बॉर्डर और शानदार विस्तृत पल्लू से सजी है. बनारसी साड़ियां भारत में शादियों, त्योहारों और भव्य समारोहों के लिए महिलाओं पर खूब जचती है.

PM Modi Mauritius Visit , पीएम मोदी मॉरीशस दौरा , Narendra Modi , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , Mauritius President , मॉरीशस के राष्ट्रपति , Banarasi Saree , बनारसी साड़ी , bihari makhana , बिहारी मखाना , गुजराती डिब्बा , पीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा न्यूज , प्रयागराज महाकुंभ , संगम का पानी, गंगा जल लेकर पहुंचे मॉरीश पहुंचे पीएम मोदी , बिहारी मखाना

पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को बिहार का मखाना भेंट किया.

पीएम मोदी का मॉरीशस दौरा
पीएम मोदी ने मंगलवार को बनारसी साड़ियों के साथ-साथ मखाना, प्रयागराज महाकुंभ का संगम का पानी और गुजरात से आया एक सादेली बॉक्स भी गिफ्ट किया है. बता दें कि सादेली बॉक्स में जटिल जड़ाऊ काम किए जाते हैं, जिसमें कीमती साड़ियों, गहनों या यादगार चीज़ों को रखने के लिए डिज़ाइन किया जाता है.

बनारसी साड़ी, मखाना और गुजराती…
गौरतलब है कि पीएम दो दिन की यात्रा पर मंगलवार को ही मॉरीशस पहुंचे हैं. पीएम मोदी का मॉरीशस पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया है. पीएम मोदी के स्वागत में बिहारी भोजपुरी गावई गीत भी महिलाओं ने गया. पीएम मोदी की दो दिनों की मॉरीशस यात्रा कई मायनों में खास होने वाली है. पीएम की यात्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा, श्रम का निर्माण और व्यापार के क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावनाएं हैं. पीएम मोदी अगले कुछ घंटों में मॉरीशस प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मीटिंग करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी मंगलवार को एक समारोह को भी संबोधित करने वाले हैं.

PM Modi Mauritius Visit , पीएम मोदी मॉरीशस दौरा , Narendra Modi , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , Mauritius President , मॉरीशस के राष्ट्रपति , Banarasi Saree , बनारसी साड़ी , bihari makhana , बिहारी मखाना , गुजराती डिब्बा , पीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा न्यूज , प्रयागराज महाकुंभ , संगम का पानी, गंगा जल लेकर पहुंचे मॉरीश पहुंचे पीएम मोदी , बिहारी मखाना

पीएम मोदी के मॉरीशस यात्रा के दौरान बिहार, यूपी और गुजराती सामानों का जलवा.

मॉरीशस के साथ कैसा रिश्ता?
पीएम मोदी कल यानी बुधवार 12 मार्च को ‘मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. पीएम मोदी की 2015 के बाद पहली मॉरीशस यात्रा है. कुछ दिन पहले ही मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने देश की संसद को पीएम मोदी की आगामी यात्रा के बारे में जानकारी दी थी. भारत के विदेश सचिव ने भी कुछ दिन पहले पीएम मोदी के मॉरीशस यात्रा की जानकारी दी थी. जुलाई 2024 में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मॉरीशस की यात्रा की थी.

पीएम मोदी का मॉरीशस से विशेष लगाव
पिछले साल भी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि थीं. भारत-मॉरीशस के बीच रिश्ते कितने मजबूत हैं, इसकी झलक पीएम मोदी के साल 2014, 2019 और 2024 के शपथ में देखा गया. इतना ही नहीं भारत में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में मॉरीशस ‘विशेष आमंत्रित’ देश था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह मॉरीशस पहुंचे हैं. पीएम मोदी का मॉरीशस के सर सीवसागर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी के स्वागात में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम तो थे ही. साथ में उनके साथ उप प्रधानमंत्री, मॉरीशस के मुख्य न्यायाधीश, नेशनल असेंबली के स्पीकर, विपक्ष के नेता, विदेश मंत्री, कैबिनेट सचिव, ग्रैंड पोर्ट डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के अध्यक्ष और कई अन्य लोग मौजूद रहे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰