वक्फ की जमीनों का सही इस्तेमाल होता तो मुस्लिम युवा पंक्चर नहीं बनाते………..

हिसार: अंबेडकर जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांग्रेस पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान किया। अंबेडकर को सिस्टम से बाहर रखने की साजिश हुई। पीएम ने कहा, ”हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने आंबेडकर के साथ क्या किया। जब तक वह जीवित थे, कांग्रेस ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अप्रैल 2025, 07:18 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वक्फ की जमीनों का सही इस्तेमाल होता तो मुस्लिम युवा पंक्चर नहीं बनाते………..
Photo: UB India News Archive

हिसार: अंबेडकर जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांग्रेस पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान किया। अंबेडकर को सिस्टम से बाहर रखने की साजिश हुई। पीएम ने कहा, ”हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने आंबेडकर के साथ क्या किया। जब तक वह जीवित थे, कांग्रेस ने उनका अपमान किया, उन्हें दो बार चुनाव में हराया गया।” वहीं, वक्फ को लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि अगर वक्फ की संपत्तियों का सही से इस्तेमाल हुआ होता तो मुसलमान नौजवानों को पंक्चर नहीं बनाना पड़ता।

‘कांग्रेस ने बाबा साहेब के संविधान की ऐसी की तैसी कर दी’

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस ने 2013 में वोट बैंक को खुश करने के लिए वक्फ कानून में संशोधन किया था। मुसलमानों को खुश करने के लिए कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान की ऐसी की तैसी कर दी थी। कांग्रेस की नीयत मुसलमानों का भला करना नहीं है। कांग्रेस किसी की भी सगी नहीं है।”

‘मुसलमान को पार्टी अध्यक्ष क्यों नहीं बनाती कांग्रेस’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ”अगर कांग्रेस को मुसलमानों से इतना ही लगाव है कि तो वो किसी मुस्लिम को पार्टी का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाती। 50 फीसदी टिकट मुसलमानों को क्यों नहीं देती। कांग्रेस की नीयत मुसलमानों का भलना करना नहीं, सिर्फ उनका वोट हासिल करना है। नए वक्फ संशोधन कानून से न सिर्फ मुसलमानों का बल्कि आदिवासियों के हक की भी रक्षा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये बात आज अंबेडकर जयंती पर हिसार में रैली को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान किया, अंबेडकर को सिस्टम से बाहर रखने की साजिश हुई। बाबा साहब समानता के पक्षधर थे, लेकिन कांग्रेस ने पूरे देश में वोट बैंक की राजनीति का वायरस फैलाया। कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया। जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा उन्होंने संविधान को कुचल दिया। कांग्रेस ने आपातकाल में संविधान की स्पिरिट को कुचला ताकि जैसे तैसे सत्ता बनी रहे।

हिसार में PM मोदी के संबोधन की 3 अहम बातें…

1. हवाई चप्पल पहनने वाला भी जहाज में उड़ेगा PM मोदी ने कहा, “अब श्रीकृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा, श्रीराम जी की भूमि अयोध्या से सीधी जुड़ गई है। बहुत जल्द हिसार से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। मेरा वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा। 10 सालों में करोड़ों भारतीयों ने जीवन में पहली बार हवाई सफर किया है। हमने वहां भी नए एयरपोर्ट बनाए, जहां कभी अच्छे रेलवे स्टेशन तक नहीं थे। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, 70 साल में 74। आज देश में एयरपोर्ट की संख्या 150 के पार हो गई है।”

2. कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दिया प्रधानमंत्री बोले, “हमें यह कभी नहीं भूलना है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया। कांग्रेस ने उन्हें 2 बार चुनाव हराकर अपमानित किया। कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेंशन में भी एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया।”

3. कांग्रेस के लोग यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध कर रहे उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया है। जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा, उन्होंने संविधान को कुचल दिया। कांग्रेस ने संविधान की स्पिरिट को कुचला। संविधान की भावना है कि सबके लिए एक जैसी नागरिक संहिता हो, जिसे मैं कहता हूं यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), लेकिन कांग्रेस ने इसे लागू नहीं किया। उत्तराखंड में BJP सरकार आने के बाद UCC डंके की चोट पर लागू हुआ। संविधान को जेब में लेकर बैठे कांग्रेस के लोग उसका विरोध कर रहे हैं।”

बोले- युवाओं को नौकरी न मिले, इसलिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया

PM मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न नहीं दिया था। इन्हें भारत रत्न तब मिला, जब केंद्र में भाजपा के समर्थन की सरकार आई। साथियों, सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण के पथ को हरियाणा की भाजपा सरकार भी निरंतर सशक्त कर रही है। सरकारी नौकरियों की भी हरियाणा में क्या हालत थी, आप सबको पता है।

लोग कहते थे कि नौकरी लगनी है तो किसी नेता के साथ हो लो। नौकरी के लिए बापू की जमीन और मां के जेवर तक बिक जाया करते थे, लेकिन हमारी नायब सिंह सैनी की सरकार ने इसका इलाज कर दिया है।

बिना पर्ची, बिना खर्ची के आधार पर यहां की सरकार नौकरियां दे रही है। यहां के 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी न मिले, इसके लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ली और हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। यह है भाजपा सरकार का सुशासन। अच्छी बात यह है कि नायब सिंह सैनी की सरकार आने वाले वर्षों में हजारों नई नौकरियों का रोडमैप बनाकर चल रही है।

साथियों, हरियाणा वह प्रदेश है, जहां बहुत बड़ी संख्या में युवा सेना में जाकर देश की सेवा करते हैं। कांग्रेस ने तो वन रैंक, वन पेंशन को भी दशकों तक धोखा ही दिया है। यह हमारी सरकार है जिसने वन रैंक, वन पेंशन के 13,500 करोड़ रुपए दे चुकी है। आपको याद होगा, इसी योजना पर झूठ बोलते हुए कांग्रेस ने पूरे देश के फौजियों के लिए सिर्फ पांच सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।

कांग्रेस किसी की सगी नहीं है, वह सिर्फ सत्ता की सगी है। वह न तो दलितों की सगी है, न पिछड़ों की सगी है, न माताओं-बहनों की सगी है, न फौजियों की सगी है। हरियाणा विकसित भारत के संकल्प को गति देगा। हरियाणा में या तो खेल हो या खेत, हरियाणा अपनी खुशबू की महक पूरी दुनिया में बिखेरता रहेगा।”

बोले- वक्फ कानून ठीक होता तो मुसलमान पंचर नहीं बनाते

PM मोदी ने कहा, “साथियों, वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर जमीन पूरे देश में है। इस जमीन से गरीबों का, बेसहारा महिलाओं-बच्चों का भला होना चाहिए था। आज ईमानदारी से इसका उपयोग हुआ होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती। इससे सिर्फ भू-माफिया को ही फायदा हुआ। ये माफिया इस कानून के जरिए गरीबों की जमीन लूट रहे थे।

सैकड़ों विधवा मुस्लिम महिलाओं ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी, तब जाकर सरकार ने यह बदलाव किया है। हमने बहुत बड़ा काम किया है, हमने इस वक्फ कानून में एक और प्रावधान किया है। नए कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को, हिंदुस्तान के किसी भी कोने में आदिवासी के घर को यह वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा।

यह आदिवासियों के हितों की रक्षा का हमने बहुत बड़ा काम किया है। नए प्रावधानों से वक्फ की भी पवित्र भावना का सम्मान होगा। मुस्लिम समाज के गरीब परिवारों, महिलाओं, खासकर मुस्लिम विधवाओं को उनका हक मिलेगा। उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। 2014 के बाद बाबा साहेब के विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए अनेक कदम उठाए।

बाबा साहेब जहां-जहां रहे, वे स्थान अब तक उपेक्षित रहे। मुंबई में बाबा साहेब के स्मारक बनाने के लिए देश भर के लोगों ने आंदोलन किया, लेकिन हमारी सरकार ने बाबा साहेब की याद में उनसे जुड़े स्थानों की सुध ली और वहां विकास किया। हमने इन स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया।”

कहा- उत्तराखंड में UCC लागू किया

PM मोदी ने कहा, “शौचालय के अभाव में भी सबसे बुरी स्थिति पिछड़े समाज की थी, हमारी सरकार ने 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर वंचितों को उनका हक दिया। साथियों, कांग्रेस के जमाने में एससी, एसटी, ओबीसी के लिए बैंक का दरवाजा तक नहीं खुलता था। बीमा, लोन, मदद – ये सारी बातें सपना थीं, लेकिन अब जन-धन खातों के सबसे बड़े लाभार्थी मेरे वंचित भाई-बहन हैं। हमारे एससी, एसटी, ओबीसी भाई-बहन जेब से रुपए कार्ड निकालकर दिखाते हैं, जो अभी तक अमीरों की जेबों में हुआ करते थे।

साथियों, कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया है। जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा, उन्होंने संविधान को कुचल दिया। कांग्रेस ने संविधान की स्पिरिट को कुचला। संविधान की भावना है कि सबके लिए एक जैसी नागरिक संहिता हो, जिसे मैं कहता हूं यूनिफॉर्म सिविल कोड, लेकिन कांग्रेस ने इसे लागू नहीं किया। उत्तराखंड में बीजेपी सरकार आने के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हुआ। डंके की चोट पर लागू हुआ। देश का दुर्भाग्य देखिए, संविधान को जेब में लेकर बैठे हुए लोग, ये कांग्रेस के लोग, उसका विरोध कर रहे हैं।

साथियों, हमारे संविधान में एससी, एसटी, ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया, लेकिन कांग्रेस ने उनको आरक्षण पहुंचा कि नहीं पहुंचा, कांग्रेस ने उसकी कभी परवाह नहीं की। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर ने जो सपना देखा था, उसको भी पूरा नहीं किया। संविधान के प्रावधान को तुष्टिकरण का माध्यम बना दिया।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेंशन में भी एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया। जबकि संविधान में बाबा साहेब ने साफ लिखा है कि संविधान में कतई धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

कांग्रेस की इस नीति का नुकसान मुस्लिम समाज को भी हुआ है। कांग्रेस के इस फैसले का फायदा कुछ कट्टरपंथियों को भी हुआ है। कांग्रेस की इस कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है। देश आजाद होने के बाद 2013 तक वक्फ का कानून चलता था, लेकिन चुनाव जीतने के लिए 2013 के आखिर में कांग्रेस ने इतने सालों तक चल रहे कानून में आनन-फानन में संशोधन कर दिया, ताकि चुनाव में वोट पा सकें। वोट बैंक को खुश करने के लिए इस कानून को ऐसा बना दिया कि बाबा साहेब के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी। संविधान से ऊपर कर दिया, यह बाबा साहेब का सबसे बड़ा अपमान था।

ये कहते हैं कि मुसलमानों के हित में किया, मैं पूछना चाहता हूं कि अगर सच्चे मन से मुसलमानों के लिए थोड़ी भी हमदर्दी है तो कांग्रेस पार्टी अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाए, लेकिन इनके नेता ऐसा कुछ नहीं करेंगे। वो सिर्फ देश के नागरिकों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं। इनकी नीयत साफ नहीं है। यही कांग्रेस की असली सच्चाई है।”

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰