महुआ मोइत्रा को गुस्सा क्यों आता है?

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी, कीर्ति आज़ाद और महुआ मोइत्रा के झगड़े का वीडियो सामने आया। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप के चैट लीक हो गए। जो वीडियो और चैट सामने आया है, वो 4 अप्रैल का है। ममता बनर्जी की पार्टी के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025, 05:50 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महुआ मोइत्रा को गुस्सा क्यों आता है?
Photo: UB India News Archive

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी, कीर्ति आज़ाद और महुआ मोइत्रा के झगड़े का वीडियो सामने आया। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप के चैट लीक हो गए। जो वीडियो और चैट सामने आया है, वो 4 अप्रैल का है। ममता बनर्जी की पार्टी के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलने गया था। उसी दौरान महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी के बीच ऊंची आवाज़ में तू-तू-मैं-मैं हो गई। महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग के दफ्तर में तैनात BSF के जवानों को बुलाकर कल्याण बनर्जी को गिरफ्तार कराने की धमकी दी। एक वीडियो में कल्याण बनर्जी बेहद भड़के हुए दिखाई दे रहे हैं और वहां मौजूद पार्टी के दूसरे सांसद उन्हें शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। कल्याण बनर्जी ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कोई उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दे रहा है, दूसरे नेता कहते हैं कि वो धीरे बोलें वरना बात मीडिया में चली जाएगी, जवाब में कल्याण बनर्जी कह रहे हैं कि अगर मीडिया को पता चलता है तो चले, दुनिया के सामने उसकी सच्चाई आनी चाहिए।

दूसरे वीडियो में भी कल्याण बनर्जी जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं, वो कह रहे है कि वो पार्टी को किसी प्राइवेट एजेंसी की तरह नहीं चलने देंगे,  गुटबंदी बर्दाश्त नहीं करेंगे। तीसरा वीडियो चुनाव आयोग के वेटिंग रूम का है। इसमें कल्याण बनर्जी सोफे पर बैठे हुए हैं, एक महिला सांसद उन्हें समझाने की कोशिश कर रही हैं कि वो शांत हो जाएं। इस वीडियो में डेरेक ओ ब्रायन भी दिख रहे हैं, वो भी कल्याण बनर्जी को समझा रहे हैं, लेकिन कल्याण बनर्जी गुस्से में महुआ मोइत्रा से कह रहे हैं कि उनसे न उलझें, उन्होंने झगड़ा शुरू किया है, अब झगड़े को खत्म वो करेंगे। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के व्हाट्सएप ग्रुप की चैट भी सामने आ गई। इस चैट में कल्याण बनर्जी महुआ मोइत्रा को इंटरनेशनल ग्रेट लेडी कह रहे हैं, आज वही लेडी उन्हें बीएसएफ से गिरफ्तार कहने के लिए कह रही है।

इसी चैट के अगले हिस्से में कीर्ति आजाद बनर्जी से शांत रहने को कह रहे हैं जिसके जवाब में कल्याण बनर्जी ने कीर्ति आजाद को भी लपेट दिया। कहा कि बीजेपी से उन्हें अंदरुनी राजनीति करने की वजह से निकाला गया और अब तृणमूल कांग्रेस में भी वो वही कर रहे हैं। जैसे ही वीडियो और व्हाट्सएप चैट सामने आई तो तृणमूल कांग्रेस के नेता भी खुल कर मैदान में आ गए। कल्याण बनर्जी ने कहा कि ये सही है कि महुआ के साथ नोंकझोंक हुई थी, महुआ इस बात से नाराज थी कि चुनाव आयोग को दिए गये ज्ञापन पर उनके दस्तखत नहीं कराए गए थे जबकि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था। कल्याण बनर्जी ने कहा कि उन्होंने वही किया था जो डेरेक ओ ब्रायन ने उन्हें कहा था। कल्य़ाण बनर्जी ने कहा कि जब महुआ मोइत्रा उन पर चिल्लाने लगीं, तो उन्हें गुस्सा आया। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय महुआ मोइत्रा के समर्थन में सामने आ गए। सौगत राय ने कहा कि कल्याण बनर्जी का आचरण बहुत खराब है, वो हर किसी से झगड़ते हैं। सौगत राय ने कहा कि वो ममता बनर्जी से बात करेंगे और कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप के पद से हटाने की मांग करेंगे।

कल्याण बनर्जी ने तुरंत पलटवार किया। कल्याण बनर्जी ने कहा कि सौगत राय ने नारदा घोटाले में पैसा खाया है, पार्टी की छवि खराब की है, वो दूसरों को ज्ञान न दें तो बेहतर होगा। पता चला है कि डेरेक ओ ब्रायन ने ममता बनर्जी को घटना के बारे में ब्रीफ किया है। ममता ने महुआ मोइत्रा को राज्यसभा की एक महिला सांसद के जरिए निलम्बन और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ममता का संदेश मिलने के बाद महुआ मोइत्रा ने पार्टी का व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया, ममता और अभिषेक बनर्जी को चिट्ठी लिखकर अपना पक्ष रखा। ये बात सही है कि महुआ मोइत्रा ज्यादातर झगड़ों के लिए चर्चा में रहती हैं और कल्याण बनर्जी की ये बात सही है कि संसद में वो ज्यादातर अडानी के बारे में ही बोलती हैं और पार्टी के अनुशासन से दूर रहती हैं। इससे पहले वो बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे के साथ अपनी तकरार के लिए खबरों में आईं थीं। उस समय ममता ने महुआ का साथ दिया था लेकिन अब उन्होंने अपनी ही पार्टी के सीनियर नेता को पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी। इसे बर्दाश्त करना ममता बनर्जी के लिए भी मुश्किल होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?
खास खबर

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. सोमवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अश्विनी पंवार ने यह फैसला सुनाया. अप्रैल 2023 में पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन के बाद बृजभूषण शरण सिंह पर केस दर्ज किया गया था. 3 साल […]

UB India News3 अग॰
भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..
महिला युग

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस सामाजिक बदलाव की इबारत है, जिसमें महिलाएं सिर्फ सफलता की दर्शक नहीं, बल्कि आर्थिक सफलता की कहानियां रच रही हैं। ये महिलाएं 39 लाख करोड़ रुपये के साम्राज्य पर राज करती हैं, जो फिनलैंड की […]

UB India News1 अग॰
19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी
खास खबर

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन ने कहा, ‘यह मेरे लिए अपने देश लौटने जैसा है। मैं खुशी और दर्द दोनों के साथ लौटी हूं।’ साल 2003 में तस्लीमा नसरीन की किताब द्विखंडित पर पश्चिम बंगाल […]

UB India News31 जुल॰
20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?
खास खबर

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म की जा रही है तो कई नई चीजें भी शुरू हो रही हैं. बांग्लादेश की मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन भी लंबे समय बाद कोलकाता आ रही हैं. अपनी लेखनी के विरोध की वजह से उन्हें […]

UB India News15 जुल॰
लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….
खास खबर

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया. वह 70 वर्ष की थीं. वह पंडवानी गायन के लिए जानी जाती थीं. कला के क्षेत्र में इतने बड़े योगदान देने के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया था. वह देश की ऐसी […]

UB India News5 जुल॰
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..
महिला युग

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज यानी शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोनम […]

UB India News3 जुल॰
एकात्म मानव दर्शन की साधिका: अर्चना राय भट्ट ने अर्जित की डॉक्टरेट की गौरवपूर्ण उपाधि
शिक्षा

एकात्म मानव दर्शन की साधिका: अर्चना राय भट्ट ने अर्जित की डॉक्टरेट की गौरवपूर्ण उपाधि

बिहार मे दूसरी बार एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर शोध किया गया, जिसके Viva – Voce की परीक्षा दिनांक 23/06/2026 को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रांगण मे सम्पन्न हुई। तथा सर्व सम्मती अर्चना कुमारी उर्फ़ अर्चना राय भट्ट को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी । दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और ज्ञान के […]

UB India News24 जून
बंगाल में ममता का ‘लाल’ वाला हाल…
खास खबर

बंगाल में ममता का ‘लाल’ वाला हाल…

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर ऐतिहासिक बदलाव आया है. बदलाव का अंदाज ठीक वैसा ही है, जैसा पहले होता रहा है. इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी अस्थिरता साफ दिख रही है. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली […]

UB India News28 मई