हमने पाकिस्तान पर और आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है…………

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान दाहोद में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने पाकिस्तान पर और आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि 22 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 26 मई 2025, 09:40 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हमने पाकिस्तान पर और आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है…………
Photo: UB India News Archive

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान दाहोद में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने पाकिस्तान पर और आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल का जवाब 6 मई को दिया गया। सिंदूर मिटाने वाले का नाम मिटना तय है। आतंकियों ने 140 करोड़ लोगों को चुनौती दी। मोदी ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी। आतंकियों को नहीं पता था कि उनका मुकाबला मोदी से है। 22 मिनट में आतंकियों को मिट्टी में मिलाया। आतंक के खिलाफ भारत चुप नहीं बैठ सकता।

“देश ने अकल्पनीय और अभूतपूर्व फैसले लिए”

पीएम मोदी ने कहा,”आज 26 मई है। 2014 में इसी तारीख को मैंने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सबसे पहले गुजरात के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया, फिर करोड़ों भारतीयों ने मुझे आशीर्वाद दिया। मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं। हमने ऐसे फैसले लिए जो अकल्पनीय और अभूतपूर्व थे। देश ने आजादी की सांस ली है, सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है।”

‘हमारी सेना ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटा दी’

उन्होंने आगे कहा, “आतंक फैलाने वालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना इतना मुश्किल हो सकता है. आतंकियों को ढूंढ़ निकाला. 22 तारीख को उन्होंने जो खेल खेला था, हमने उनको मिट्टी में मिला दिया. हमारी सेना ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटा दी. हम देश की सेना के शौर्य को नमन करते हैं. उस देश का एक मात्र काम भारत से दुश्मनी है.”

‘कुछ लोगों की मुझे गालियां देने की आदत हो गई है’

उन्होंने कहा, “देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो हम भारत में ही बनाएं, ये आज के समय की मांग है. आज हम खिलौने से लेकर सेना के अस्त्र शस्त्र दुनिया के देशों में निर्यात कर रहे हैं. आज भारत रेल, मेट्रो और इसके लिए जरूरी टेक्नोलॉजी खुद बनाता भी है और दुनिया में एक्सपोर्ट भी करता है. थोड़ी देर पहले यहां हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. कुछ लोगों को आदत हो गई है गालियां देने की. वे कहते थे कि चुनाव आया मोदी जी ने शिलान्यास किया, कुछ बनने वाला नहीं है. आज तीन साल बाद इस फैक्ट्री में पहला इलेक्ट्रिक लोकोमॉटिव बनकर तैयार हो गया, आज उसे हरी झंडी दिखाई.”

‘हर एक सेक्टर में आगे बढ़ रहा है देश’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज 26 मई का दिन है. साल 2014 में आज के ही दिन पहली बार मैंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. गुजरात के आप सभी लोगों ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया है. आपके आशीर्वाद से हम देशवासियों की सेवा में लगे रहे हैं. आपके कारण हमने देश में कई बड़े फैसले लिए हैं. देश हर एक सेक्टर में आगे बढ़ा है. आज गुजरात को एक और उपलब्धि हासिल हुई है. गुजरात के शत-प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है. इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

“आदिवासी इलाकों में भी स्मार्ट सिटी”

जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “विकसित भारत बनने के लिए जी जान से जुटे हैं। भारत तेजी से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। भारत आज टेक्नोलॉजी बनाता भी है और दुनिया को देता भी है। आज आदिवासी इलाकों में भी स्मार्ट सिटी बन रही है।” प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से होली, दिवाली और गणेश पूजा जैसे त्योहारों के दौरान भारत में बने उत्पादों को खरीदने और उपयोग करने का आग्रह किया।

“हमने पहला लोकोमोटिव इंजन रवाना किया”

पीएम मोदी ने कहा, “भारत विनिर्माण के क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, चाहे वह देश में आवश्यक उत्पाद हों, या उत्पाद निर्यात करना हो, वे सभी बढ़ रहे हैं। हम स्मार्टफोन, वाहन, खिलौने, हथियार, दवाइयां आदि निर्यात कर रहे हैं। भारत आज रेल, मेट्रो बनाने की तकनीक बनाता है, हम उनका निर्यात करते हैं। दाहोद इसका प्रमाण है… दाहोद में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री आई है, मैं तीन साल पहले यहां आधारशिला रखने आया था, लोगों को संदेह था, यह वास्तविकता नहीं बन पाई। हमने पहला लोकोमोटिव इंजन रवाना किया है। यह गुजरात, देश के लिए गर्व की बात है। गुजरात में रेलवे नेटवर्क का सौ प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो गया है।”

वडोदरा में पीएम मोदी ने किया रोड शो

पीएम मोदी ने गुजरात दौरे की शुरुआत वडोदरा से की। यहां उन्होंने रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो को ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ नाम दिया गया है। रोड शो में कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार वाले भी शामिल हुए।

पीएम मोदी ने सुनाई थी ऑपरेशन सिंदूर पर कविता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मई को राजस्थान के बीकानेर में जनसभा के दौरान कहा था कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। हमारी सेना ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, लेकिन मोदी का लहू गर्म है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर कविता भी सुनाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिन में 6 राज्यों का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते 6 दिन में 6 राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गुजरात, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जाएंगे। इसके बाद 29 मई को सिक्किम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। 30 मई को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जनसभा करेंगे। इसी दिन बिहार में पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। 31 मई को मध्य प्रदेश के भोपाल जाएंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰