रेखा गुप्ता ने पेश की 1 लाख करोड़ का बजट, यमुना सफाई, साफ पानी के लिए 9 हजार करोड़, 10 लाख तक का इलाज फ्री ………………

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पहली बार 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके जरिए दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। यमुना और सीपेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 मार्च 2025, 08:16 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रेखा गुप्ता ने पेश की 1 लाख करोड़ का बजट,  यमुना सफाई, साफ पानी के लिए 9 हजार करोड़, 10 लाख तक का इलाज फ्री  ………………
Photo: UB India News Archive

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पहली बार 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके जरिए दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। यमुना और सीपेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान योजना के लिए 2144 हजार करोड़ का बजट रखा है। केंद्र सरकार से 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज तो मिलेगा ही। साथ ही दिल्ली सरकार भी इसमें अपनी ओर से 5 लाख रुपए जोड़ रही है। यानी आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का इलाज मुफ्त मिलेगा।

रेखा गुप्ता ने कहा- केजरीवाल ने अपने फायदे के लिए आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू नहीं होने दी। वे चाहते थे कि योजना में उनका भी नाम चलाया जाए। ताकि उनका प्रचार हो। उनके जिद की वजह से दिल्ली वासियों को सालों तक योजना का लाभ नहीं मिला।

रेखा गुप्ता ने मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगेंगे एक्स्ट्रा सीसीटीवी कैमरे

बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, 1 हजार करोड़ दिल्ली के सड़क परिवहन और आधारभूत संरचना के विकास के लिए और एनसीआर में कनेक्टिविटी के लिए खर्च किए जाएंगे। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 हजार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जांगे। इसके अलावा 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोले जाएंगे, जिसके लिए 100 करोड़ का बजट आवंटित किए जाएंगे।

दिल्ली सरकार महिलाओं को देगी हर महीने 2500 रुपये

बता दें कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया गया था। 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली की महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी थी। इसके लिए सरकार ने 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह योजना महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता और सशक्तिकरण प्रदान करने के इरादे से बनाई गई है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने दिल्ली सरकार द्वारा 2500 रुपये की राशि भेजी जाएगी। हालांकि इसके लिए कुछ बातें हैं जिनका ध्यान रखना होगा।

किसे मिलेगा ‘महिला समृद्धि योजना’ का लाभ?

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी आयु 21 से 60 साल के बीच है। इसके अलावा जिस महिला को यह राशि दी जाएगी, उस महिला को कम से कम 5 साल से दिल्ली की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। बता दें कि यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं के लिए है। बीपीएल कार्ड धारकों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं या उनके परिवार के सदस्य जो आयकर दाखिल करते हों, वो इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

सीएम रेखा ने कहा- मैं आपके माध्यम से दिल्ली की जनता को ये बताना चाहता हूं कि आज तक की सरकारों के राज में 2023 में 78 हजार 800 करोड़ का बजट था। 24-25 का बजट घटकर सिर्फ 76 हजार करोड़ रह गया। ये दिल्ली में सबसे खराब स्थिति थी। इस बार का दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ रुपए का है। ये ऐतिहासिक है।

गरीबों को मुफ्त लैपटॉप

गरीबों को मुफ्त लैपटॉप देंगे। 10वीं पास करने वाले 1200 बच्चों को दिया जाएगा। न्यू एरा ऑफ आंत्रप्रेन्योर प्रोग्राम के तहत 20 करोड़ रुपए का बजट है।

बच्चों को योग, मेडिटेशन से जोड़ा जाएगा

साइंस ऑफ लिविंग प्रोग्राम है, बच्चों को योग, मेडिटेशन से जोड़ा जाएगा। डेढ़ करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। पिछली सरकारों में स्कूलों में आउट डेटेड कम्प्यूटर थे। हमने सीबीएसई के मानदंडों पर नई कम्प्यूटर लैप के लिए 50 करोड़ का फंड रखा है, स्मार्ट क्लासेस के लिए 100 करोड़ का फंड है।

शिक्षा में सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए

CM गुप्ता ने शिक्षा में सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। हमारी सरकार पंडित मदन मोहन मालवीय विज्ञान शक्ति मिशन लागू करेगी। परीक्षाओं के छात्रों को गाइड किया जाएगा। 100 स्कूलों में प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी, सभी भाषाओं को सिखाया जाएगा। 21 करोड़ रुपए का प्रावधान इसके लिए किया गया है।शिक्षा में सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए

CM गुप्ता ने शिक्षा में सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। हमारी सरकार पंडित मदन मोहन मालवीय विज्ञान शक्ति मिशन लागू करेगी। परीक्षाओं के छात्रों को गाइड किया जाएगा। 100 स्कूलों में प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी, सभी भाषाओं को सिखाया जाएगा। 21 करोड़ रुपए का प्रावधान इसके लिए किया गया है।शिक्षा में सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए

CM गुप्ता ने शिक्षा में सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। हमारी सरकार पंडित मदन मोहन मालवीय विज्ञान शक्ति मिशन लागू करेगी। परीक्षाओं के छात्रों को गाइड किया जाएगा। 100 स्कूलों में प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी, सभी भाषाओं को सिखाया जाएगा। 21 करोड़ रुपए का प्रावधान इसके लिए किया गया है।शिक्षा में सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए

CM गुप्ता ने शिक्षा में सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। हमारी सरकार पंडित मदन मोहन मालवीय विज्ञान शक्ति मिशन लागू करेगी। परीक्षाओं के छात्रों को गाइड किया जाएगा। 100 स्कूलों में प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी, सभी भाषाओं को सिखाया जाएगा। 21 करोड़ रुपए का प्रावधान इसके लिए किया गया है।

अस्पतालों के लिए 1000 करोड़ रुपए

10-12 अस्पतालों को सही करने के लिए 1000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारा लक्ष्य है। हर पेशेंट का रिकॉर्ड रखेंगे। कागजों पर अब भ्रष्टाचार नहीं होगा। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर काम होगा।

हेल्थ और एजुकेशन फॉर ऑल- दोनों फील्ड में बहुत काम करने की जरूरत

हेल्थ और एजुकेशन फॉर ऑल- दोनों फील्ड में बहुत काम करने की जरूरत है। बीते वर्षों में न इलाज मिला, न बेहतर शिक्षा मिली। एजुकेशन मॉडल की बड़ी-बड़ी बातें अलग थीं और हकीकत किसी ओर दिशा में थी। WHO के अनुसार 1000 की आबादी पर 5 बेड उपलब्ध नहीं है। सरकारी अस्पतालों में काउंटर लंबी लाइनें होती है, सर्जरी के लिए महीनों इंतजार होता है। एमडी-एमएस के पास में 5-5 अस्पताल हैं, क्यों। एक अस्पताल नहीं कर पाता आदमी ढंग से, 5-5 अस्पताल दे दिए इन लोगों ने। अल्ट्रा साउंड, एमआरआई, रेडियोलॉजी सुविधाओं का अभाव है। इनमें बड़े-बड़े अस्पताल है। 24 अस्पतालों में करोड़ों खर्च किए, न सिर है न पैर। स्वास्थ्य मंत्री जाते थे, बनी इमारत में 2 और फ्लोर बनवाते थे। 7 प्रोजेक्ट आनन-फानन बना दिए गए और आज यूटिलिटी उसकी जीरो है।

BJP सरकार 26 साल बाद 25 मार्च को पहला बजट (2025-26) पेश कर रही है। 26 मार्च को बजट पर विस्तार से चर्चा होगी। सभी विधायक सरकार की योजनाओं और नीतियों पर अपनी राय और प्रतिक्रिया विधानसभा में साझा करेंगे।

27 मार्च को विधानसभा में बजट पर बहस के बाद मतदान होगा। दिल्ली की बीजेपी सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( 8 मार्च) को महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर चुकी है। इसमें गरीब परिवार की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाने हैं। बजट में इसकी भी घोषणा हो सकती है। करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।

बजट में यमुना सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रदूषण, पानी, जलभराव की समस्या, सड़क, प्रदूषण और दिल्ली के किसानों से जुड़ी योजनाओं का भी ऐलान हो सकता है। मुख्यमंत्री कह चुकी हैं कि ‘विकसित दिल्ली’ का बजट लोगों का बजट है। दिल्ली सरकार को ईमेल और वॉट्सएप के जरिए बजट पर जनता से 10 हजार से ज्यादा सुझाव मिले हैं।

सीएम रेखा बोली- दिल्ली की जनता और पूरा देश सदन के माध्यम से बजट सुन रहा है

सीएम रेखा गुप्ता ने बजट को लेकर बोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा- मैं बजट पेश कर रही हूं। आज का बजट साधारण नहीं है। दिल्ली की जनता और पूरा देश सदन के माध्यम से बजट सुन रहा है। दिल्ली की नई सरकार ऐतिहासिक जनादेश लेकर यहां आई है। इस सरकार का पहला बजट कैसा होगा, आज यहां पूरा देश देख रहा है।ये बजट पिछले 10 साल से बेहाल हुई दिल्ली को संभालने का पहला कदम है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपनी सरकार का पहला बजट पेश करने से पहले कैबिनेट बैठक ली।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में कैबिनेट बैठकें विधानसभा में होती थीं, लेकिन इस बार दिल्ली सचिवालय में हुई। इसके बाद वह दिल्ली विधानसभा में जाकर बजट पेश करेंगी।

बजट पेश करने से पहले हनुमान मंदिर में पूजा

अपनी सरकार का पहला बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि शहर ‘राम राज्य’ का साक्षी बनेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास ही वित्त विभाग का भी प्रभार है। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिरसा ने पकहा कि बजट ‘ऐतिहासिक’ होगा। मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री आशीष सूद, प्रवेश वर्मा, पंकज सिंह और रविंदर इंद्राज भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, ‘बजरंग बली दिल्ली के लिए सर्वश्रेष्ठ करेंगे। दिल्ली का विकास होगा और राम राज्य आएगा।’

‘हर वर्ग से बात करके तैयार हुआ बजट’

बता दें कि मंगलवार को विधानसभा में बजट के पेश होने से पहले दिल्ली कैबिनेट ने इसे पास कर दिया। वहीं, सोमवार को हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खीर समारोह में वकील, छात्र, महिलाएं, सिख समुदाय के लोग और ऑटो ड्राइवर आदि शामिल हुए। दिल्ली में ऐसा पहली बार है जब बजट के लिए हजारों सुझाव मिले हैं। दिल्ली की जनता ने वॉट्सऐप और अन्य माध्यमों से करीब 6000 संदेश और 3500 ईमेल भेजकर अपने विचार साझा किए है। सरकार जनता के इन सुझावों को भी अपने बजट में शामिल किया है। सीएम रेखा गुप्ता का दावा है कि सरकार ने हर वर्ग से बात करके ही बजट तैयार किया है।

किन सेक्टर्स पर रहेगा सरकार का जोर?

माना जा रहा था कि दिल्ली विधानसभा में पेश होने वाला 2025-26 का बजट 80,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है और ऐसा ही हुआ। बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस बार बजट में महिला सशक्तीकरण, दिल्ली की बिगड़ती बिजली-पानी की व्यवस्था को सुधारना, बारिश के मौसम में खराब होते ड्रेनेज सिस्टम में सुधार, दिल्ली की हवा को साफ करना, यमुना की सफाई और शिक्षा में बड़े सुधारों जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया गया है। वहीं, युवाओं के लिए नौकरी और आम लोगों के बुनियादी सुविधाओं पर भी सरकार का खास जोर है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰