क्या है ‘xAI’ जिसने एलन मस्क के ‘X’ को खरीदा……………

इलॉन मस्क ने अपनी सोशल मीडिया कंपनी X को अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI को 33 बिलियन डॉलर यानी, करीब 2.82 लाख करोड़ रुपए में बेच दिया है। यह एक ऑल-स्टॉक डील है, जिसका मतलब है कि इसमें नकदी की बजाय शेयरों का लेन-देन हुआ है। मस्क ने X पर एक पोस्ट में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 29 मार्च 2025, 07:38 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या है ‘xAI’ जिसने एलन मस्क के ‘X’ को खरीदा……………
Photo: UB India News Archive

इलॉन मस्क ने अपनी सोशल मीडिया कंपनी X को अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI को 33 बिलियन डॉलर यानी, करीब 2.82 लाख करोड़ रुपए में बेच दिया है। यह एक ऑल-स्टॉक डील है, जिसका मतलब है कि इसमें नकदी की बजाय शेयरों का लेन-देन हुआ है।

मस्क ने X पर एक पोस्ट में कहा- xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज, हम आधिकारिक रूप से डेटा, मॉडल, कंप्यूटिंग, वितरण और प्रतिभा को एक साथ लाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यह xAI की बेहतर AI क्षमता और विशेषज्ञता को X की बड़ी पहुंच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को खोलेगा।

इलॉन मस्क ने अपनी सोशल मीडिया कंपनी X को अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI को 33 बिलियन डॉलर यानी, करीब 2.82 लाख करोड़ रुपए में बेच दिया है। यह एक ऑल-स्टॉक डील है, जिसका मतलब है कि इसमें नकदी की बजाय शेयरों का लेन-देन हुआ है।

मस्क ने X पर एक पोस्ट में कहा- xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज, हम आधिकारिक रूप से डेटा, मॉडल, कंप्यूटिंग, वितरण और प्रतिभा को एक साथ लाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यह xAI की बेहतर AI क्षमता और विशेषज्ञता को X की बड़ी पहुंच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को खोलेगा।

xAI का हेड ऑफिस कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में है। अगर आपको नहीं मालूम तो बता दें कि पॉपुलर चैटबॉट Grok को डेवलप करने वाली कंपनी भी xAI ही है। Grok, xAI का सबसे पहला प्रोजेक्ट था।

X और xAI की डील पर मस्क ने कही ये बात

एलन मस्क ने X पर ट्वीट करके एक्स को बेचने की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि xAI और X का फ्यूचर ऑपस में जुड़ा है। उन्होंने कहा कि ऑफिशियली हम डेटा, मॉडल के साथ डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को मिलाने की दिशा में कई कारगर कदम उठा रहे हैं। मस्क ने कहा कि आज xAI दुनिया की प्रमुख AI प्रयोगशालाओं में से एक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि X की पहुंच और एक्सएआई की एडवांस क्षमता आपस में मिलकर कई सारी नई संभावनाओं के दरवाजे खोलेंगी।

पूरी डील को समझें:

बैकग्राउंड:

  • मस्क ने X (जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) को अक्टूबर 2022 में 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था।
  • xAI को मस्क ने 2023 में शुरू किया था, जिसका लक्ष्य AI के जरिए मानव वैज्ञानिक खोज को तेज करना है।

डील स्ट्रक्चर:

  • यह एक “ऑल-स्टॉक” डील है, यानी xAI ने X को खरीदने के लिए अपने शेयरों का इस्तेमाल किया है, न कि नकद भुगतान किया है। इससे X के निवेशकों को xAI में शेयर मिलेंगे।
  • X की वैल्यू 33 बिलियन डॉलर तय की गई है, जो इसके 45 बिलियन डॉलर के कुल मूल्य से 12 बिलियन डॉलर कर्ज घटाकर निकाला गया है। xAI की वैल्यू 80 बिलियन डॉलर है।
  • 33 बिलियन डॉलर यानी, 2.82 लाख करोड़ रुपए। 45 बिलियन डॉलर यानी, 3.85 लाख करोड़ रुपए। 12 बिलियन डॉलर यानी, 1.03 लाख करोड़ रुपए।

मकसद:

  • xAI की एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी को X के बड़े यूजर बेस (60 करोड़ से ज्यादा सक्रिय यूजर्स) के साथ जोड़ने के लिए मस्क ने ऐसा किया है।
  • X के डेटा का इस्तेमाल करके xAI अपने AI मॉडल्स (जैसे Grok चैटबॉट) को ज्यादा आसानी से ट्रेन कर सकेगा। X के यूजर्स को बेहतर, AI पावर्ड एक्सपीरियंस मिल सकता है।
  • मस्क का दावा है कि यह कॉम्बिनेशन “ह्यूमन प्रोग्रेस को तेज करेगा” और उनके कोर मिशन “सत्य की खोज और ज्ञान को आगे बढ़ाने” को मजबूत करेगा।

असर:

  • मस्क के लिए: यह डील मस्क के बिजनेस एंपायर को आपस में जोड़ेगी, जिससे उनकी कंपनियों के बीच सहयोग बढ़ेगा।
  • लोगों के लिए: मस्क का दावा है कि इससे अरबों लोगों को ज्यादा स्मार्ट और ज्यादा मीनिंगफुल एक्सपीरियंस मिलेगा।

मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर (मौजूदा वैल्यू- ₹3.76 लाख करोड़) में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म का नाम बदलकर X रखने सहित कई अन्य बदलाव किए।

1. आधे से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला

27 अक्टूबर 2022 को ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाला था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल थे। जब मस्क ने एक्स की कमान संभाली थी, तो उसमे करीब 7500 एम्पलाई थे, लेकिन अब 2500 के करीब ही बचे हैं।

2. कई ब्लॉक अकाउंट को अन-ब्लॉक किया

नवंबर 2022 में मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई ब्लॉक अकाउंट को अनब्लॉक कर दिया था। उन्होंने एक्स पर ट्रंप की वापसी को लेकर एक पोल किया था। उन्होंने पूछा था, क्या प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए। हां या ना। 1.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने वोटिंग में हिस्सा लिया और 52% लोगों ने हां में जवाब दिया था।

3. ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च की

12 दिसंबर 2022 को इलॉन मस्क ने कुछ देशों में 8 डॉलर प्रति महीने में ब्लू सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया था। फरवरी 2023 में इसे भारत में वेब यूजर्स के लिए 650 रुपए मोबाइल के लिए 900 रुपए महीने में लॉन्च किया था। इसमें ब्लू टिक, लंबे वीडियो पोस्ट समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं। मस्क ने अब इस सर्विस का नाम ट्विटर ब्लू से बदलकर X प्रीमियम कर दिया है।

4. लीगेसी ब्लू चेक मार्क हटा दिए

20 अप्रैल 2023 को मस्क ने अपने प्लेटफॉर्म से सभी लीगेसी ब्लू चेक मार्क हटा दिए थे। ब्लू चेक मार्क पहले राजनेताओं, प्रसिद्ध हस्तियों, पत्रकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के वेरिफाइड अकाउंट के लिए रिजर्व था। मस्क ने इसे सब्सक्रिप्शन सर्विस में जोड़ दिया था। अब सब्सक्रिप्शन वाले यूजर को ट्विटर की टीम के रिव्यू के बाद ही ब्लू चेकमार्क मिलता है।

5. कैरेक्टर लिमिट बढ़ाई, पोस्ट पढ़ने की लिमिट

मस्क ने पोस्ट की कैरेक्टर लिमिट 280 से बढ़ाकर 25,000 कर दी है। जब ये कंपनी बनी थी तब कैरेक्टर लिमिट 140 थी। पोस्ट पढ़ने की लिमिट भी अप्लाय की है। वेरिफाइड यूजर एक दिन में सिर्फ दस हजार पोस्ट पढ़ सकते हैं। अनवैरिफाइड यूजर एक हजार पोस्ट, वहीं नए अनवेरिफाइड यूजर रोजाना सिर्फ 500 पोस्ट ही पढ़ सकते हैं।

6. लिंडा याकारिनो को कंपनी का CEO बनाया

5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने कंपनी के CEO के तौर पर जॉइन किया था। इससे पहले वो NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल ऐडवरटाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन थीं। लिंडा को मस्क ने कंपनी का CEO बनाया था। लिंडा से पहले वो खुद ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

7. प्लेटफार्म का नाम और लोगो बदलकर X किया

24 जुलाई 23 को इलॉन मस्क ने सबसे बड़ा बदलाव करते हुए ‘ट्विटर’ का नाम और लोगो बदलकर X कर दिया था। नाम बदलने पर मस्क ने कहा था- आने वाले महीनों में ट्विटर सभी तरह की फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइड करेगी। ऐसे में ट्विटर नाम का कोई मतलब नहीं है। वहीं CEO लिंडा याकारिनो ने कहा- AI पावर्ड ‘X’ हमें उन तरीकों से कनेक्ट करेगा जिनकी हम अभी कल्पना करना शुरू कर रहे हैं।

8. ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर रोलआउट

26 अक्टूबर 23 को एक्स पर ऑडियो-वीडियो कॉल फीचर रोलआउट किया। ये फीचर अभी केवल iOS पर उपलब्ध है और जल्द ही एंड्रॉयड पर भी मिलेगा। प्रीमियम सब्सक्राइबर्स ऑडियो-वीडियो कॉल कर पाएंगे। वहीं अन्य यूजर्स केवल कॉल रिसीव कर पाएंगे। मस्क ने X पोस्ट के जरिए बताया कि ऑडियो-वीडियो कॉलिंग का यह शुरुआती वर्जन है।

 

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………
खास खबर

इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………

AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. आईटी से लेकर एजुकेशन सेक्टर तक में AI यूज किया जा रहा है. AI की वजह से काफी नौकरियां भी जा रही हैं. लेकिन, अब Microsoft के संस्थापक Bill Gates ने इसको लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि इंसान आने वाले वर्षों में AI जो बदलाव ला सकता है, […]

UB India News27 अग॰
एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..
टेक्नोलॉजी

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

अमेरिका दुनिया के सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बेच रहा है, जबकि चीन दूसरे सबसे उन्नत एआई मॉडल मुफ्त या बेहद कम कीमत पर उपलब्ध करा रहा है। दुनिया इन मॉडलों को खूब अपना भी रही है। नतीजतन, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया के कई देशों में चीनी एआई मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो […]

UB India News31 जुल॰
बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं
अपराध

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook, X , Instagram और YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो को हटाने (टेकडाउन) की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज होगी. इसके लिए […]

UB India News31 जुल॰
क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !
टेक्नोलॉजी

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक का प्रयोग किया. इस तकनीक के बूते ही दिल्ली पुलिस ये ट्रेस नहीं कर पाई कि आखिर प्रदर्शनकारियों के बीच क्या बात हो रही है? न ही पुलिस को ये अंदाजा था कि कितनी संख्या […]

UB India News23 जुल॰
वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी
टेक्नोलॉजी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को तीन दिन और बढ़ा दिया है। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को बताया कि अब कंपनी को 9 जुलाई तक अपना जवाब सौंपना होगा। इससे पहले सरकार ने इस मामले में वॉट्सएप से 6 जुलाई […]

UB India News6 जुल॰
बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………
खास खबर

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के मोबाइल स्क्रालिंग, चैटिंग, रील्स देखने के साथ-साथ रील्स बनाने में मां-बाप की सक्रिय सहभागिता चिंता का विषय बन रही है। इसके कारण 80 प्रतिशत से भी अधिक बच्चों के चित्र अथवा उनके वीडियो इंटरनेट पर […]

UB India News5 जुल॰
एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………
टेक्नोलॉजी

एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………

पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आ रही रिपोर्टों, स्टोरियों और स्तंभों में एक अलग दुनिया दिख रही है। अमेरिका के कई हिस्सों के लोग तकनीक, बाजार और राज्य की व्यवस्था से परे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन बाजार के खिलाड़ी इस प्रतिरोध को ‘हिलबिली अपराइजिंग’ […]

UB India News3 जुल॰
व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………
खास खबर

व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………

भारत सरकार ने व्हाट्सएप के उस नए “यूज़रनेम (Username)” फीचर पर सख्त रुख अपनाया है, जिसके लागू होने के बाद उपयोगकर्ता बिना अपना मोबाइल नंबर बताए एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे। सरकार ने इस फीचर के भारत में रोलआउट पर फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं और Meta (व्हाट्सएप की मूल कंपनी) से तीन […]

UB India News2 जुल॰
तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए
खास खबर

तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए

पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मैंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उनके विचारों में एक बड़ा अंतर देखा है। एक पक्ष को आगे ‘नौकरियों का खात्मा’ और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी नजर आती है; वहीं दूसरा पक्ष इसे एक बड़ी छलांग के तौर पर देखता है। क्या एआई […]

UB India News27 जून