सऊदी अरब से वापस लौटते ही एक्शन मोड में पीएम मोदी, विदेश मंत्री, एनएसए और अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक , शाम 6 बजे CCS की बैठक होगी

सऊदी अरब से दिल्ली वापस लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन मोड में आ गए हैं। पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक एयरपोर्ट पर ही हुई। वे सुरक्षा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 23 अप्रैल 2025, 06:29 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सऊदी अरब से वापस लौटते ही एक्शन मोड में पीएम मोदी, विदेश मंत्री, एनएसए और अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक , शाम 6 बजे CCS की बैठक होगी
Photo: UB India News Archive

सऊदी अरब से दिल्ली वापस लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन मोड में आ गए हैं। पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक एयरपोर्ट पर ही हुई। वे सुरक्षा मामलों पर होनेवाली कैबिनेट की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर बुधवार सुबह दिल्ली वापस लौटे। उन्होंने एयरपोर्ट पर अधिकारियों से इस हमले की ब्रीफिंग ली। वे सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह आज पहलगाम जाएंगे।

हमले के कुछ घंटे बाद ही श्रीनगर पहुंच गए थे गृह मंत्री शाह

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह, पर्यटकों पर हुए हमले के कुछ घंटे बाद श्रीनगर पहुंचे  थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने गृह मंत्री के आगमन पर उन्हें पहलगाम हमले की विस्तार से जानकारी दी।  उसके बाद, शाह ने सेना, सीआरपीएफ और पुलिस सहित सुरक्षा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर बुधवार सुबह वापस लौट आए हैं। मोदी मंगलवार को ही सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के न्योते पर दो दिन के सऊदी दौरे पर पहुंचे थे।

उन्हें आज स्टेट डिनर में शामिल होना था और इसके बाद आज वो एक फैक्ट्री में भारतीय कामगारों से मिलने वाले थे, लेकिन कश्मीर हमले की वजह से उनका यह प्रोग्राम बीच में रद्द कर दिया गया।

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी से फोन पर बात की। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मोदी आज केंद्रीय कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की बैठक में लेंगे।

एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के मद्देनजर श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।’’ आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर को कश्मीर के पहलगाम शहर के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल में गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी। आतंकी हमले में मारे गये लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला बताया जा रहा है।

पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने की गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले को ‘हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा’ हमला बताया। पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन में घने देवदार के जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है तथा पर्यटकों और ‘ट्रेकर्स’ का पसंदीदा स्थल है। अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले घास के मैदान में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, टट्टू की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे तथा नजारों का आनंद ले रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने कहा कि यह संभव है कि आतंकवादी समूह जम्मू के किश्तवाड़ से दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग के रास्ते बैसरन तक पहुंचा हो।

हलगाम में आतंकी हमले वाली जगह पहुंचे अमित शाह, सुरक्षाबलों से की बात

पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुलवामा में आतंकी हमले वाली जगह पहुंच चुके हैं. अमित शाह का हेलिकॉप्टर सीधा उसी मैदान पर लैंड किया, जहां आतंकियों ने पर्यटकों को गोलियों से भून डाला था. गृह मंत्री वहां सुरक्षा बलों के आला अधिकारियों से बातचीत करके हालात का जायजा लेंगे और आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक्शन पर नजर रखेंगे.

APRIL 23, 202511:12 IST

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए भयावह आतंकी हमले का भारत किस तरह बदला लेगा? यह सवाल आज भारत के सभी लोगों के मन में उठ रहा है. इस हमले के बाद एक्शन प्लान को लेकर दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में हाई लेवल मीटिंग चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद हैं.

APRIL 23, 202510:28 IST

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में श्रद्धांजलि अर्पित की. वह कल शाम से ही श्रीनगर में डटे हुए हैं और वहां से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन पर भी नजर रख रहे हैं.

APRIL 23, 202510:08 IST

बताया जा रहा है कि पहलगाम में पर्यटकों पर गोलियां बरसाने के बाद आतंकी पास के जंगलों में भाग गए. इन आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने पुरजोर तरीके से तलाशी अभियान चला रखा है. पहलगाम के जंगलों में राष्ट्रीय रायफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. इस सर्च ऑपरेशन में आर्मी हेलिकॉप्टर, ड्रोन और स्नीफर डॉग भी लगाए गए हैं.

APRIL 23, 202510:01 IST

पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 पर पहुंच गई है. सभी मृतकों का पार्थिव शरीर पहलगाम से श्रीनगर लाया गया है. वहां से उन्हें विमान के जरिये भेजने की तैयारी चल रही है.

APRIL 23, 202509:06 IST

जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में मंत्री सकीना इट्टू ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले लेकर जानकारी दी है. उन्होंने उमर अब्दुल्ला के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘मुख्यमंत्री के निर्देश पर, मैंने इस जघन्य और कायरतापूर्ण हमले में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए पहलगाम और जीएमसी अनंतनाग का दौरा किया. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनसे मिलकर वाकई दिल दहल गया- उनकी आंखों में जो दर्द और दुख है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मैं इस बर्बर आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.’

APRIL 23, 202508:48 IST

पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स : पहलगाम टेरर अटैक पर फुल एक्शन में सुरक्षाबल, पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ा

पुलवामा टेरर अटैक में शामिल आतंकियों को पकड़ने की कोशिश पुरजोर तरीके से जारी है. सेना और सुरक्षाबलों के तमाम जवान जंगल और पहाड़ों में छिपे आतंकियों की तलाश में जुटे हैं. इस बीच पुलिस ने 8 और स्थानीय लोगों को शक के बिना पर हिरासत में लिया. इन पर आतंकियों के मददगार होने का शक है.

APRIL 23, 202508:45 IST

पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स : 6 आतंकियों ने पहलगाम टेरर अटैक का दिया अंजाम, पाकिस्तान आतंकी के हाथ में थी कमान

सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कमान खुद पाकिस्तानी आतंकवादी के हाथ में थी. इस हमले में लगभग 6 आतंकवादी शामिल थे. इन आतंकवादियों के पास एक-47 जैसी राइफल मौजूद थी‌. दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग, पुलवामा और सोपिया इलाके में इन आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है.

APRIL 23, 202508:36 IST

पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स : पीएम मोदी, अजित डोभाल और जयशंकर ने की एयरपोर्ट पर बैठक

पहलगाम टेरर अटैक के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा बीच में ही छोड़कर बुधवार सुबह भारत लौट आए हैं. पीएम मोदी ने दिल्ली लैंड करते ही इस आतंकी हमले को लेकर एयरपोर्ट पर बड़ी बैठक की. इस बैठक में एनएसए अजित डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल थे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने इस दौरान पहलगाम का ताजा हाल और सुरक्षाबलों के एक्शन प्लान के बारे में जानकारी ली.

APRIL 23, 202508:28 IST

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. पीएम मोदी भी सऊदी अरब से लौटते ही फुल एक्शन में दिख रहे हैं. उन्होंने जेद्दा से दिल्ली लौटने के दौरान ही कुछ ऐसा कर दिया, जिससे पाकिस्तान की टेंशन बढ़नी लाजमी है. सऊदी अरब से वापसी में पीएम मोदी के विमान ने पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं किया. उनके इस कदम से साफ संकेत है कि इस भयावह हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को ही जिम्मेदार माना जा रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰