पीएम मोदी 3.0 : एक मजबूत, साहसी और उभरते भारत की शानदार कहानी

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून, 2024 को अपने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली, तो उन्होंने न केवल इतिहास रच दिया- बल्कि पिछले एक दशक में विपक्ष द्वारा बनाए गए हर राजनीतिक मिथक को तोड़ दिया. कोविड के बाद दुनिया में जहां कोई भी बड़ा वैश्विक नेता सत्ता में वापस नहीं आ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 9 जून 2025, 07:13 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी 3.0 : एक मजबूत, साहसी और उभरते भारत की शानदार कहानी
Photo: UB India News Archive

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून, 2024 को अपने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली, तो उन्होंने न केवल इतिहास रच दिया- बल्कि पिछले एक दशक में विपक्ष द्वारा बनाए गए हर राजनीतिक मिथक को तोड़ दिया. कोविड के बाद दुनिया में जहां कोई भी बड़ा वैश्विक नेता सत्ता में वापस नहीं आ सका, मोदी न केवल विजयी हुए बल्कि अपराजित और अडिग भी रहे. ऐसे देश में जहां पिछले 50 सालों में कोई भी प्रधानमंत्री लगातार तीन कार्यकाल तक सफल नहीं रहा, लोगों ने एक बार फिर एक व्यक्ति पर पूरा भरोसा जताया- वह हैं नरेंद्र मोदी. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा में बड़ा बदलाव आया है. आतंकवाद पर डोजियर और डिप्लोमेटिक नोट्स के साथ प्रतिक्रिया देने के दिन अब खत्म हो गए हैं.

आज, आतंकवाद का जवाब सामरिक सटीकता और जबरदस्त ताकत से दिया जाता है. दुनिया ने देखा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के वार डॉक्ट्रिन (युद्ध का सिद्धांत) को कैसे नए सिरे से परिभाषित किया. भारत और अन्य देशों में गत 25 वर्षों से हुए आतंकी हमलों से जुड़े नौ सीमापार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया, 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया. यह महज पहलगाम आतंकी हमले का प्रतिशोध नहीं था; यह भारत के वार डॉक्ट्रिन में एक स्पष्ट परिवर्तन था: भारत अब किसी भी आतंकवादी कृत्य को एक्ट ऑफ वार (युद्ध की कार्रवाई) मानता है. देश की युद्ध नीति में इस परिवर्तन को आकाशतीर जैसी स्वदेशी डिफेंस सिस्टम्स की तैनाती से और बल मिला, जो भारत की बढ़ती सैन्य आत्मनिर्भरता का प्रतीक है.

डिफेंस एक्सपोर्ट, जो 2013 में ₹686 करोड़ था, 2025 में ₹23,000 करोड़ से अधिक हो गया है. अब 90 से अधिक देश भारत की रक्षा तकनीक का लाभ उठा रहे हैं. भारत अब सिर्फ एक डिफेंडर नहीं बल्कि सुरक्षा का ग्लोबल सप्लायर बन गया है. इन सुरक्षा उपलब्धियों के साथ-साथ आर्थिक उपलब्धियां भी बढ़ी हैं. पिछली सरकारों ने 2047 के लिए जो वादा किया था, मोदी 3.0 ने उसे 2025 में पूरा कर दिया. भारत अब 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है- दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था. यह साबित करता है कि दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्यों को तेजी और तय समयसीमा से पहले प्राप्त किया जा सकता है.

विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 700 बिलियन डॉलर हो गया है, जो भारत की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है. परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) 10 महीने के उच्चतम स्तर पर है, जो मजबूत औद्योगिक विकास का संकेत देता है. आलोचकों को चौंका देने वाले और आम जनता को प्रसन्न करने वाले एक कदम में, सरकार ने ₹12 लाख तक की आय को कर मुक्त कर दिया- यह भारत के मध्यम वर्ग के लिए एक ऐतिहासिक राहत है. इस कदम ने कंजम्पशन, सेविंग्स और इंवेस्टमेंट में उछाल को बढ़ावा दिया. इस बढ़ती आर्थिक ताकत अभूतपूर्व राजनीतिक सफलता में तब्दील हो गई. एक के बाद एक राज्य में, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने अपने पैर पसारते हुए, लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक गढ़ों को ध्वस्त किया और चुनावी इतिहास को फिर से लिखा- ये सभी चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लड़े और जीते गए.

महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 79% से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतीं, जिससे भारत के औद्योगिक केंद्र पर उसकी पकड़ मजबूत हुई. हरियाणा में भाजपा ने अभूतपूर्व जीत हासिल की और राज्य में लगातार तीसरी बार उसकी सरकार बनी. शायद सबसे प्रतीकात्मक सफलता दिल्ली में मिली, जहां भाजपा 27 साल बाद सत्ता में लौटी, जिसने लोकलुभावनवाद, मुफ्तखोरी और झूठे वादों पर बनी दशकों की राजनीति को खत्म कर दिया. ये जीतें अलग-अलग क्षेत्रीय जीत नहीं थीं- ये मोदी के नेतृत्व के लिए एकजुट राष्ट्रीय समर्थन था. ये चुनाव पीएम मोदी के नाम पर लड़े गए और लोगों ने बीजेपी को जीताकर उनमें अपने विश्वास को फिर से दोहराया.

मोदी सरकार ने हाल के इतिहास के कुछ सबसे विवादास्पद विधेयकों को संसद के दोनों सदनों में पूर्ण अधिकार के साथ और बिना किसी व्यवधान के पारित करके राजनीतिक ताकत का भी प्रदर्शन किया है. वक्फ संशोधन विधेयक, जिसे लंबे समय से राजनीतिक तुष्टिकरण की परतों के नीचे दबा दिया गया था, को उपेक्षित मुस्लिम संप्रदायों, विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं को भूमि अधिकार और सम्मान बहाल करने के लिए निर्णायक रूप से लागू किया गया, जिससे दशकों से चली आ रही नाइंसाफी खत्म हुई. जनगणना के साथ-साथ राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना की साहसिक घोषणा के साथ, मोदी 3.0 ने यथास्थिति को तोड़ दिया. पिछली सरकारों ने जाति जनगणना को केवल वोट बैंक के एक हथकंडे के रूप में इस्तेमाल किया था. इस सरकार ने विभाजनकारी राजनीति से आगे बढ़ते हुए कास्ट सेंसस को डेटा-ड्रिवन गवर्नेंस, एविडेंस-बेस्ड पॉलिसी मेकिंग और सच्चे सोशल एम्पावरमेंट के लिए एक शक्तिशाली साधन के रूप में अपनाया.

दीर्घकालिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम तब उठाया गया जब मंत्रिमंडल ने लंबे समय से लंबित एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. लंबे समय से लंबित यह सुधार नीतिगत गतिरोध को खत्म करने, चुनाव लागत को कम करने और देश भर में सुचारू शासन सुनिश्चित करने का वादा करता है. केवल राजनीतिक इच्छाशक्ति और दीर्घकालिक दृष्टि वाली सरकार ही इसे आगे बढ़ा सकती है. भारत की आंतरिक सुरक्षा की कहानी भी कम उल्लेखनीय नहीं है. कभी वामपंथी उग्रवाद के गढ़ के रूप में बदनाम बस्तर अब नक्सली आतंक से लगभग मुक्त हो चुका है. सटीक ऑपरेशन, विकास और समावेशी शासन के संयोजन के माध्यम से सरकार ने रेड कॉरिडोर की रीढ़ तोड़ दी है. भारत को पूरी तरह से नक्सल मुक्त बनाने का वादा अब नारा नहीं रहा- यह तेजी से हकीकत बनता जा रहा है. अप्रैल 2018 में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर 90, जुलाई 2021 में 70 और अप्रैल-2024 में 38 रह गई. कुल नक्सलवाद प्रभावित जिलों में से सबसे अधिक प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटकर 6 रह गई है.

बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी बदलाव की कहानी बयां करती हैं. रणनीतिक वधावन बंदरगाह से लेकर महत्वाकांक्षी पोलावरम परियोजना तक, दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चेनाब ब्रिज के इंजीनियरिंग चमत्कार से लेकर सीमा संपर्क को बढ़ाने वाली जेड-मोड़ सुरंग तक, भारत आजादी के बाद सबसे बड़ी और सबसे एकीकृत बुनियादी ढांचा क्रांति देख रहा है. ये महज निर्माण प्रयास नहीं हैं- ये राष्ट्र निर्माण में मील के पत्थर हैं. पीएम मोदी का यह कार्यकाल सिर्फ भाजपा नीत एनडीए सरकार की निरंतरता के बारे में नहीं है, बल्कि भारत की यात्रा में एक नई ऊंचाई को दर्शाता है. मोदी 3.0 संकल्प में दृढ़ है, काम करने में तेज है और महत्वाकांक्षा में और भी अजेय है. बेजोड़ राजनीतिक पूंजी, वैश्विक विश्वसनीयता और लोगों के अटूट भरोसे के साथ, यह सरकार शासन के नियमों को फिर से लिख रही है, राष्ट्रीय सुरक्षा को फिर से परिभाषित कर रही है और भारत के भविष्य की फिर से कल्पना कर रही है.

कुछ विपक्षी नेता कह रहे थे कि मोदी 3.0 उनके पिछले कार्यकाल की गति से मेल नहीं खाएगा. लेकिन पीएम मोदी 3.0 सरकार एक मजबूत, साहसी, उभरते भारत के लिए एक शानदार जनादेश के रूप में सामने आई है, जिसने विपक्षी नेताओं को गलत साबित कर दिया है. साहसिक सुधारों और एक नए राष्ट्रीय एजेंडे के साथ, प्रधानमंत्री मोदी का यह तीसरा कार्यकाल न केवल पिछले दो कार्यकाल की विरासत को जारी रखे हुए है बल्कि इसे गति दे रहा है, जो उनके नेतृत्व में लोगों के स्थायी विश्वास की पुष्टि करता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰