PAK हमले में बिहार का एक और जवान शहीद , आज शहीद इम्तियाज के घर जाएंगे CM नीतीश…….

पाकिस्तान के हमले में बिहार का एक और जवान शहीद हो गया है। 9 मई को पाकिस्तान की गोलीबारी में सीवान के आर्मी जवान रामबाबू प्रसाद घायल हो गए थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज सुबह उनकी शहादत की खबर आई। वे जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर तैनात थे। शहादत की खबर गांव पहुंचते […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 13 मई 2025, 06:57 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PAK हमले में बिहार का एक और जवान शहीद , आज शहीद इम्तियाज के घर जाएंगे CM नीतीश…….
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान के हमले में बिहार का एक और जवान शहीद हो गया है। 9 मई को पाकिस्तान की गोलीबारी में सीवान के आर्मी जवान रामबाबू प्रसाद घायल हो गए थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज सुबह उनकी शहादत की खबर आई। वे जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर तैनात थे।

शहादत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया है। उनके परिजन पार्थिव शरीर को लेने के लिए जम्मू कश्मीर के लिए निकल गए हैं। शहीद का पार्थिव शरीर आज गांव पहुंच सकता है।

शहीद जवान रामबाबू प्रसाद गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वसिलपुर गांव के निवासी थे। इनके पिता बड़हरिया प्रखण्ड के हरिहरपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया स्वर्गीय रामविचार सिंह रहे हैं। जवान की 3 महीने पहले फरवरी में ही शादी हुई थी।

शादी के बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह में शहीद रामबाबू ड्यूटी के लिए जम्मू-कश्मीर निकल गए थे। अब उनकी शहादत की खबर ने सबको गमगीन कर दिया है।

आज सीवान ला जा सकता है पार्थिव शरीर

गांव वालों का कहना है, ‘शहीद का पार्थिव शरीर आज दोपहर तक उनके पैतृक गांव लाया जा सकता है। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारी भी अंत्येष्टि में शामिल होंगे।’

ग्रामीणों का कहना-

रामबाबू बचपन से ही देश सेवा का सपना देखते थे। उनके इस बलिदान पर गांव को गर्व है, लेकिन उनका यूं अचानक चला जाना असहनीय पीड़ा भी दे रहा है।

छपरा के रहने वाले BSF SI मो.इम्तियाज भी हुए शहीद

इससे पहले 9 मई को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में BSF में तैनात बिहार के छपरा के सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज शहीद भी हो गए। घाटी के आरएस पुरा सेक्टर में ड्यूटी के दौरान शनिवार देर शाम गोलीबारी में वो घायल हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, उनके पैर में गोली लगी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों को BSF के ट्विटर हैंडल से शहादत की जानकारी मिली।

सोमवार 12 मई को BSF सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का छपरा के नारायणपुर गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे।

आज शहीद इम्तियाज के घर जाएंगे CM नीतीश:

शहीद का बेटा बोला-मेरी मौत आए तो पापा की तरह शहादत मिले, वर्दी पहनाने का वादा किया था

बिहार के BSF सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को सोमवार को छपरा के नारायणपुर गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मोहम्मद इम्तियाज 10 मई को जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए थे। आज यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इम्तियाज के घर छपरा आएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री शहीद के परिजनों से मिलेंगे और 21 लाख का चेक भी सौपेंगे।

आज यानी मंगलवार को 4 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इम्तियाज के घर छपरा पहुंचेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री शहीद के परिजनों को 50 लाख का चेक भी सौपेंगे। इसमें 21 लाख रुपए बिहार सरकार और 29 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष से देंगे।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज यानी मंगलवार को छपरा जाएंगे। छपरा जिले के गरखा निवासी शहीद BSF सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

वहीं, शहीद इम्तियाज के छोटे बेटे इमदाद रजा ने बताया कि, ‘पापा ने शुरू से मुझे सिखाया है कि हम फौजियों के लिए शहादत ही सबसे बड़ा धर्म है।’ पापा से वादा किया था IAS बनूंगा तो वर्दी पहनाएंगे। अब पापा नहीं रहें। मेरी मौत आए तो पापा की तरह शहादत मिले।’

‘अगर बिहार बुद्ध और महावीर की जन्म धरती है तो मैं लोगों को ये भी बताना चाहता हूं कि यह महाराणा प्रताप की भी धरती है। अगर दुश्मन अपनी आदत से बाज नही आएंगे तो देश के 140 करोड़ लोग अपने देश के लिए शहादत देने के लिए तैयार हैं। शहादत के लिए सबसे पहले लाइन में मैं ही खड़ा रहूंगा।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰