ऑपरेशन सिंदूर की आग में धधका पाकिस्तान ,पहलगाम हमले में मारे गए सभी को श्रद्धांजलि………….

भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया है। इस पर पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि जब यह हादसा हुआ था तभी मैंने कहा था कि मुझे भारत सरकार पर पूरा भरोसा है कि वो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 7 मई 2025, 04:52 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ऑपरेशन सिंदूर की आग में धधका पाकिस्तान ,पहलगाम हमले में मारे गए सभी को श्रद्धांजलि………….
Photo: UB India News Archive

भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया है। इस पर पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि जब यह हादसा हुआ था तभी मैंने कहा था कि मुझे भारत सरकार पर पूरा भरोसा है कि वो अपना काम कर रही है और आज भारत सरकार ने वो काम कर दिखाया है। जिनके लाल चले गए हैं उनका जीवन तो वापस नहीं आ सकता, लेकिन मैंने जो बात उस समय कही थी ये जवाब ऐसा हो कि भविष्य में कुछ इस तरह की कायराना हरकतें और बुजदिली करने का कोई साहस न करे। इसे लेकर भारत सरकार ने जो यह कदम उठाया है, बहुत सही किया है। उनके 9 ठिकानों पर जो ये प्रहार किया है उनके जेहन में गूंजता रहेगा और वो आगे ऐसा करने की सोचेंगे भी नहीं।

“उन सभी को श्रद्धांजलि दी गई है, जिन्होंने अपनी जान गंवाई”

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने कहा, “मेरा पूरा परिवार मोदी साहब के साथ है, जिन्होंने आज बदला लिया है। मैं सशस्त्र बलों के जवानों से कहना चाहती हूं कि वे आगे बढ़ते रहें। आज उन सभी को श्रद्धांजलि दी गई है, जिन्होंने अपनी जान गंवाई।”

“हिमांशी बार-बार पूछती थी कि कब बदला लिया जाएगा”

वहीं, विनय नरवाल के ससुर सुनील स्वामी ने कहा, “हमें अच्छी खबर मिली है, हम इंतजार कर रहे थे, हिमांशी बार-बार पूछती थी कि कब बदला लिया जाएगा। मुझे विश्वास है कि सरकार ने यह कदम उठाया है और हम सरकार पर पूरा विश्वास रखते हैं। हमें उम्मीद है कि अब बड़ा एक्शन लिया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई बहन या बेटी का ‘सिंदूर’ न मिटे। हमारा पूरा परिवार और देश इस कदम से राहत महसूस करेगा।” उन्होंने आगे कहा, “यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है, क्योंकि इन आतंकवादियों ने जानबूझकर पुरुषों को मार डाला और महिलाओं को छोड़ दिया, ताकि उनके ‘सिंदूर’ को मिटाया जा सके। हमें एक निर्णायक और अंतिम कार्रवाई चाहिए, ताकि हमारे दुश्मन पूरी तरह से नष्ट हो जाएं।”

छह और सात मई की दरम्यानी रात को जब पाकिस्तान पर भारत के मिसाइल अटैल की खबर आई तो एशन्या द्विवेदी नींद की तलाश में खोई हुई थी. पति शुभम द्विवेदी के खोन का गम कम होने का नाम नहीं ले रहा. यही हाल हिमांशी नरवाल का रहा होगा. शुभम और हिमांशी के पति लेफ्टिनेंट विनय नरवाल 22 अप्रैल को पहलगाम की सुरम्य वादियों में थे जहां पाकिस्तान परस्त लश्कर के आतंकियों ने उनका धर्म पूछ कर सीने में गोली मार दी. ताउम्र गम की कोठरी में दाखिल हुई ऐशन्या से जब पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर अटैक के बारे में पूछा गया तो रूंधे गले से वो बोलती है – ऑपरेशन सिंदूर सुनते ही मैं बहुत रोई. शुभम की तस्वीर को देखा. उन जल्लादों ने मेरा सुहाग ही तो उजाड़ा है. इसलिए जब सुना कि मेरे पति के हत्यारों के खिलाफ ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया तो लगा मानो कोई मेरे घर से ही बदला लेने निकला हो. जो खोई हूं उसे कोई वापस नहीं ला सकता लेकिन सुकून तो मिला है.

सुबह होते होते ये खबर मिली कि तीनों सेनाओं के चीफ के साथ मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद पहलगाम के बदले का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखने का सुझाव दिया था जिसे मान लिया गया. सिंदूर शादीशुदा हिंदू महिलाओं का प्रतीक है. यह प्यार और शादी के बंधन को दर्शाता है. पाकिस्तान में यह हमला सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं है बल्कि पहलगाम की उन महिलाओं के लिए न्याय की पुकार है जिनके पतियों को आतंकियों ने निशाना बनाया.

..दुआ टूट गई

पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को 26 बेकसूर लोग मारे गए. लश्कर-ए-तैयबा ने हमला किया. यह पाकिस्तान की साजिश थी. मरने वालों में पति, पिता और बेटे थे. ये लोग अपने परिवार का सहारा थे. इनके घर की खुशियां थे. इनकी पत्नियों के सपने थे. जो महिलाएं बचीं उनके लिए सिंदूर दुख की निशानी बन गया. हिंदू रिवाज में सिंदूर पति की लंबी उम्र की दुआ है लेकिन इन विधवाओं की दुआ टूट गई. उनकी जगह खालीपन ने ले ली.

पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को 26 बेकसूर लोग मारे गए. लश्कर-ए-तैयबा ने हमला किया. यह पाकिस्तान की साजिश थी. मरने वालों में पति, पिता और बेटे थे. ये लोग अपने परिवार का सहारा थे. इनके घर की खुशियां थे. इनकी पत्नियों के सपने थे. जो महिलाएं बचीं उनके लिए सिंदूर दुख की निशानी बन गया. हिंदू रिवाज में सिंदूर पति की लंबी उम्र की दुआ है लेकिन इन विधवाओं की दुआ टूट गई. उनकी जगह खालीपन ने ले ली.

पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर भारत का हमला

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने PoK के मुजफ्फराबाद समेत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमले से तबाह कर दिया। इस हमले के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इस हमले में कुल मिलाकर 100 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के कम से कम 30 आतंकी मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?
खास खबर

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. सोमवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अश्विनी पंवार ने यह फैसला सुनाया. अप्रैल 2023 में पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन के बाद बृजभूषण शरण सिंह पर केस दर्ज किया गया था. 3 साल […]

UB India News3 अग॰
भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..
महिला युग

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस सामाजिक बदलाव की इबारत है, जिसमें महिलाएं सिर्फ सफलता की दर्शक नहीं, बल्कि आर्थिक सफलता की कहानियां रच रही हैं। ये महिलाएं 39 लाख करोड़ रुपये के साम्राज्य पर राज करती हैं, जो फिनलैंड की […]

UB India News1 अग॰
19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी
खास खबर

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन ने कहा, ‘यह मेरे लिए अपने देश लौटने जैसा है। मैं खुशी और दर्द दोनों के साथ लौटी हूं।’ साल 2003 में तस्लीमा नसरीन की किताब द्विखंडित पर पश्चिम बंगाल […]

UB India News31 जुल॰
20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?
खास खबर

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म की जा रही है तो कई नई चीजें भी शुरू हो रही हैं. बांग्लादेश की मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन भी लंबे समय बाद कोलकाता आ रही हैं. अपनी लेखनी के विरोध की वजह से उन्हें […]

UB India News15 जुल॰
लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….
खास खबर

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया. वह 70 वर्ष की थीं. वह पंडवानी गायन के लिए जानी जाती थीं. कला के क्षेत्र में इतने बड़े योगदान देने के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया था. वह देश की ऐसी […]

UB India News5 जुल॰
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..
महिला युग

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज यानी शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोनम […]

UB India News3 जुल॰
एकात्म मानव दर्शन की साधिका: अर्चना राय भट्ट ने अर्जित की डॉक्टरेट की गौरवपूर्ण उपाधि
शिक्षा

एकात्म मानव दर्शन की साधिका: अर्चना राय भट्ट ने अर्जित की डॉक्टरेट की गौरवपूर्ण उपाधि

बिहार मे दूसरी बार एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर शोध किया गया, जिसके Viva – Voce की परीक्षा दिनांक 23/06/2026 को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रांगण मे सम्पन्न हुई। तथा सर्व सम्मती अर्चना कुमारी उर्फ़ अर्चना राय भट्ट को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी । दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और ज्ञान के […]

UB India News24 जून
बंगाल में ममता का ‘लाल’ वाला हाल…
खास खबर

बंगाल में ममता का ‘लाल’ वाला हाल…

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर ऐतिहासिक बदलाव आया है. बदलाव का अंदाज ठीक वैसा ही है, जैसा पहले होता रहा है. इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी अस्थिरता साफ दिख रही है. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली […]

UB India News28 मई