बैक-टू-बैक 5 बैठकों के बाद PMO पहुंचे पीएम मोदी, वॉर रूम में कर सकते हैं चर्चा…….

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को एक के बाद एक 5 बैठकें कीं. इसके बाद अब वो पीएमओ पहुंचे हैं. यहां वॉर रूम में बड़े अधिकारियों के साथ चर्चा कर सकते हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री आज 3 घंटे में कुल 5 बैठकें कर चुके हैं. इसमें सीसीएस और सीसीपीए की बड़ी और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 30 अप्रैल 2025, 12:21 PM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बैक-टू-बैक 5 बैठकों के बाद PMO पहुंचे पीएम मोदी, वॉर रूम में कर सकते हैं चर्चा…….
Photo: UB India News Archive

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को एक के बाद एक 5 बैठकें कीं. इसके बाद अब वो पीएमओ पहुंचे हैं. यहां वॉर रूम में बड़े अधिकारियों के साथ चर्चा कर सकते हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री आज 3 घंटे में कुल 5 बैठकें कर चुके हैं. इसमें सीसीएस और सीसीपीए की बड़ी और अहम बैठक की अध्यक्षता की. इससे पहलेमंगलवार को तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में पहलगाम आतंकी हमले के बाद की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई. ये बैठक प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर हुई. माना जा रहा है कि बैठक का मकसद जम्मू-कश्मीर की मौजूदा सुरक्षा स्थिति का आकलन करना और देश की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करना था. प्रधानमंत्री मोदी पहले ही सुरक्षाबलों ‘तरीका, लक्ष्य और समय’ तय करने की पूरी छूट दे चुके हैं.

बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ?

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे.

कितना प्रचंड होगा भारत का प्रहार?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई भारत की राष्ट्रीय नीति का हिस्सा है. उन्होंने सुरक्षाबलों की क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें फैसला लेने की स्वतंत्रता दी है.

CCS की पहली बैठक में क्या हुआ था?

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन 23 अप्रैल को CCS की मीटिंग हुई थी. इसमें पाकिस्तान को लेकर कई फैसले लिए गए थे. इस मीटिंग के बारे में विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया गया है. पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया गया है. साथ ही पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों में कटौती भी की गई है.

सिंधु जल समझौते पर होगी बड़ी बैठक

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत बड़े एक्शन ले रहा है. इस कड़ी में आज रात8 बजे सिंधु जल समझौते के मुद्दे पर भी बैठक होगी.गृह मंत्री अमित शाह और जलशक्ति मंत्री के बीच होने वाली इस बैठक मेंदोनों मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.सिंधु जल समझौते पर रोक के भारत सरकार के फैसले के बाद ये दूसरी बड़ी बैठक होगी.

 

 

कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्‍योरिटी यानी सीसीएस की बैठक पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में संपन्‍न हो चुकी है. बैठक की अध्‍यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सेना के तीनों अंगों के चीफ भी शामिल हुए. बैठक में पहलगाम हमला और देश की सुरक्षा पर गहन चर्चा हुई. पाकिस्‍तान को माकूल जवाब देने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया. सुरक्षा मामलों की कमेटी की बैठक के बाद अब सीसीपीए यानी कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक शुरू हो गई है. सीसीपीए इतनी पावरफुल होती है कि उसे सुपर कैबिनेट भी कहा जाात है.

इसमें गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं। CCS की यह दूसरी मीटिंग हैं, पहली मीटिंग पहलगाम अटैक के अगले दिन 23 अप्रैल को हुई थी।

CCS की बैठक के तुरंत बाद कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स की मीटिंग होगी। इस कमेटी को सुपर कैबिनेट भी कहा जाता है। इसके बाद आर्थिक मामलों की कमेटी और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी।

इससे पहले मंगलवार को PM मोदी ने PM ने तीनों सेना प्रमुख, NSA अजीत डोभाल, CDS अनिल चौहान के साथ डेढ़ घंटे हाई लेवल मीटिंग की। PM मोदी ने सेनाओं को फ्री-हैंड दे दिया और कहा कि सेना ही आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय तय करे।

पाकिस्तान की ओर से भी लगातार बयानबाजी हो रही है। आईटी मिनिस्टर अताउल्लाह तारड़ ने मंगलवार देर रात कहा कि भारत अगले 24 से 36 घंटे में पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा- हमारे पास हमले की पुख्ता जानकारी है।

पहलगाम अटैके के बाद LoC पर पाकिस्तानी सेना ने लगातार छठी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। LoC पर बारामूला और कुपवाड़ा सेक्टर में फायरिंग की, जिसका भारत ने जवाब दिया।

पहलगाम की बैसरन घाटी में निर्दोष हिन्‍दू पर्यटकों की हत्‍या के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच का संबंध काफी तनावपूर्ण हो गया है. पीओके में पाकिस्‍तान ने जवानों का जमावड़ा लगाना शुरू कर द‍िया है. बर्बर नरसंहार के बाद भारत के गुस्‍से को देखते हुए पाकिस्‍तान में खलबली मची हुई है. पाकिस्‍तानी मंत्री खुलेआम यह कहते हुए पाए जा रहे हैं कि भारत हमला कर सकता है. शाहबाज शरीफ की सरकार अमेरिका और चीन जैसे देशों से हस्‍तक्षेप करने और तनाव को करने में मदद की अपील भी कर रहा है. दूसरी तरफ, भारत ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षाबलों को खुली छूट दे दी है. पहलगाम नरसंहार के बाद मोदी कैबिनेट की आज यानी 30 अप्रैल 2025 को अहम बैठक होने वाली है, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. बुधवार को ही कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्‍योरिटी (CCS) की भी अहम बैठक होने वाली है. इसमें मौजूदा हालात और आगे उठाए जाने वाले कदम को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार को समर्थन देने की बात दोहराई. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘हम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरा समर्थन देने की बात कही है, इसके बाद हमारे साथ कोई सवाल नहीं होना चाहिए. पीएम मोदी जो करना चाहें, वो करें.’ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरफ से न्यूक्लियर हमले की धमकी देने के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘हमारे पास भी न्यूक्लियर पावर है, उनसे पहले है. मुझे वाजपेयी की याद आती है. जब मैं पोखरण उनके साथ गया था, तो उन्होंने कहा था कि हम कभी भी इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे. जब तक कोई और हम पर पहला हमला नहीं करेगा, हिंदुस्तान ने कभी भी पहले आक्रमण नहीं किया है. हमेशा वही से हुआ है और हमने उसका जवाब दिया है. आज भी हम इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे, लेकिन अगर वे इसका इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे पास भी यह है. भगवान करे कि ऐसी बात न आए.’

कांग्रेस की अपनी पार्टी के नेताओं को नसीहत
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हो रही बयानबाजी के बीच कांग्रेस ने अपने नेताओं को सर्कुलर जारी किया है. कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा है कि पार्टी लाइन से हटकर कोई भी बयान नहीं दें. आतंकी हमले को लेकर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कांग्रेस ने अपने नेताओं को कहा कि वे केवल कांग्रेस कार्यसमिति की 24 अप्रैल को संपन्न हुई बैठक में पारित आधिकारिक प्रस्ताव के अनुरूप ही सार्वजनिक बयान दें. पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक संदेश में कहा गया है कि यह समय एकता, परिपक्वता और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र के साथ खड़े होने का है. कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस कार्यसमिति प्रस्ताव ही इस संवेदनशील मुद्दे पर पार्टी की एकमात्र सार्वजनिक अभिव्यक्ति होगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰