पीएम मोदी का आंतकवाद के खिलाफ खुली जंग के एलान बाद क्या आतंकियों, उनके आकाओं का खेल खत्म होगा !

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के आंतकवाद के खिलाफ खुली जंग का एलान किया। मोदी ने कहा कि भारत की आत्मा पर हमला करने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। मोदी ने बिहार की रैली में कहा कि पहलगाम में निहत्थे, मासूम लोगों के हत्यारों और उनके आकाओं को ऐसी सजा मिलेगी जिसकी कल्पना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 26 अप्रैल 2025, 06:12 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी का आंतकवाद के खिलाफ खुली जंग के एलान बाद क्या आतंकियों, उनके आकाओं का खेल खत्म होगा !
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के आंतकवाद के खिलाफ खुली जंग का एलान किया। मोदी ने कहा कि भारत की आत्मा पर हमला करने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। मोदी ने बिहार की रैली में कहा कि पहलगाम में निहत्थे, मासूम लोगों के हत्यारों और उनके आकाओं को ऐसी सजा मिलेगी जिसकी कल्पना उन्होंने सपने में भी नहीं की होगी। मोदी ने कहा कि दुनिया के लोग भी सुन लें कि भारत बेगुनाह लोगों का खून बहाने वालों को छोड़ेगा नहीं, चाहे वे धरती के किसी भी कोने में छुपे हों, उन्हें खोजकर मारेगा। मोदी ने जिस अंदाज में ये बात कही, उसका मतलब साफ है, भारत ने प्लान तैयार कर लिया है, बस सही मौके का इंतजार है। मोदी ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन पाकिस्तान ने रोना शुरू कर दिया।  प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा, वो देश की आवाज है, पूरे देश की भावना है। लोगों में आक्रोश है, लोग पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने इसी भावना का सम्मान करते हुए कहा कि आतंकवाद और उसके आकाओं को मिट्टी में मिला देंगे। मोदी जो कहते हैं,  वो करते हैं, जो करते हैं, वही कहते हैं, इसलिए पाकिस्तान घबरा गया, रोना शुरू कर दिया कि भारत जंग की तैयारी कर रहा है… हमारे यहां कुछ वॉर एक्सपर्ट्स और रिटायर्ड जनरल कहने लगे कि जल्दबाजी में कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। लेकिन देश गुस्से में है। लोगों की मांग है कि बहुत हो गया, आतंकवाद के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। आज पूरा भारत प्रधानमंत्री मोदी के पीछे खड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ  जबरदस्त गुस्सा है। लोहा गर्म है, चोट का इंतजार है। पाकिस्तान को भी इस बात का एहसास है कि कुछ बड़ा होने वाला है।

मोदी के हुंकार से कांपा पाकिस्तान

पाकिस्तान की फौज ने सरहद के आसपास के इलाकों में मूवमेंट बढ़ा दी है। पता लगा है कि कश्मीर और राजस्थान से लगने वाली सीमा के आसपास पाकिस्तानी फौज अपने जवानों की तैनाती को बढ़ा रही है। हथियारों को भी अफगान सीमा से भारतीय सीमा की तरफ भेजा रहा है। बुधवार शाम से ही सीमा के इलाके में पाकिस्तानी वायुसेना के फाइटर जेट्स और वायु सेना के मालवाहक विमान उड़ान भरते देखे गए हैं। इस्लामाबाद में नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक हुई जिसमें पाकिस्तानी सेना के चीफ जनरल आसिम मुनीर, पीएम शहबाज शरीफ शामिल हुए। बैठक के बाद जब पाकिस्तान सरकार के चार मंत्री मीडिया के सामने आए , तो पाकिस्तानी पत्रकारों ने बार-बार यही पूछा कि अगर भारत ने हमला कर दिया तो पाकिस्तान क्या करेगा, इस पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर आतंकवादी हमले की धमकी दी। कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत हमला करेगा नहीं, लेकिन अगर करता है तो पाकिस्तान भारत के शहरों में आतंकवादी हमले करेगा। अगर पाकिस्तान के लोग मारे गए तो भारत के शहरी भी नहीं बचेंगे। सैन्य ताकत के हिसाब से भारत और पाकिस्तान की कोई तुलना नहीं हो सकती। भारत ने तीन बार पाकिस्तान को युद्ध में हराया है, डर से बिलबिलाए पाकिस्तान की फौज एयरफोर्स के फाइटर प्लेन्स को इधर से उधर भेज रही है। नौसेना से कहा है कि सरफेस फायरिंग की तैयारी कर लें। कुछ दिन में पाकिस्तान कहेगा कि उसके पास एटम बम है। मुझे पाकिस्तानी पत्रकार तारेक फतह की बात याद आती है। उन्होंने ‘आप की अदालत’ में कहा था कि पाकिस्तान के एटम बम में फालूदा भरा है, जनरल सारा माल खा गए, फौज में कोई दम नहीं है। मुझे याद है पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा ने कहा था कि पाकिस्तानी फौज के पास तीन दिन से ज्यादा लड़ने का दम नहीं है। आज भी PoK के एक्टिविस्ट अमजद अयूब मिर्जा कह रहे थे कि पाकिस्तान के फाइटर जेट्स बेकार पड़े हैं, क्योंकि उनके लिए स्पेयर पार्ट्स नहीं हैं, पाकिस्तान के टैंक्स के पास ज्यादा दूर जाने के लिए डीजल नहीं है। पाकिस्तान दुनिया को ये दिखाना चाहता है कि कश्मीर भारत के काबू में नहीं है लेकिन दुनिया देख रही है कि पाकिस्तान के काबू में कुछ नहीं हैं, न PoK, न बलूचिस्तान, न खैबर पख्तूनख्वाह। पाकिस्तान ने अगर कोई हरकत की तो उसे चार-चार मोर्चों पर लड़ना पड़ेगा।

क्या जनरल आसिम मुनीर पहलगाम नरसंहार के मास्टरमाइंड हैं?

पाकिस्तान के लोग ही अपनी सरकार की  झूठ के बारे में हकीकत उजागर कर रहे हैं। पाकिस्तानी फौज के एक पूर्व मेजर आदिल राजा ने दावा किया है कि पहलगाम हमला पाकिस्तानी आर्मी के चीफ जनरल आसीम मुनीर ने करवाया है। मेजर आदिल राजा ने कहा कि जनरल असीम मुनीर से पाकिस्तान की आवाम नाराज़ है, उनके खिलाफ बगावत हो रही है, इसलिए जनरल मुनीर ने पुराना फॉर्मूला अपनाया, अपनी कुर्सी बचाने के लिए कश्मीर में आतंकी हमला करवाया। पाकिस्तान से इस तरह के एक नहीं कई बयान आए हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के वज़ीरे आज़म चौधरी अनवरुल हक़ ने कहा कि भारत ने बलोचिस्तान में बग़ावत की आग लगाई है और अब उसको इसका अंज़ाम भुगतना होगा, पाकिस्तान और उसके मुजाहिद अब सिर्फ कश्मीर में नहीं, दिल्ली समेत दूसरे शहरों में भी हिंदुस्तानी शहरियों का ख़ून बहाएंगे। पाकिस्तान से एक और हैरान करने वाला वीडियो आया। पाकिस्तानी फ़ौज के अफसर अब शहरों में आवाम के बीच घूम घूमकर उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना के अधिकारी लोगों के बीच जाकर क़ुरान और हदीस का हवाला देते हुए ये दावा कर रहे हैं कि वो चिंता न करें, पाकिस्तानी फौज बहुत जल्द कश्मीर पर कब्जा कर लेगी और हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को ज़ंजीरों में जकड़कर ले आएगी। ये तीन बयान सुनने के बाद दो तीन बातें तो साफ है। पहली, पहलगाम में जो आतंकवादी हमला हुआ, जिस तरह मासूम लोगों को धर्म पूछकर मारा गया, ये सब पाकिस्तान की साजिश थी और इसकी प्लानिंग पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल मुनीर ने की। जनरल मुनीर का एक हफ्ते पहले कश्मीर पर बयान देना, हिन्दुओं के खिलाफ जहर उगलना कोई संयोग नहीं था। ये साजिश का हिस्सा था। ये बात पाकिस्तानी फौज के पूर्व मेजर ने दुनिया को बता दी। पाकिस्तान दहशतगर्दों को लगातार भारत में भेज रहा है। ये बात PoK के तथाकथित  प्रधानमंत्री ने साफ लफ्ज़ों में मान ली, लेकिन अब पाकिस्तान को भारत के एक्शन का डर है। वहां हालात पहले से ही खराब हैं। अगर भारत ने हमला किया तो हालात और बिगडेंगे। इससे पाकिस्तानी आवाम परेशान हैं। इसीलिए अब पाकिस्तान फौज के अफसर पब्लिक के बीच जाकर लोगों का हौसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी को जंजीरों से बांध कर लाने की बातें कर रहे हैं। लेकिन हकीकत क्या है ? तीन जंगों में घुटने किसने टेके? ये पाकिस्तानी फौज के अफसर भी जानते हैं और वहां की आवाम भी। हालांकि अभी भारत की तरफ से बार्डर पार कोई एक्शन नहीं हुआ है, लेकिन कश्मीर में आंतकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट जारी है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰