प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में शामिल होने के लिए कनाडा पहुँचे , G7 शिखर सम्मेलन में लगातार उनकी छठी भागीदारी है………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में शामिल होने के लिए कनाडा पहुँच चुके हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी की G7 शिखर सम्मेलन में लगातार छठी भागीदारी है और एक दशक में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला कनाडा दौरा है. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी G7 देशों के नेताओं और आमंत्रित देशों के प्रमुखों के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 जून 2025, 08:16 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में शामिल होने के लिए कनाडा पहुँचे , G7 शिखर सम्मेलन में लगातार उनकी छठी भागीदारी है………….
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में शामिल होने के लिए कनाडा पहुँच चुके हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी की G7 शिखर सम्मेलन में लगातार छठी भागीदारी है और एक दशक में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला कनाडा दौरा है. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी G7 देशों के नेताओं और आमंत्रित देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी बातचीत की संभावना है, जहां आतंकवाद का मुद्दा उठ सकता है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और क्वांटम जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कनैनिस्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां पहुंच गए हैं. यह एक दशक में मोदी की कनाडा की पहली यात्रा है, प्रधानमंत्री इस दौरान विश्व के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे और ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर साइप्रस से सोमवार शाम (स्थानीय समयानुसार) कनाडा पहुंचे. कनैनिस्किस में 16-17 जून को शिखर सम्मेलन होना है और यह जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की लगातार छठी बार भागीदारी है.

विदेश मंत्रालय ने नयी दिल्ली में कहा था, ‘‘शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री जी-7 देशों के नेताओं, अन्य आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, विशेष रूप से एआई-ऊर्जा संबंध और क्वांटम-संबंधी मुद्दों सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.”

‘ग्रुप ऑफ सेवन’ (जी-7) दुनिया की सात उन्नत अर्थव्यवस्थाओं – फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, इटली और कनाडा तथा यूरोपीय संघ का एक अनौपचारिक समूह है. इसके सदस्य वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए हर साल जी-7 शिखर सम्मेलन में मिलते हैं. विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल भारत को पिछले कुछ वर्षों से नियमित रूप से जी-7 शिखर सम्मेलन के संपर्क सत्र में आमंत्रित किया जाता रहा है.

प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे

प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. यह सम्मेलन भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किए जाने के एक महीने बाद हो रहा है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था,

जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मोदी को कार्नी द्वारा दिया गया आमंत्रण, नयी सरकार की भारत के साथ संबंधों को सुधारने की मंशा का संकेत है जो खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद सबसे खराब स्थिति में पहुंच गए थे।

कनाडा पीएम से मिलेगे मोदी करेंगे मुलाकात

पीएम मोदी G-7 Summit में शामिल होने के लिए आज कनाडा पहुंच गए हैं. जानकारी के अनुसार कल सुबह पीएम मोदी और कनाडा के पीएम के बीच मुलाकात होगी.

कैलगरी पहुंचते ही पीएम ने किया पोस्ट, कहा- महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करूंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा के कैलगरी पहुंच गया हूं. शिखर सम्मेलन में विभिन्न नेताओं से मुलाकात करूंगा और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करूंगा. वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं पर भी जोर दूंगा.”

कनाडा के प्रधानमंत्री भारत से संबंध बेहतर बनाना चाहते हैं”

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी द्वारा जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करने पर पूर्व कनाडाई मंत्री उज्जल दोसांझ ने कहा, “मार्क कार्नी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वह कनाडा-भारत संबंधों को फिर से बेहतर बनाना चाहते हैं.

विश्व मंच पर भारत के महत्व को दर्शाता है

जी7 के लिए पीएम मोदी की कनाडा यात्रा पर, कनाडा में कार्यवाहक भारतीय उच्चायुक्त चिन्मय नाइक ने कहा, “भारतीय पीएम को कनाडाई पीएम मार्क कार्नी द्वारा आउटरीच अतिथि देश के रूप में जी7 शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. यह लगातार छठी बार है जब भारत अतिथि देश के रूप में जी7 में आ रहा है, जो आज विश्व मंच पर भारत के महत्व को दर्शाता है.

नया अध्याय, प्रधानमंत्री मोदी की कनाडा यात्रा पर हरीश काउंसलर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. ऑकग्रो ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और सीईओ हरीश कंसल ने कहा कि यह यात्रा कनाडा-भारत संबंधों में एक नया अध्याय खोलेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की उत्तरी अमेरिका के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्र अल्बर्टा की यात्रा को भारत-कनाडा संबंधों में एक “बिल्कुल नया अध्याय” बताया है.

पीएम मोदी के कनाडा यात्रा पर डैनियल बोर्डमैन ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा पर कनाडा के पत्रकार डैनियल बोर्डमैन ने कहा कि खालिस्तान पर कार्रवाई और भारत के साथ व्यापार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. कनाडा का हर दूसरे देश के साथ व्यापार इसी बात से जुड़ा हुआ है. मान लीजिए कि आपके बंदरगाहों में एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन है और आपके देश में रसद चला रहा है, जैसे खालिस्तानी ट्रक उद्योग के माध्यम से ड्रग्स चलाते हैं. उस स्थिति में, यह आर्थिक और व्यापार के लिहाज से एक वास्तविक समस्या है. अगर कनाडा विश्व मंच पर एक खिलाड़ी बनना चाहता है, तो हमें खालिस्तान के बारे में कुछ करने की जरूरत है क्योंकि ये लोग कनाडा के सामाजिक ताने-बाने को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं और इसकी बड़ी आर्थिक कीमत भी चुकानी पड़ रही है. हमारे सिस्टम में उनकी भागीदारी उन देशों में हमारी विश्वसनीयता को कम करेगी जो हमारे साथ व्यापार करना चाहते हैं.

जी7 आउटरीच सत्र को संबोधित करेंगे PM मोदी

कनाडा में अपने 23 घंटे के प्रवास के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को जी7 आउटरीच सत्र को संबोधित करेंगे और मंगलवार शाम को क्रोएशिया के लिए रवाना होने से पहले मेजबान कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सहित द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰