भगवंत मान ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा कि विदेश मंत्रालय को जारी करना पड़ा बयान………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन देशों की यात्रा पर गए थे, उनकी आबादी से ज़्यादा यहां लोग जेसीबी की खुदाई देखने के लिए जुट जाते हैं.” यह टिप्पणी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है.गुरुवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे का ज़िक्र करते हुए यह तंज़ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 जुलाई 2025, 09:01 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भगवंत मान ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा कि विदेश मंत्रालय को जारी करना पड़ा बयान………….
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन देशों की यात्रा पर गए थे, उनकी आबादी से ज़्यादा यहां लोग जेसीबी की खुदाई देखने के लिए जुट जाते हैं.” यह टिप्पणी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है.गुरुवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे का ज़िक्र करते हुए यह तंज़ कसा.इसके कुछ घंटों बाद, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बिना नाम लिए इस टिप्पणी को ‘ग़ैर-ज़िम्मेदाराना और खेदजनक’ बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 देशों की यात्रा को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निशाना साधा. मान के बयान पर अब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पलटवार करते हुए इसे शर्मनाक करार दिया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री को विदेशों में मिलने वाला सम्मान हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है. चाहे वो कोई भी देश हो, जब भारत के नेतृत्व को वैश्विक मंच पर सिर आंखों पर बैठाया जाता है तो वो क्षण संपूर्ण भारत की प्रतिष्ठा का प्रतीक बनता है.

क्या कहा भगवंत मान ने ?
पीएम मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार (10 जुलाई, 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि (पीएम मोदी) पता नहीं कौन-कौन से देश जा रहे हैं, जहां 140 करोड़ लोग रह रहे हैं वहां आप रह नहीं रहे हो. मान ने तंज कसते हुए कहा कि जिस देश में जा रहे हैं, उनकी आबादी 10 हजार और वहां का सबसे बड़ा अवॉर्ड मिल गया. 10 हजार लोग तो जेसीबी देखने के लिए भारत में इकट्ठे हो जाते हैं. भगवंत मान के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा है.

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया की यात्रा से लौटे हैं.

भारतीय जनता पार्टी ने भगवंत मान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह “मुख्यमंत्री बनने के बावजूद अब भी कॉमेडियन की भूमिका निभा रहे हैं.” पार्टी ने उनके इस्तीफ़े की मांग भी की है.

विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया और बीजेपी नेताओं के बयान के बाद भगवंत मान पंजाब विधानसभा में इस विषय पर बोले.

सीएम मान ने विधानसभा में जेसीबी वाला बयान दोहराया और कहा,”मुझे हक़ नहीं है क्या कि मैं प्रधानमंत्री से विदेश नीति के बारे में पूछ सकूं. आप किन-किन देशों में जाते हो और बाद में क्या ये देश हमारा साथ देते हैं. पाकिस्तान के साथ संबंध ख़राब हुए तो एक भी देश ने आपका साथ दिया. तो क्यों आधी दुनिया घूमते फिर रहे हो?”

सीएम मान से पहले कांग्रेस भी प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर सवाल उठा चुकी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को तंज़ करते हुए कहा था कि अब शायद प्रधानमंत्री को मणिपुर जाने का समय मिल जाए.

गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे. इसी दौरान, पंजाब में पानी की समस्या से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज़ कसा.

सीएम मान ने कहा, “प्रधानमंत्री जी कहां गए हुए हैं, घाना गए हुए हैं?… आज आ गए हैं? चलो, चलो देश में वेलकम करेंगे उनका. पता नहीं कौन-कौन सी कंट्री जाते हैं — मैग्नेसिया, गलवेशिया, तरवेशिया. पता नहीं कहां-कहां जा रहे हैं.”

तंज़ को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, “जहां (भारत) 140 करोड़ लोग रह रहे हैं, वहां रह नहीं रहे हैं वो. जिस कंट्री में जा रहे हैं, उसकी आबादी कितनी, दस हज़ार. वहां का सबसे बड़ा अवॉर्ड मिल गया. दस हज़ार लोग तो भाईसाहब जेसीबी देखने के लिए खड़े हो जाते हैं यहां. जेसीबी चल रही है ओय जेसीबी.”

आख़िर में उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11 साल से कोई प्रेस कॉन्फ़्रेंस नहीं की है, जबकि वह (भगवंत मान) रोज़ प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हैं.

इससे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, “भारत अपने सुपर प्रीमियम फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रधानमंत्री का स्वागत करता है, जो शायद अगली विदेश यात्रा से पहले तीन हफ़्ते के लिए देश में रहेंगे.”

उन्होंने आगे लिखा, “अब जब वे देश में हैं, तो शायद उन्हें मणिपुर जाने का समय मिल जाए, जहां लोग दो साल से अधिक समय से उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं.”

बयान पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है: विदेश मंत्रालय
बीजेपी की प्रतिक्रिया
मीडिया की तरफ़ से पूछे गए सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय ने भगवंत मान के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, मंत्रालय की तरफ़ से न तो भगवंत मान और न ही किसी अन्य व्यक्ति का नाम लिया गया है.

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने एक उच्च सरकारी पदाधिकारी की ओर से भारत के ग्लोबल साउथ के मित्र देशों के साथ संबंधों को लेकर की गई कुछ टिप्पणियां देखी हैं.”

जायसवाल ने कहा, “ये टिप्पणियां ग़ैर-ज़िम्मेदाराना और खेदजनक हैं, और उस पद की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं. भारत सरकार ऐसी अनुचित टिप्पणियों से खुद को अलग करती है, जो भारत और उसके मित्र देशों के रिश्तों को कमज़ोर करती हैं.”

कमल कौर कौन थीं, जिनकी हत्या के बाद डरे हुए हैं पंजाब के सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर्स

भगवंत मान के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
मान के बयान को चुघ ने बताया देश का अपमान
पंजाब सीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि भगवंत मान जैसे लोग, जिनके लिए सब कुछ छोटा है सिवाय केजरीवाल और उनके जूतों की चाटुकारिता के, उस सम्मान का मज़ाक बनाते हैं. एक निर्वाचित मुख्यमंत्री का इस प्रकार की ओछी टिप्पणी करना केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे देश का और स्वयं पंजाब जैसे गौरवशाली राज्य के मुख्यमंत्री पद का अपमान है. तरुण चुघ ने कहा कि ऐसा घमंड और ऐसी अभद्रता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. भगवंत मान को देश से माफी मांगनी चाहिए और तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए.

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, “प्रधानमंत्री जी का दौरा ऐसे देशों में हुआ, जहां भारत को बहुत सम्मान मिला और भारत की नीतियों पर मुहर लगी. यह देश के लिए बहुत बड़ी बात है. लेकिन भगवंत मान कॉमेडियन थे और अभी तक कॉमेडियन का लबादा ओढ़े हुए हैं.”

शाहनवाज़ हुसैन ने आगे कहा, “भगवंत मान को अब तक यह नहीं समझ आया कि मुख्यमंत्री पद पर कॉमेडी नहीं होती. कॉमेडी करते-करते उन्हें देशों को अपमानित करने का अधिकार कैसे मिल गया? इस तरह की भाषा के लिए देश उन्हें कभी क्षमा नहीं करेगा. उन्हें कॉमेडियन की भूमिका छोड़कर संवैधानिक पद की गरिमा का सम्मान करना चाहिए.”

पिछले एक दशक में सबसे लंबी यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2-9 जुलाई, 2025 तक आठ दिनों के भीतर पांच देशों की यात्रा की. ये देश हैं: घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील (जहां उन्होंने ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लिया) और नामीबिया.

इस यात्रा में पीएम मोदी को चार देशों से शीर्ष नागरिक सम्मान प्राप्त हुए:

घाना ने अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ द स्टार घाना’ दिया.
त्रिनिदाद और टोबैगो ने उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ़ द रिपब्लिक ऑफ़ त्रिनिदाद और टोबैगो’ से सम्मानित किया.
ब्राज़ील ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द सदर्न क्रॉस’ दिया.
नामीबिया में सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ द मोस्ट एंशंट वेल्विचिया मिराबिलिस’ से नवाज़ा गया.
ऑल इंडिया रेडियो के मुताबिक़, इन सम्मानों के साथ पीएम मोदी के कुल अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 27 हो चुकी है, जो उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में 2014 से अब तक प्राप्त हुए हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰