राजनाथ-डोंग मुलाकात: भारत ने चीन से सीमा विवाद के स्थायी हल पर क्यों दिया जोर?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ दशकों पुराने सीमा विवाद को हमेशा के लिए हल करने की बात कही है। उन्होंने चीन से कहा कि सीमा पर शांति और स्थायित्व के लिए सैनिकों की वापसी (डिसएंगेजमेंट), तनाव कम करने (डी-एस्केलेशन) और स्पष्ट सीमा रेखा (डिलिमिटेशन) की जरूरत है। चीन के किंगदाओ शहर में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 27 जून 2025, 11:39 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राजनाथ-डोंग मुलाकात: भारत ने चीन से सीमा विवाद के स्थायी हल पर क्यों दिया जोर?
Photo: UB India News Archive

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ दशकों पुराने सीमा विवाद को हमेशा के लिए हल करने की बात कही है। उन्होंने चीन से कहा कि सीमा पर शांति और स्थायित्व के लिए सैनिकों की वापसी (डिसएंगेजमेंट), तनाव कम करने (डी-एस्केलेशन) और स्पष्ट सीमा रेखा (डिलिमिटेशन) की जरूरत है। चीन के किंगदाओ शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जुन से मुलाकात की। यह 2020 में गलवान घाटी में हुए तनाव के बाद दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की पहली आमने-सामने की बैठक थी। राजनाथ ने साफ कहा कि सीमा पर अमन-चैन के बिना दोनों देशों के रिश्ते बेहतर नहीं हो सकते।

सांस्कृतिक रिश्तों पर भी हुई बात

इस मुलाकात में राजनाथ सिंह ने सिर्फ रणनीतिक बातें ही नहीं कीं, बल्कि सांस्कृतिक रिश्तों को भी मजबूत करने की कोशिश की। उन्होंने एडमिरल डोंग को बिहार की पारंपरिक मधुबनी कला से बनी ‘ट्री ऑफ लाइफ’ पेंटिंग भेंट की। इस पेंटिंग के जरिए उन्होंने दोनों देशों के साझा सांस्कृतिक मूल्यों को याद करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लगभग 6 साल बाद फिर से शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती और भरोसे को बढ़ाने का आधार बन सकती है।

सीमा पर भरोसा बहाल करने की जरूरत

यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी। राजनाथ सिंह ने साफ कहा कि सीमा पर शांति के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने डोंग को याद दिलाया कि 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद दोनों देशों के बीच भरोसा टूटा है। अब सिर्फ सैनिकों की वापसी काफी नहीं है। इसके लिए आगे की चौकियों को हटाना, गश्त के पुराने नियमों को फिर से लागू करना और स्थानीय लोगों व सैनिकों में विश्वास बहाल करना जरूरी है। राजनाथ ने कहा कि ये कदम उठाए बिना एशिया में आपसी सहयोग की बात बेमानी होगी।

India-China border dispute, Rajnath Singh China meeting

राजनाथ सिंह ने चीन से क्या कहा?

SCO बैठक के दौरान हुई इस अहम मुलाकात में राजनाथ सिंह ने भारत का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने डोंग से कहा कि सीमा विवाद को हमेशा के लिए हल करने के लिए ठोस योजना बनानी होगी। उन्होंने विशेष प्रतिनिधि (स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव) वार्ता को फिर से शुरू करने की बात कही, जो पहले सीमा विवाद पर चर्चा का अहम मंच थी। उन्होंने गलवान घाटी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भरोसे की बहाली के लिए बयानबाजी या अस्थायी कदम काफी नहीं हैं। इसके साथ ही, उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्ती को भी रेखांकित किया।

अस्थायी समझौतों से आगे बढ़ने की जरूरत

राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत और चीन को अस्थायी समझौतों से आगे बढ़कर LAC की डिलिमिटेशन और डिमार्केशन तय करनी होगी। उन्होंने सैनिकों की वापसी, तनाव कम करने और लगातार बातचीत के लिए एक रोडमैप की बात की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की जिम्मेदारी है कि वे ‘अच्छे पड़ोसी’ की तरह व्यवहार करें, जिससे आपसी फायदा हो और क्षेत्र में स्थायित्व आए।

स्पष्ट सीमा रेखा क्यों जरूरी?

भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) है, जिसका ज्यादातर हिस्सा अस्पष्ट है। इस अस्पष्टता की वजह से बार-बार तनाव बढ़ता है। पांगोंग त्सो और हॉट स्प्रिंग्स जैसे इलाकों में सैनिकों की वापसी से तात्कालिक तनाव तो कम हुआ, लेकिन यह मूल समस्या का हल नहीं है। बिना साफ सीमा रेखा के, दोनों देश अपने-अपने दावों तक गश्त करते हैं, जिससे बार-बार टकराव होता है। 2020 की गलवान घाटी की झड़प भी इसी अस्पष्टता की वजह से हुई थी।

भारत-चीन रिश्तों की चुनौती

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भारत और चीन अपने कूटनीतिक रिश्तों के 75 साल मना रहे हैं। भारत चाहता है कि इस मौके पर दोनों देश स्थायी शांति की दिशा में बढ़ें। लेकिन बिना स्पष्ट सीमा के कोई भी सुधार अस्थायी होगा। अब असली इम्तिहान यह है कि क्या चीन साफ सीमा रेखा तय करने और भरोसा बहाली के लिए ठोस कदम उठाएगा। भारत अब अस्थायी समझौतों से संतुष्ट नहीं है और चाहता है कि स्पष्ट सीमा नक्शे और समझौते हों। हालांकि, ऐतिहासिक अविश्वास और हिमालयी इलाकों पर परस्पर विरोधी दावों की वजह से यह रास्ता आसान नहीं है।

राजनाथ का दो टूक संदेश

राजनाथ सिंह ने चीन को दो टूक संदेश दिया है कि शांति अस्थायी समझौतों पर टिक नहीं सकती। इसके लिए स्पष्ट सीमा रेखा, जवाबदेही और लगातार राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है। भारत ने पहले भी 2005 के राजनीतिक मापदंडों और मार्गदर्शक सिद्धांतों के समझौते और 2012 की विशेष प्रतिनिधि वार्ता में स्पष्ट सीमा की बात उठाई थी। लेकिन चीन ने इस मुद्दे को बार-बार टाला है और सीमा को अस्पष्ट रखने को तरजीह दी है। राजनाथ सिंह की इस मुलाकात ने भारत के दृढ़ रुख को सामने रखा है। अब गेंद चीन के पाले में है। क्या वह साफ सीमा रेखा और स्थायी शांति की दिशा में कदम उठाएगा, या फिर अस्पष्टता और अस्थायी समझौतों का दौर जारी रहेगा? यह आने वाला समय बताएगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰