सेना ने रचा इतिहास, ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी…………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर के आदमपुर एयरबेस में एयरफोर्स के सैनिकों के साथ संवाद किया। पीएम मोदी ने एयरफोर्स के सैनिकों के साथ संवाद करते हुए दुश्मन देश पाकिस्तान को को कड़ा संदेश दिया है। पिछल दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हो गए थे। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 13 मई 2025, 10:39 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सेना ने रचा इतिहास, ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी…………
Photo: UB India News Archive

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर के आदमपुर एयरबेस में एयरफोर्स के सैनिकों के साथ संवाद किया। पीएम मोदी ने एयरफोर्स के सैनिकों के साथ संवाद करते हुए दुश्मन देश पाकिस्तान को को कड़ा संदेश दिया है। पिछल दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हो गए थे। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही पाकिस्तान के कई एयरबेस को भी नुकसान पहुंचाया था। पीएम मोदी ने कहा कि ये आज का नया भारत है। दुश्मन देश के आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद दूसरी बार संबोधित किया. पीएम मोदी आज सुबह पंजाब के आदमपुर एयर बेस पहुंचे. इस दौरान उन्‍होंने सैनिकों को संबोधित किया और उनके समर्पण की सराहना की. पीएम मोदी ने सैनिकों का मनोबल बढ़ाते हुए भारत माता की जयकारे लगवाए और कहा कि इस जयघोष की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी है. भारत माता की जय उद्घोष नहीं है, यह देश के हर सैनिक की शपथ है जो मां भारती की मान-मर्यादा के लिए जान की बाजी लगा देता है. यह देश के हर उस नागरिक की आवाज है जो देश के लिए जीना चाहता है, कुछ कर गुजरना चाहता है. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है.

पीएम मोदी ने कहा, “भारत माता की जय मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी. जब भारत के सैनिक मां भारती की जय बोलते हैं तो दुश्‍मन के कलेजे कांप जाते हैं.”

हमारी फौजें न्यूक्लियर ब्लैकमेल की हवा निकाल देती हैं: पीएम मोदी

उन्‍होंने कहा कि जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई निशाने पर पहुंचती हैं, तो दुश्मन को सुनाई देता है- भारत माता की जय. -जब हम सूरज उगा देते हैं, तो दुश्मन को दिखाई देता है- भारत माता की जय. -जब हमारी फौजें न्यूक्लियर ब्लैकमेल की हवा निकाल देती हैं, तो आकाश से पाताल तक एक ही आवाज गूंजती है- भारत माता की जय.

पीएम मोदी ने कहा, “मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आप सभी अपने लक्ष्‍यों पर बिलकुल खरे उतरे, पाकिस्‍तान में आतंकी ठिकानों और उनके एयरबेस ही तबाह नहीं हुए बल्कि उनके नापाक इरादे और उनके दुस्‍साहस दोनों की हार हुई है.”

भारत की ओर नजर उठाने वालों का पीएम मोदी ने बता दिया अंजाम 

  • भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा- तबाही 
  • भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा विनाश और महाविनाश.
  • जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, भारत की एयरफोर्स और भारत की नेवी ने उस पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी.
  • आपने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया है कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां पाकिस्तान में बैठककर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें. 
  • हम का एक मौका तक नहीं देंगे. हमारे ड्रोन, हमारी मिसाइलें उनके बारे में तो सोचकर पाकिस्तान को कई दिन तक नींद नहीं आएगी.
  • कौशल दिखलाया चालों में, उड़ गया भयानक भावों में, निर्भिक गया वह ढालों में, सरपट दौड़ा करवालों में. यह पंक्तियां महाराणा प्रताप के प्रसिद्ध घोड़े चेतक पर लिखी गई हैं. लेकिन यह हमारे आधुनिक हथियारों पर भी फिट बैठती हैं.

आज पूरी दुनिया में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज: पीएम मोदी

साथह ही पीएम मोदी ने कहा कि जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैं तो धरती धन्य हो जाती है, जब वीरों के दर्शन का अवसर मिलता है, तो जीवन धन्य हो जाता है. मैं सुबह-सुबह आपके दर्शन के लिए पहुंचा हूं. जब दशकों बाद भारत के इस पराक्रम की चर्चा होगी, तो उसके सबसे अहम अध्याय आप होंगे. आज पूरी दुनिया में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज सुनाई दे रही है.

आप सभी अपने लक्ष्‍यों पर खरे उतरे हैं: पीएम मोदी 

  • हमारा दूसरा लक्ष्य पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों को हिट करने का था, लेकिन पाकिस्तान अपने यात्री विमानों को आगे करके जो साजिश की, मैं कल्पना कर सकता हूं कि वह पल कितना कठिन रहा होगा. मुझे गर्व है कि आपने बहुत सावधानी और सटीकता से सिविलियन एयरक्राफ्ट को नुकसान किए बिना जवाब दे दिया. 
  • मैं गर्व से कह सकता हूं आप सभी अपने लक्ष्यों पर खरे उतरे हैं. 
  • पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने और उनके एयरबेस ही तबाह नहीं हुए, उनके नापाक इरादे और उनके दुस्साहस दोनों की हार हुई है. 
  • ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए दुश्मन ने हमारे अनेक एयरबेस पर हमले की कोशिश की, लेकिन पाक के नापाक इरादे हर बार नाकाम हो गए. 
  • पाकिस्तान के ड्रोन, यूएवी, एयरक्राफ्ट और उसकी मिसाइलें हमारी एयर डिफेंस के सामने सबके सब ढेर हो गए.

धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा: पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा है. जब हमारी बेटी-बहनों का सिंदूर छीना गया तो हमने आतंकियों के घर में उनके फन को कुचल दिया. वे कायरों की तरह छिपकर आए, लेकिन वे भूल गए कि उन्होंने जिन्हें ललकारा वह हिंद की सेना है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰