जुकरबर्ग के लिए WhatsApp और Instagram का अधिग्रहण गले की फांस बनता जा रहा

Meta के लिए करीब एक दशक पहले किए गए WhatsApp और Instagram का अधिग्रहण गले की फांस बनता जा रहा है। अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने सोमवार (15 अप्रैल) को कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग से इस डील को लेकर तीखे सवाल किए हैं। पिछले दिनों फेडरल कमीशन ने मेटा द्वारा 2012 और 2014 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 15 अप्रैल 2025, 07:29 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जुकरबर्ग के लिए WhatsApp और Instagram का अधिग्रहण गले की फांस बनता जा रहा
Photo: UB India News Archive

Meta के लिए करीब एक दशक पहले किए गए WhatsApp और Instagram का अधिग्रहण गले की फांस बनता जा रहा है। अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने सोमवार (15 अप्रैल) को कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग से इस डील को लेकर तीखे सवाल किए हैं। पिछले दिनों फेडरल कमीशन ने मेटा द्वारा 2012 और 2014 में किए गए Instagram और WhatsApp की डील को अवैध बताया है। इस मामले में 15 अप्रैल से ट्रिब्यूनल कोर्ट में इस एंटी ट्रस्ट केस की सुनवाई हो रही है। अगर, फेडरल कमीशन ने मेटा के इस डील को रद्द कर दिया तो मार्क जुकरबर्ग के हाथ से दो बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम और वाट्सऐप निकल सकते हैं।

मार्क जुकरबर्ग ने साफ किया अपना स्टैंड

सोमवार को ट्रिब्यूनल कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपना स्टैंड रखते हुए कहा कि एक दशक पहले की गई यह अधिग्रहण यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने और इनोवेशन को इन्हांस करने के लिए था। इस दौरान मेटा के प्लेटफॉर्म्स समय के साथ बेहतर होते गए हैं। जुकरबर्ग ने यह दावा किया कि समय के साथ, उसका ‘रुचि’ वाला हिस्सा मित्र वाले हिस्से की तुलना में अधिक विकसित हो गया है। आज यूजर्स ग्रुप्स के कॉन्टेंट्स और बड़े रुचि वाले एरिया में इंगेज हो रहे हैं। मेटा का उदेश्य दोस्तों और फैमिली के सदस्यों के साथ कनेक्शन को बनाए रखना है।

FTC ने लगाए गंभीर आरोप

FTC के टॉप लिटिगेटर डेनियल मेथेसन ने अपने ओपनिंग रिमार्क में मेटा के तीनों प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सऐप को कटघरे में लाते हुए कहा कि इन ऐप्स ने यूजर्स के पास कोई रीजनेबल अल्टर्नेटिव्स नहीं छोड़ा है। साथ ही, मेटा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी ने इंस्टाग्राम और वाट्सऐप का अधिग्रहण केवल इस वजह से किया कि कोई और प्रतिद्वंदी न खड़ा हो सके। यही कारण है कि FTC इन्हें एक पर्सनल सोशल नेटवर्किंग मार्केट प्लेटफॉर्म की तरह देखें, जिसके जरिए यूजर्स अपने दोस्तों और फैमिली के साथ कनेक्ट होते हैं।

FTC और Meta के बीच कोर्ट में करीब 1 घंटे तक तकरार चली, जिसमें FTC ने 2012 में किए गए इंटरनल ई-मेल सीरीज को कोर्ट के सामने रखा और कहा कि फेसबुक ने इंस्टाग्राम को अपने कम्पीटिटर को न्यट्रलाइज करने के लिए खरीदा था। हालांकि, जुकरबर्ग ने इसका जबाब देते हुए कहा कि रेगुलेटर्स ने इंस्टाग्राम को 2012 में और वाट्सऐप को 2014 में अधिग्रहण को अप्रूव किया था। इस डील को पुराने ई-मेल के आधार पर एक दशक से ज्यादा के बाद चैलेंज करना सही नहीं है। इस मामले में मार्क जुकरबर्क को मंगलवार यानी आज भी कोर्ट में अपना स्टैंड रखना होगा।

बंद होंगे Instagram और WhatsApp?

FTC अगर इस मामले में अपना मुकदमा जीत जाता है तो मेटा को इंस्टाग्राम और वाट्सऐप को बंद करने के लिए मजबूर किया जा सकता है। इसकी वजह से इनका वर्षों का इंटिग्रेशन खत्म हो सकता है और कंपनी के आकर्षक विज्ञापन मॉडल को झटका लग सकता है। बता दें 2025 में अकेले इंस्टाग्राम द्वारा मेटा के अमेरिकी विज्ञापन राजस्व में आधे से अधिक का योगदान देने का अनुमान है। मेटा पर यह ट्रायल लगभग आठ सप्ताह तक चलने की उम्मीद है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………
खास खबर

इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………

AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. आईटी से लेकर एजुकेशन सेक्टर तक में AI यूज किया जा रहा है. AI की वजह से काफी नौकरियां भी जा रही हैं. लेकिन, अब Microsoft के संस्थापक Bill Gates ने इसको लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि इंसान आने वाले वर्षों में AI जो बदलाव ला सकता है, […]

UB India News27 अग॰
एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..
टेक्नोलॉजी

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

अमेरिका दुनिया के सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बेच रहा है, जबकि चीन दूसरे सबसे उन्नत एआई मॉडल मुफ्त या बेहद कम कीमत पर उपलब्ध करा रहा है। दुनिया इन मॉडलों को खूब अपना भी रही है। नतीजतन, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया के कई देशों में चीनी एआई मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो […]

UB India News31 जुल॰
बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं
अपराध

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook, X , Instagram और YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो को हटाने (टेकडाउन) की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज होगी. इसके लिए […]

UB India News31 जुल॰
क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !
टेक्नोलॉजी

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक का प्रयोग किया. इस तकनीक के बूते ही दिल्ली पुलिस ये ट्रेस नहीं कर पाई कि आखिर प्रदर्शनकारियों के बीच क्या बात हो रही है? न ही पुलिस को ये अंदाजा था कि कितनी संख्या […]

UB India News23 जुल॰
वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी
टेक्नोलॉजी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को तीन दिन और बढ़ा दिया है। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को बताया कि अब कंपनी को 9 जुलाई तक अपना जवाब सौंपना होगा। इससे पहले सरकार ने इस मामले में वॉट्सएप से 6 जुलाई […]

UB India News6 जुल॰
बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………
खास खबर

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के मोबाइल स्क्रालिंग, चैटिंग, रील्स देखने के साथ-साथ रील्स बनाने में मां-बाप की सक्रिय सहभागिता चिंता का विषय बन रही है। इसके कारण 80 प्रतिशत से भी अधिक बच्चों के चित्र अथवा उनके वीडियो इंटरनेट पर […]

UB India News5 जुल॰
एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………
टेक्नोलॉजी

एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………

पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आ रही रिपोर्टों, स्टोरियों और स्तंभों में एक अलग दुनिया दिख रही है। अमेरिका के कई हिस्सों के लोग तकनीक, बाजार और राज्य की व्यवस्था से परे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन बाजार के खिलाड़ी इस प्रतिरोध को ‘हिलबिली अपराइजिंग’ […]

UB India News3 जुल॰
व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………
खास खबर

व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………

भारत सरकार ने व्हाट्सएप के उस नए “यूज़रनेम (Username)” फीचर पर सख्त रुख अपनाया है, जिसके लागू होने के बाद उपयोगकर्ता बिना अपना मोबाइल नंबर बताए एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे। सरकार ने इस फीचर के भारत में रोलआउट पर फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं और Meta (व्हाट्सएप की मूल कंपनी) से तीन […]

UB India News2 जुल॰
तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए
खास खबर

तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए

पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मैंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उनके विचारों में एक बड़ा अंतर देखा है। एक पक्ष को आगे ‘नौकरियों का खात्मा’ और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी नजर आती है; वहीं दूसरा पक्ष इसे एक बड़ी छलांग के तौर पर देखता है। क्या एआई […]

UB India News27 जून