प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली थावे जंक्शन सहित 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन ………….

पिछले कुछ वर्षों से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी-भरकम निवेश कर रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया जा रहा है। इनमें से 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का आज गुरुवार को उद्घाटन किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज बिकानेर में वर्चुअल माध्यम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 22 मई 2025, 08:26 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली थावे जंक्शन सहित 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन ………….
Photo: UB India News Archive

पिछले कुछ वर्षों से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी-भरकम निवेश कर रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया जा रहा है। इनमें से 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का आज गुरुवार को उद्घाटन किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज बिकानेर में वर्चुअल माध्यम से इन 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया है। अमृत भारत योजना ने इन रेलवे स्टेशनों की तस्वीर ही बदल दी है। इन रेलवे स्टेशनों में यात्रियों के लिए आधुनिक सविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बदली तस्वीर के साथ ये स्टेशन किसी एयरपोर्ट या मॉल से कम नहीं लग रहे हैं। आइए कुछ रेलवे स्टेशनों की पुरानी और नई तस्वीरें आपको बताते हैं, जिससे साफ-साफ दिख रहा है कि कितना बदलाव आया है।

बिहार के गोपालगंज जिले के ऐतिहासिक थावे जंक्शन को अब नया रूप मिल गया है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित गोपालगंज जिले के थावे जंक्शन का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया. राजस्थान के बीकानेर से 103 मॉडल रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने गोपालगंज के थावे स्टेशन का भी जिक्र. पीएम मोदी ने कहा- थावे जंक्शन पर मां थावे भवानी और मिथिला पेंटिंग की झलक दिखेगी.

वहीं गोपालगंज में उद्घाटन समारोह में बोलते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 103 मॉडल रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन एक साथ किया है. बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे भवानी मंदिर से जुड़ा थावे जंक्शन भी अब एक आधुनिक मॉडल स्टेशन बन चुका है. नित्यानंद राय ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि गोपालगंज के लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री और रेलमंत्री रहते हुए भी थावे जंक्शन को कभी विकसित नहीं कर सके. छोटी लाइन की ट्रेनें ही चलती रहीं.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार ने इस क्षेत्र को बड़ी लाइन की सुविधा दी, जिससे थावे-छपरा-कप्तानगंज रेलखंड पर अब बड़ी ट्रेनों का संचालन संभव हो सका है. नित्यानंद राय ने कहा कि आने वाले दिनों में गोपालगंज-छपरा के बीच बायपास रेलवे लाइन का निर्माण पूरा हो जाएगा, जिससे दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के लिए भी सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन इस रूट से संभव होगा. इससे इलाके के यात्रियों को न केवल सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि स्थानीय विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी.

थावे जंक्शन को मिला नया रूप, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

बदलाव की तस्वीर पेश करता है थावे स्टेशन

वहीं, कोयला मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में जिस तरह से विकास कार्य किए हैं, वह बदलाव की एक नई तस्वीर पेश करता है. उन्होंने कहा कि थावे जंक्शन को 11.75 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है. यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर अत्याधुनिक प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल, एलिवेटेड प्लेटफार्म और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है. इस अवसर पर थावे जंक्शन परिसर में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय कोयला मंत्री सतीश चंद्र दुबे, पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव, जिला परिषद अध्यक्ष सुबास सिंह, जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित और भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि देशभर में 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जाना है. इनमें से पूर्वोत्तर रेलवे के 58 स्टेशनों का चयन हुआ है. गुरुवार को उद्घाटन हुए 103 स्टेशनों में पूर्वोत्तर रेलवे के 13 स्टेशन शामिल हैं, जिनमें थावे जंक्शन भी प्रमुख है. थावे जंक्शन का यह विकास न केवल क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन महत्व को बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी बढ़ावा देगा. स्टेशन के आधुनिक स्वरूप से यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और गोपालगंज जिले की कनेक्टिविटी अब देश के अन्य हिस्सों से और भी मजबूत होगी.

गोपालगंज जिले का थावे रेलवे स्टेशन 

Image

Image

महाराष्ट्र का आमगांव रेलवे स्टेशन

आमगांव

Image Source : रेल मंत्रालय
आमगांव

 

तमिलनाडु का तिरुवन्नामलाई रेलवे स्टेशन

तिरुवन्नामलाई

Image Source : रेल मंत्रालय
तिरुवन्नामलाई

 

मध्यप्रदेश का ओरछा रेलवे स्टेशन

ओरछा

Image Source : रेल मंत्रालय
ओरछा

 

गुजरात का सिहोर रेलवे स्टेशन

सिहोर

Image Source : रेल मंत्रालय
सिहोर

 

तमिलनाडु का सामलपट्टी रेलवे स्टेशन

सामलपट्टी

Image Source : रेल मंत्रालय
सामलपट्टी

 

उत्तर प्रदेश का बिजनौर रेलवे स्टेशन

बिजनौर

Image Source : रेल मंत्रालय
बिजनौर

 

महाराष्ट्र का लासलगाव रेलवे स्टेशन

लासलगाव

Image Source : रेल मंत्रालय
लासलगाव

 

26 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं

प्रधानमंत्री मोदी इस समय राजस्थान के बीकानेर में हैं। उन्होंने यहां देशनोक अमृत स्टेशन का उद्घाटन किया है। साथ ही उन्होंने बीकानेर-मुंबई (बांद्रा टर्मिनस) के बीच नई ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। पीएम ने वर्चुअली कुल 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया है। साथ ही पीएम ने एक कार्यक्रम में 26 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम ने कहा, ‘आज भारत में हो रहे इन विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान है। आज भारत अपनी ट्रेनों के नेटवर्क को भी आधुनिक कर रहा है। ये वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेन देश की नई गति और नई प्रगति को दर्शाती हैं। अभी देश में करीब 70 रूट पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही है। इससे दूर-सुदूर के इलाकों में भी आधुनिक रेल पहुंची है। बीते 11 साल में सैंकड़ों रोड ओवरब्रिज और रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। 34 हजार किमी से ज्यादा के नए ट्रैक बिछाए गए हैं।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰