अर्जेंटीना में मोदी – 8 दिन में 5 देशों के दौरे पर PM नरेंद्र मोदी, जानें भारत कैसे बन रहा ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 11 वर्ष के शासन काल में दूसरी बार इतनी लंबी विदेश यात्रा पर कही गए है। इससे पहले 2015 में 6 जुलाई से 13 जुलाई के बीच प्रधानमंत्री रूस और मध्य एशिया के पांच देशों की यात्रा पर गए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री की यह सबसे लंबी विदेश यात्रा है। इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 जुलाई 2025, 08:07 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अर्जेंटीना में मोदी – 8 दिन में 5 देशों के दौरे पर PM नरेंद्र मोदी, जानें भारत कैसे बन रहा ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 11 वर्ष के शासन काल में दूसरी बार इतनी लंबी विदेश यात्रा पर कही गए है। इससे पहले 2015 में 6 जुलाई से 13 जुलाई के बीच प्रधानमंत्री रूस और मध्य एशिया के पांच देशों की यात्रा पर गए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री की यह सबसे लंबी विदेश यात्रा है। इस यात्रा में प्रधानमंत्री ग्लोबल साउथ यानी कि अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों की यात्रा पर है। इसके तहत प्रधानमंत्री पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना, कैरिबियन देश त्रिनिदाद और टोबैगो, लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना और ब्राजील, साथ ही अफ्रीकी देश नामीबिया का दौरा करेंगे।

घाना में प्रधानमंत्री 

पश्चिम अफ्रीका के देश घाना के पास महत्वपूर्ण खनिजों का भंडार है, विशेषकर लिथियम का। लगभग 30 साल के बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री का यह दौरा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी यहां 2-3 जुलाई के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने घाना की संसद के ज्वाइंट सेशन को भी संबोधित किया और यहां उन्हें घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी राष्ट्रपति माहना के द्वारा दिया गया।

त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रधानमंत्री 

3 से 4 जुलाई के बीच प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद -टोबैगो का दौरा किया। वहां भारतीय मूल के लोग 40 से 45 फीसदी हैं। वहां की सत्ता भी भारतीय मूल के नेताओं के हाथ में है। 1845 से 1917 के बीच लगभग एक लाख 17 हजार भारतीयों को अंग्रेज मजदूरी करने के लिए वहां लेकर गए थे। आज यहां भारतीय मूल के लोग हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। भारतीय अब त्रिनिदाद टोबैगो की सामाजिक संस्कृति की पहचान बन चुके हैं। इन देशों के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करना भारतीय प्रवासी कूटनीति का एक बड़ा अहम हिस्सा है। इससे पहले भी मोदी कैरेबियन देशों की यात्रा कर चुके हैं ।

अर्जेंटीना जाएंगे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी 4 से 5 जुलाई के बीच अर्जेंटीना के दौरे पर हैं। लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना के साथ भारत के कूटनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और अन्य क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। वहां भारतीय मूल के सिंधी और पंजाबी बसे हुए हैं। ये लोग 1980 के दशक से वहां जा कर बसने लगे थे। अर्जेंटीना यात्रा का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक, आर्थिक भागीदारी, जलवायु परिवर्तन और तकनीक के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाना है। इस देश के पास लिथियम का भंडार है। बता दें कि 1968 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना यात्रा हो रही है। इससे पहले भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1968 में अर्जेंटीना गई थीं।

ब्राजील कब जाएंगे पीएम मोदी?

इसके बाद 5 से 7 जुलाई के बीच प्रधानमंत्री ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में होंगे। इस यात्रा का दूसरा हिस्सा ब्राजील के ब्रासिलिया में 7 से 8 जुलाई के बीच होगा। ब्राजील प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गए है। इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता ब्राजील कर रहा है और अगले साल यह मौका भारत के पास होगा, जब ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत के पास होगी। मोदी ब्रिक्स में हिस्सा लेने के साथ-साथ ब्राजील का निजी दौरा भी करेंगे। बता दें कि भारत के बाद ब्राजील को जी -20 की अध्यक्षता मिली है।

ब्राजील ने 2023 में भारत में हुए जी -20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था और मोदी पिछले साल नवंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन में गए थे। वैसे 2023 से लेकर अब तक पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा दो साल में चार बार मिल चुके हैं। दोनों देशों के बीच 2024 से 25 के बीच में 12.20 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ था। बता दें कि भारत और ब्राजील का संबंध 77 वर्ष पुराना है। रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, जैव ईंधन, तेल और गैस, कृषि खाद्य प्रसंस्करण पशुपालन, स्वास्थ्य और आयुर्वेद, तकनीकी, सहयोग सांस्कृतिक आदान प्रदान गहरा और व्यापक है। इसी वर्ष भारत ने ब्राजील के वेदांताचार्य जोनास मसेती को पद्मश्री से सम्मानित भी किया है।

9 जुलाई को नामीबिया जाएंगे पीएम मोदी

9 जुलाई को प्रधानमंत्री अफ्रीकी देश नामीबिया जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के देश नामीबिया में भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 1998 में गए थे, उसके बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री नामीबिया नहीं गया। 27 साल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नामीबिया यात्रा होगी। नामीबिया की चर्चा सितंबर 2022 में भारत में खूब हुई थी, क्योंकि तब 8 चीते नामीबिया से भारत लाए गए थे, जिन्हें कूनो राष्ट्रीय उद्यान में ला कर रखा गया था। वन्यजीव संरक्षण में दोनों देशों की भागीदारी है। इसके अलावा नामीबिया में महत्वपूर्ण खनिजों का भंडार है। खनन में भारत नामीबिया की पूरी मदद कर रहा है। भारत नामीबिया को डिजिटल प्रशिक्षण भी देगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰