5 साल बाद एकबार फिर निकला कोरोना का जिन्न, वुहान की लैब कोरोना महामारी के लिए जिम्मेदार ……….

डोनाल्ड ट्रंप जबसे दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, तभी से उन्होंने चीन को लेकर सख्त रवैया अपना रखा है. इस बार उन्होंने 5 साल पहले दुनियाभर में तबाही मचाने वाले जिन्न को एक बार फिर बाहर निकाला है और ड्रैगन पर हमला किया है. अमेरिकी सरकार ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति का मुद्दा फिर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 19 अप्रैल 2025, 05:54 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
5 साल बाद एकबार फिर निकला कोरोना का जिन्न, वुहान की लैब कोरोना महामारी के लिए जिम्मेदार ……….
Photo: UB India News Archive

डोनाल्ड ट्रंप जबसे दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, तभी से उन्होंने चीन को लेकर सख्त रवैया अपना रखा है. इस बार उन्होंने 5 साल पहले दुनियाभर में तबाही मचाने वाले जिन्न को एक बार फिर बाहर निकाला है और ड्रैगन पर हमला किया है. अमेरिकी सरकार ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति का मुद्दा फिर से बाहर निकालकर चीन को कटघरे में खड़ा कर दिया है. ट्रंप प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब इस मामले को दबाया नहीं जाएगा, बल्कि दुनिया को ‘कोविड का सच’ बताया जाएगा.

दरअसल व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर अब कोविड-19 लैब-लीक थ्योरी को लेकर एक नया पेज लॉन्च किया गया है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और  पूर्व मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथनी फौसी पर कोरोना वायरस की लीक थ्योरी को दबाने का आरोप लगाया गया है। इस पेज को शुक्रवार को लॉन्च किया गया। इसमें कहा गया है कि कोविड 19 महामारी का कारण बनने वाला वायरस SARS-CoV-2 चीन के वुहान स्थित संक्रामक रोग की लैब से निकला है। यह एक मानव निर्मित वायरस है।

लैब में रिसाव से फैला वायरस

व्हाइट हाउस की वेबसाइट का यह पेज कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति को लेकर एक लंबी बहस को फिर से शुरुआत कर रहा है। जबकि इसकी जांच संघीय एजेंसियों, वैश्विक स्वास्थ्य संगठनों और कांग्रेस समितियों द्वारा की गई है। जनवरी में, सीआईए ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें निष्कर्ष निकाला गया कि लैब में रिसाव की संभावना है, लेकिन उस निर्णय में विश्वास कम जताया गया है।

सीआईए ने पहले कहा था कि उसके पास यह निर्धारित करने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है कि वायरस की उत्पत्ति कहां से हुई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि वह सभी परिकल्पनाओं पर विचार कर रहा है जिसमें यह थ्योरी भी शामिल है कि यह खतरनाक वायरस वुहान के बाजार में जानवरों से लोगों में फैला।

नया वेबपेज उस वेबसाइट पर है जो कोविड-19 वैक्सिनेशन के लिए संसाधन के तौर पर काम करती थी। अब इस पर एक बैनर लगा है जिस पर लिखा है: “लैब लीक, कोविड-19 की असली उत्पत्ति।” बैनर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भी दिखाया गया है।

बाइडेन और फौसी ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की

‘लैब-लीक’ पेज पर पूर्व मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. फौसी और तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन पर कोरोनावायरस की उत्पत्ति को छिपाने का भी आरोप लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि पिछले प्रशासन ने सच्चाई को छिपाने की पूरी कोशिश की।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, “यह वेबसाइट कोविड-19 की वास्तविक उत्पत्ति को दर्शाती है और यह भी बताती है कि कैसे डेमोक्रेट्स और मीडिया ने वैकल्पिक स्वास्थ्य उपचारों और लैब-लीक थ्योरी को बदनाम किया।”

लैब-लीक थ्योरी क्या है?

यह संदेह है कि कोरोनावायरस गलती से या किसी और तरह से  मध्य चीन के शहर वुहान की एक प्रयोगशाला से बाहर आया होगा। सबसे पहले कोरोना वायरस के मामले यहीं सामने आए थे। इस थ्योरी के समर्थक वुहान में एक खास बाइलॉजिकल रिसर्च फैसिलिटी की ओर इशारा करते हैं।  वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (WIV) एक दशक से अधिक समय से चमगादड़ों में कोरोनावायरस का अध्ययन कर रहा है। यह संस्थान हुआनान वेट मार्केट से 40 मिनट की ड्राइव दूर है, जहां सबसे पहले कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आने शुरू हुए। जो लोग इस थ्योरी को मानते हैं, उनका कहना है कि यह वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (WIV) लैब से लीक होकर वेट मार्केट में फैला होगा।

ट्रंप का बाइडेन पर प्रहार
वेबसाइट पर एक बैनर है, जिसमें लिखा है- ‘लैब लीक: द ट्रू ओरिजिन्स ऑफ कोविड-19’, और साथ ही ट्रंप की तस्वीर के साथ यह दावा किया गया है कि पिछली सरकारें और मीडिया ‘सच को छिपाने, भ्रम फैलाने और गैर-जवाबदेही’ के एक अभियान में शामिल थे.

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि यह वेबसाइट कोविड-19 की उत्पत्ति को दर्शाती है और दिखाती है कि कैसे डेमोक्रेट्स और मीडिया ने वैकल्पिक स्वास्थ्य उपचारों और लैब-लीक थ्योरी को बदनाम किया. इसके अलावा, वेबसाइट में पांच प्रमुख बिंदुओं को लिस्ट किया गया है, जो यह सुझाव देते हैं कि कोविड-19 की उत्पत्ति प्राकृतिक नहीं थी.

5 बड़े दावे…

    • कोरोना वायरस में एक ऐसी जैविक विशेषता है, जो प्रकृति में नहीं पाई जाती.
    • सभी कोविड मामले एक ही स्रोत से फैले, जबकि पहले की महामारियों में कई स्पिलओवर घटनाएं होती थीं.
    • वुहान लैब में जीन संशोधन (गेन ऑफ फंक्शन रिसर्च) का इतिहास रहा है, जिसमें सुपर-वायरस बनाए जाते थे.
    • 2019 की शरद ऋतु में लैब के कुछ शोधकर्ता कोविड जैसे लक्षणों से बीमार पड़े थे.
    • अब तक वायरस की प्राकृतिक उत्पत्ति का कोई स्पष्ट वैज्ञानिक प्रमाण सामने नहीं आया.
वुहान में चीन का प्रमुख सार्स रिसर्च लैब है, जिसका पर्याप्त जैवसुरक्षा के बिना गेन-ऑफ-फंक्शन अनुसंधान (जीन परिवर्तन और जीवों को सुपरचार्ज करने) का इतिहास रहा है. वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के शोधकर्ता 2019 की शरद ऋतु में कोविड जैसे लक्षणों के साथ बीमार थे, जो कि वेट मार्केट में कोविड-19 की खोज से महीनों पहले था. विज्ञान के लगभग सभी मापदंडों के अनुसार, अगर कोरोना वायरस की प्राकृतिक उत्पत्ति का कोई सबूत होता, तो वह अब तक सामने आ चुका होता. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

अब दुनिया की निगाहें जिनपिंग पर हैं. क्या वे इस बार फिर से चुप रहेंगे या कोई ठोस जवाब देंगे? ट्रंप तो पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुके हैं और इस बार वे पीछे हटने के मूड में बिल्कुल नहीं लगते.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰