कल चार दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, कनाडा के अलावा साइप्रस और क्रोएशिया की यात्रा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद कल यानि रविवार को तीन देशों की यात्रा के लिए सुबह साढ़े सात बजे रवाना होंगे. पीएम मोदी जिन देशों की यात्रा पर जा रहे हैं, उनमें सायप्रस, कनाडा और क्रोएशिया शामिल हैं. पीएम का ये विदेश दौरा 15 जून से 19 जून तक का है. इस दौरान वह तीनों देशों के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 14 जून 2025, 07:31 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कल चार दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, कनाडा के अलावा साइप्रस और क्रोएशिया की यात्रा करेंगे
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद कल यानि रविवार को तीन देशों की यात्रा के लिए सुबह साढ़े सात बजे रवाना होंगे. पीएम मोदी जिन देशों की यात्रा पर जा रहे हैं, उनमें सायप्रस, कनाडा और क्रोएशिया शामिल हैं. पीएम का ये विदेश दौरा 15 जून से 19 जून तक का है. इस दौरान वह तीनों देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों से मुलाकात करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून के महीने में तीन देशों की यात्रा करेंगे और G-7 समिट का हिस्सा बनेंगे. पीएम मोदी 15 से 19 जून तक यात्रा करेंगे. वो साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया का दौरा करेंगे. पीएम 15-16 जून को साइप्रस का दौरा करेंगे. इसी के बाद वो 16-17 जून को कनाडा की यात्रा पर जाएंगे. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर पीएम मोदी कनाडा का दौरा करेंगे. इस दौरान वो जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

कनाडा के बाद पीएम 18 जून को क्रोएशिया की यात्रा करेंगे.पीएम मोदी इस दौरे के दौरान कनाडा के कनानास्किस जाएंगे. जी-7 शिखर सम्मेलन में इस बार प्रधानमंत्री मोदी लगातार छठी बार शामिल हो रहे हैं.

G-7 समिट में होंगे शामिल

शिखर सम्मेलन में, प्रधान मंत्री ऊर्जा सुरक्षा, टेक्नोलोजी और इनोवेशन, विशेष रूप से एआई-ऊर्जा नेक्सस और क्वांटम-संबंधित मुद्दों सहित अहम वैश्विक मुद्दों पर जी-7 देशों के नेताओं, अन्य आमंत्रित आउटरीच देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन से इतर कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

ट्रूडो के साथ रिश्ते हो गए थे खराब

भारत और कनाडा के बीच रिश्ते खराब होने के बाद यह पीएम मोदी की पहली कनाडा यात्रा होगी. सितंबर 2023 में कनाडा की धरती पर खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की “संभावित” संलिप्तता की बात कनाडा की तरफ से कही गई थी. पूर्व कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद संबंधों में तनाव आ गया था. भारत ने कनाडा के इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था.

इसी के बाद देश में हालात बिगड़ने पर ट्रूडो ने प्रधानमंत्री की पोस्ट से इस्तीफा दे दिया था. इसी के बाद इस पद की जिम्मेदारी एक अर्थशास्त्री कार्नी संभाल रहे हैं. ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) में दुनिया के 7 देश शामिल हैं. जिनमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और यूके के साथ-साथ यूरोपीय संघ भी शामिल है.

क्रोएशिया का करेंगे दौरा

कनाडा के दौरे के बाद पीएम मोदी 18 जून को क्रोएशिया देश का दौरा करेंगे. क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक के निमंत्रण पर पीएम मोदी यह यात्रा करेंगे. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी, जो द्विपक्षीय संबंधों में एक अहम मील का पत्थर साबित होगी.

पीएम मोदी क्रोएशिया के पीएम आंद्रेज प्लेंकोविक के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और क्रोएशिया के राष्ट्रपति ज़ोरान मिलानोविक से मुलाकात करेंगे. क्रोएशिया की यात्रा यूरोपीय संघ में भागीदारों के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करने की तरफ भी एक कदम है.

उनके दौरे से पहले कनाडा की सरकार खालिस्तानियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। कनाडा की सरकार ने ‘प्रोजेक्ट पेलिकन’ नाम से एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। इस ऑपरेशन का मकसद भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल खालिस्तान समर्थकों को पकड़ना है। इसी के तहत कनाडाई पुलिस ने एक बड़े ड्रग और आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस नेटवर्क के खालिस्तान समर्थकों से जुड़े होने के शक जताए जा रहे हैं। कनाडा की पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स जब्ती की है। पुलिस ने 479 किलोग्राम कोकीन पकड़ी है, जिसकी कीमत करीब 479 किलोग्राम कोकीन पकड़ी है, जिसकी कीमत करीब 47.9 मिलियन डॉलर है। इस मामले में पुलिस ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 7 भारतीय मूल के लोग शामिल हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰