PM मोदी का सऊदी अरब में ग्रांड वेलकम ,सऊदी अरब ने हवा में पीएम मोदी का किया स्पेशल वेलकम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सऊदी अरब में ग्रांड वेलकम किया गया है. किसी भी देश के प्रमुख का शायद ही इस तरह से स्‍वागत किया गया हो. पीएम मोदी के विमान ने जैसे ही सऊदी अरब की हवाई सीमा में प्रवेश किया, उन्‍हें एयर स्‍कॉर्ट दिया गया. बता दें कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 22 अप्रैल 2025, 09:02 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PM मोदी का सऊदी अरब में ग्रांड वेलकम ,सऊदी अरब ने हवा में पीएम मोदी का किया स्पेशल वेलकम
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सऊदी अरब में ग्रांड वेलकम किया गया है. किसी भी देश के प्रमुख का शायद ही इस तरह से स्‍वागत किया गया हो. पीएम मोदी के विमान ने जैसे ही सऊदी अरब की हवाई सीमा में प्रवेश किया, उन्‍हें एयर स्‍कॉर्ट दिया गया. बता दें कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर पीएम मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं. भारत और सऊदी अरब के बीच सामरिक साझेदारी की वजह से यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है. रक्षा साझेदारी और आर्थिक साझेदारी के मसले पर पीएम मोदी के दौरे के दौरान बातचीत होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान कई अहम समझौतों पर हस्‍ताक्षर हो सकते हैं. पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने के अलावा सऊदी के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे.

पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार 22 अप्रैल 2025 को सऊदी अरब के लिए रवाना हुए. कुछ घंटों का सफर कर जैसे ही उनका विमान एयर इंडिया-वन सऊदी के एयरस्‍पेस में एंटर किया, अद्भुत नजारा देखने को मिला. पीएम मोदी के स्‍पेशल प्‍लेन को आसमान में सऊदी एयर फोर्स की तरफ से स्‍पेशल वेलकम किया गया. एयर स्‍कॉर्ट मुहैया कराया गया. यह सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके आदर, सम्‍मान और गहरी दोस्‍ती को दिखाता है. पीएम मोदी ऐसे समय में क्राउन प्रिंस सलमान के निमंत्रण पर सऊदी पहुंचे हैं, जब पूरी दुनिया में टैरिफ वॉर छिड़ी हुई है. अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान कर ग्‍लोबल सिस्‍टम को चुनौती दे डाली है. उधर, चीन और अमेरिका में आर्थिक युद्ध की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में भारत और सऊदी की नजदीकियां ग्‍लोबल लेवल पर पॉजिटिव सिग्‍नल देगी.

पीएम मोदी की तीसरी सऊदी अरब की यात्रा

पिछले एक दशक में पीएम मोदी की यह सऊदी अरब की तीसरी यात्रा होगी। वहीं पीएम मोदी ऐतिहासिक शहर जेद्दा की पहली बार यात्रा करेंगे। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “निवेश पर भारत-सऊदी उच्च स्तरीय टास्क फोर्स ने 21 अप्रैल को रियाद में अपनी बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले 24 घंटों में व्यापार, निवेश और रक्षा के क्षेत्रों में अतिरिक्त समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए ठोस प्रयास किए गए। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर मोदी मंगलवार  सऊदी अरब पहुंचने वाले हैं।

कई मुद्दों पर होगी बातचीत

बता दें कि पीएम मोदी के सऊदी अरब दौरे के दौरान भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए हज कोटे में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इस मुद्दे पर दोनों देश के नेता बातचीत भी करेंगे। इसके अलावा भारत और सऊदी अरब के बीच कम से कम छह समझौता ज्ञापनों (MoU) पर समझौता हो सकता है। इस दौरान दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष, ऊर्जा, स्वास्थ्य, विज्ञान और अनुसंधान, संस्कृति और उन्नत प्रौद्योगिकी सहित प्रमुख क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों को औपचारिक रूप देने की उम्मीद है।

सऊदी अरब में पीएम मोदी का बिजी शेड्यूल
सऊदी अरब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन रहेंगे. क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान के साथ मुलाकात के अलावा वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी रूबरू होंगे. पीएम मोदी ने सऊदी रवाना होने से पहले खुद बताया था कि पिछले 10 साल में वे तीन बार सऊदी अरब की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन इस बार पहला मौका होगा जब वे जेद्दा भी जाएंगे. आर्थिक उधेड़बुन से गुजर रही दुनिया के लिए दोनों देशों के नेताओं की ओर से यह जेस्‍चर अपने आप में अनूठा और अतुलनीय है. इस दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच कई करार भी होने की संभावना है.

पीएम मोदी का यह दौरा क्‍यों महत्‍वपूर्ण
पीएम मोदी का सऊदी अरब का यह दौरा कई मायनों में महत्‍वपूर्ण है. अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने सत्‍ता संभालने के साथ ही रेसिप्रोकल टैरिफ की नीति पर चलने का ऐलान कर दिया. उन्‍होंने उन देशों पर उतना ही टैरिफ लगाया, जितना कि संबंधित देश ने लगाया है. इससे सेकेंड वर्ल्‍ड वॉर के बाद बनाई गई व्‍यवस्‍था के छिन्‍न-भिन्‍न होने की आशंका बढ़ गई है. हालांकि, ट्रंप ने इसपर अमल को फिलहाल रोक दिया है. ट्रंप के इस कदम से अब दुनिया का हर देश द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में जुट गया है. दिलचस्‍प बात यह है कि ट्रंप का रूस के प्रति सख्‍त रुख है, ऐसे में मॉस्‍को से तेल आयात पर संशय के बादल हैं. सऊदी अरब ऑयल एक्‍सपोर्ट कार्टल का एक प्रभावशाली मेंबर है, ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा अपने आप में काफी महत्‍वपूर्ण है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰