ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आदमपुर एयरबेस में जवानों से मिले पीएम मोदी…………

पाकिस्तान के आदमपुर एयरबेस को तबाह करने के दावे के बीच मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे। PM ने यहां ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जवानों से बातचीत की और सफल एयर स्ट्राइक को लेकर बधाई भी दी। PM आदमपुर एयरबेस पर करीब एक घंटे तक रहे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 13 मई 2025, 09:21 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आदमपुर एयरबेस में जवानों से मिले पीएम मोदी…………
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान के आदमपुर एयरबेस को तबाह करने के दावे के बीच मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे। PM ने यहां ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जवानों से बातचीत की और सफल एयर स्ट्राइक को लेकर बधाई भी दी।

PM आदमपुर एयरबेस पर करीब एक घंटे तक रहे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की। इनमें जवानों को संबोधित करते हुए तस्वीर भी थी, तस्वीर में पीएम मोदी के पीछे एस-400 मिसाइल सिस्टम साफ नजर आ रहा था जिससे यह भी साबित हो गया कि पाकिस्तान का एस-400 मिसाइल सिस्टम को तबाह करने का दावा पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत था।

PM की पोस्ट की गई एक फोटो में राफेल भी दिख रहा था। इसके साथ उन्होंने X पर लिखा- ‘आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी है, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं।’

इससे पहले सोमवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों सेनाओं के जवानों की तारीफ की थी।

आदमपुर एयरबेस पर PM और जवानों के फोटोज

जवानों के बीच PM मोदी, जवानों ने जय हिंद के नारे लगाए।
जवानों के बीच PM मोदी, जवानों ने जय हिंद के नारे लगाए।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे उड़ान भरी और आदमपुर पहुंचे।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे उड़ान भरी और आदमपुर पहुंचे।
प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक आदमपुर एयरबेस पर अधिकारियों और जवानों के बीच रहे।
प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक आदमपुर एयरबेस पर अधिकारियों और जवानों के बीच रहे।
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए जवानों को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए जवानों को बधाई दी।

पाकिस्तान ने कहा था- आदमपुर एयरबेस को नुकसान पहुंचाया 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद 6-7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के नाम से एयर स्ट्राइक कर 100 से ज्यादा आतंकी ढ़ेर कर दिए। इसके बाद पाकिस्तान ने भी ड्रोन, रॉकेट और मिसाइलों से अटैक करना शुरू कर दिया।

हालांकि भारतीय सेना एयर डिफेंस सिस्टम ने इन्हें हवा में ही ढेर कर दिया। हालांकि, 10 मई को पाकिस्तान ने दावा किया कि उनके फाइटर जेट JF-17 से दागी गई हाइपरसोनिक मिसाइल ने आदमपुर में भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया है।

हालांकि, इसी दिन कर्नल सोफिया कुरैशी ने विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कर दिया था कि यह दावा झूठा है।

दूसरा सबसे बड़ा एयरफोर्स स्टेशन आदमपुर एयरबेस आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पंजाब में जालंधर से तकरीबन 21 किलोमीटर दूर है। यह उत्तर भारत में बने मिलिट्री एयरबेस में दूसरा सबसे बड़ा एयरफोर्स स्टेशन है। यहां से इंडो-पाक बॉर्डर 100 किलोमीटर दूर है। आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय एयरफोर्स की 47वीं स्क्वॉड्रन तैनात है। इसे एयरफोर्स का मिग-29 का बेस भी माना जाता है। यहां की स्क्वॉड्रन को ब्लैक आर्चर के नाम से जाना जाता है।

1965 की जंग में पाकिस्तान ने उतारे थे कमांडो आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन ने 1965 के युद्ध में अहम रोल निभाया था। 6 सितंबर 1965 को पाकिस्तानी एयरफोर्स ने पंजाब के पठानकोट, आदमपुर और हलवारा (लुधियाना) एयरफोर्स स्टेशन के एरिया में हमला किया था। आदमपुर और हलवारा एरिया में भारतीय वायुसेना ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया था।

इसके अगले दिन, 7 सितंबर को पाकिस्तानी वायुसेना ने आदमपुर, पठानकोट और हलवारा में अपने 135 विशेष कमांडो भी पैराशूट से उतारे थे। भारतीय फौज ने इनका पूरी ताकत से सामना किया। जिसका नतीजा ये रहा कि 135 में से सिर्फ 10 कमांडो ही वापस पाकिस्तान जा पाए थे। बाकी कमांडो या तो मारे गए या फिर भारतीय फौज ने लोगों की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰