“बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार NDA सरकार”, मोतिहारी से PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठी बार मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचकर बिहारवासियों को 7200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इस मौके पर मोतिहारी में अभूतपूर्व तैयारियां की गई हैं. पीएम मोदी इस जनसभा के दौरान सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 18 जुलाई 2025, 08:20 AM 15 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
“बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार NDA सरकार”, मोतिहारी से PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठी बार मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचकर बिहारवासियों को 7200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इस मौके पर मोतिहारी में अभूतपूर्व तैयारियां की गई हैं. पीएम मोदी इस जनसभा के दौरान सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके साथ ही बिहार को चार नई अमृत भारत ट्रेनें भी मिली. इन योजनाओं के शुरू होने से बिहार में बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. सड़क और रेल संपर्क बेहतर होगा, ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य और आईटी सेक्टर में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

पीएम मोदी आज बिहार के मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बिहार को कई सौगातें भी दीं। बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी ने भोजपुरी में संबोधन को शुरू करते हुए कहा, “सावन के इ पवित्र माह में हम बाबा सोमेश्वर नाथ के चरण में प्रणाम करत बानी। आ उनका से हम आशीर्वाद मांगतानी की संपूर्ण बिहारवासियों के जीवन में सुख शुभ होखे।” पीएम मोदी ने कहा कि “चंपारण की धरती ने इतिहास बनाया है। आजादी की लड़ाई में इस धरती ने गांधी जी को नई दिशा दिखाई, अब इसी धरती की प्रेरणा बिहार का नया भविष्य बनाएगी।”

बिहार से बदला ले रही थी आरजेडी-कांग्रेस की सरकार

पीएम मोदी ने कहा, “पूरब के देश विकास की नई रफ्तार पकड़ रहे हैं। जैसे दुनिया में पूर्वी देश विकास में आगे जा रहे हैं, वही दौर हमारे देश में पूर्वी राज्यों का है। जैसे पश्चिम में मुंबई है वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम होगा, जैसे पश्चिम में गुरुग्राम है वैसा अवसर गयाजी में हो, पुणे की तरह पटना में विकास हो, बेंगलुरु की तरह बीरभूम के लोग आगे बढ़ें। पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमें बिहार को विकसित बिहार बनाना है। आज बिहार में इतनी तेजी से काम इसलिए हो रहा है, क्योंकि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है। मैं आपको एक आंकड़ा देता हूं, जब केंद्र में कांग्रेस और आरजेडी की सरकार थी तो यूपीए के दस साल में बिहार को सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपये के आस-पास मिले, यानी नीतीश जी की सरकार से ये लोग बदला ले रहे थे। बिहार से बदला ले रहे थे। 2014 में केंद्र में आपने मुझे सेवा का अवसर दिया, जिसके बाद मैंने बिहार से बदला लेने वाली उस पुरानी राजनीति को समाप्त कर दिया। पिछले 10 साल में बिहार के विकास के लिए जो राशि दी गई है, वो पहले से कितना गुणा ज्यादा है उसका आंकड़ा अभी सम्राट चौधरी जी बता रहे थे। कांग्रेस और आरजेडी के मुकाबले कई गुणा ज्यादा पैसा बिहार को हमारी सरकार देती है। ये पैसा बिहार में जनकल्याण में काम आ रहा है।”

“आरजेडी और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक था”

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “आज की पीढ़ी को जानना जरूरी है कि बिहार दो दशकों पहले किस तरह हताशा में डूबा हुआ था। आरजेडी और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक था। गरीब का पैसा गरीब तक पहुंचना असंभव था। शासन में बैठे लोगों की यही सोच थी कि कैसे गरीब का पैसा लूट लें। लेकिन बिहार असंभव को भी संभव बनाने वाले वीरों की धरती है। आपने इस धरती को आरजेडी और कांग्रेस की बेड़ियों से मुक्त किया। उसी का परिणाम है कि आज बिहार में गरीब कल्याण की योजनाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही हैं। पिछले 11 सालों में पीएम आवास योजना के तहत देश में गरीबों के लिए 4 करोड़ से ज्यादा घर बनाए गए हैं। इनमें से 60 लाख घर अकेले बिहार में गरीबों के लिए बनाए गए। यानी नार्वे, न्यूजीलैंड और सिंगापुर की जितनी कुल आबादी है, उससे ज्यादा हमने अकेले बिहार में गरीबों को घर दिए हैं। हमारे अकेले मोतिहारी जिले में 3 लाख के करीब गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं और ये गिनती लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। आज भी 12000 से ज्यादा परिवारों को पक्के घर में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 40000 परिवारों को पक्के घर बनाने के लिए उनके खाते में सीधे पैसे भेजे गए हैं। आरजेडी और कांग्रेस के राज में गरीब को ऐसे पक्के घर मिलना असंभव था। उनके राज में लोग अपने घरों में रंग-रोगन तक नहीं करवाते थे। वो डरते थे कि अगर रंग-रोगन हो गया तो मकान मालिक को ही उठवा लिया जाएगा।”

“बिहार की बड़ी ताकत हैं महिलाएं”

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज बिहार आगे बढ़ रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत बिहार की माताओं-बहनों की है। लाखों बहनें हमें आशीर्वाद दे रही हैं। एनडीए द्वारा उठाए जा रहे एक-एक कदम का महत्व यहां की माताएं-बहनें अच्छे से समझती हैं। याद कीजिए कि जब आपके पास 10 रुपये भी हों तो छिपाकर रखना पड़ता था। ना कोई खाता होता था, ना बैंकों में घुसने दिया जाता था। गरीब का स्वाभिमान क्या होता है, ये मोदी जानता है। मोदी ने बैंकों से कहा कि गरीबों के लिए दरवाजे क्यों नहीं खुलेंगे और फिर मैंने जन धन खाते खुलवाए। इसके बाद हमने सरकारी योजनाओं का पैसा सीधा इन खातों में भेजना शुरू किया। मेरे मित्र नीतीश जी घोषणा भी कर रहे थे कि वृद्ध, दिव्यांग और विधवा माताओं की पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने जा रहे हैं। ये सभी रुपये सीधे आपके खाते में जाएंगे। बिहार में लखपति दीदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में हमने तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से डेढ़ करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं और बिहार में भी 20 लाख से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। आज यहां 400 करोड़ रुपये का सामुदायिक निवेश फंड भी जारी किया गया है। ये पैसा भी नारी शक्ति को बढ़ाने में काम आएगा। नीतीश जी ने जो जीविका दीदी योजना चलाई है, उसने लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता बना दिया है।”

“बिहार आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा”

पीएम मोदी ने कहा, “हमारा विजन है, जब बिहार आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। हमारा संकल्प है समृद्ध बिहार, हर युवा को रोजगार। बिहार के नौजवानों को बिहार में ही रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके मिले, इसके लिए बीते वर्षों में यहां तेजी से काम हुआ है। नीतीश जी ने अभी बिहार के नौजवानों को रोजगार के लिए भी नए निश्चय लिए हैं। केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दे रही है। बिहार में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा योजना को और गति दी गई है। इसके तहत लाखों लोगों को लोन दिए गए हैं। आरजेडी के वो लोग आपको कभी रोजगार नहीं दे सकते। जो लोग रोजगार देने के नाम पर आपकी जमीनें अपने नाम लिखवा लेते हैं। एक ओर लालटेन का राज वाला बिहार था एक ओर नई रोशनी वाला बिहार है। ये सफर बिहार ने एनडीए के साथ चलकर पूरा किया है, इसलिए बिहार का संकल्प अटल एनडीए के साथ हरपल।”

“नक्सलवाद पर करारा प्रहार”

नक्सलवाद को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “बीते वर्षों में जिस तरह बिहार में नक्सलवाद पर प्रहार हुआ है, उसका लाभ युवाओं को मिला है। चंपारण, गयाजी, जमुई जैसे जिलों को वर्षों तक पीछे रखने वाला माओवाद आज अंतिम सांसें गिन रहा है। आज इन इलाकों के नौजवान बड़े सपने देख रहे हैं। हमारा संकल्प है कि हम भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करके रहेंगे। ये नया भारत है और अब भारत मां भारती के दुश्मनों को सजा देने के लिए सबकुछ एक कर देता है। बिहार की इसी धरती से मैं ऑपरेशन सिंदूर का संकल्प लिया था और आज उसकी सफलता पूरी दुनिया देख रही है। बिहार के पास न सामर्थ्य की कमी और न ही संसाधन की। आज बिहार के संसाधन बिहार की प्रगति का साधन बन रही हैं।

“किसानों के हित में हो रहे काम”

पीएम मोदी ने कहा, “एनडीए के शासन में मखाना की कीमतें बढ़ी हैं, हम मखाना बोर्ड का गठन कर रहे हैं। यहां केला, लीची, मगही आग और ऐसे कितने उत्पाद हैं जो बिहार के किसानों और युवाओं को दुनिया भर के मार्केट से जोड़ेंगे। किसानों के उत्पाद और उनकी आय को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। अब तक करीब साढ़े तीन लाख रुपया किसानों को दिए गए हैं। यहां अकेले मोतिहारी में ही पांच लाख से ज्यादा किसानों को डेढ़ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं। ना हम नारों तक अटकते हैं और ना हम वादों तक सिमटते हैं हम काम करके दिखाते हैं। जब हम पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए निरंतर काम करते हैं तो ये हमारी नीतियों और निर्णयों में भी नजर आता है।”

“जो पिछड़ा है, वो हमारी प्राथमिकता है”

पिछड़ों को लेकर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “दशकों तक हमारे देश में 110 से ज्यादा जिलों को पिछड़ा कहकर छोड़ दिया गया था, हमनें इन जिलों को प्राथमिकता दी और पिछड़े जिले के बजाय उन्हें आकांक्षी जिला बनाकर उनका विकास किया। हमारे देश के सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव कहकर छोड़ दिया गया था। हमने इन आखिरी कहे जाने वाले गांवों को प्राथमिकता दी और व्याख्या ही बदल दी कि वो आखिरी नहीं बल्कि देश का पहला गांव है। दशकों तक ओबीसी कमीशन को संविधानिक दर्जा देने की मांग की जा रही थी, ये काम भी हमारी सरकार ने किया। आदिवासी समाज में भी सराकर ने सबसे पिछड़ों के लिए जन मन योजना चालू की। इसलिए जो पिछड़ा है वो हमारी प्राथमिकता है। दो दिन पहले ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत कृषि के मामले में पिछड़े 100 जिलों को चुना जाएगा। ऐसे जिलों के किसानों को इस योजना के तहत मदद दी जाएगी। इसका सीधा लाभ देश के करीब पौने दो करोड़ किसानों को होगा और इसमें बहुत बड़ी संख्या बिहार के किसान भाई-बहनों की रहने वाली है।”

लाइव अपडेट

01:16 PM, 18-Jul-2025
पीएम मोदी के साथ रथ पर सवार सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
पैदावार और खेती के मामले में कई जिले पिछड़े हैं
पीएम मोदी ने कहा कि पैदावार और खेती के मामले में कई जिले पिछड़े हैं। धन धान्य योजना के जरिए हमलोग इन पिछड़े जिलों को मदद देंगे। हमलोगों का पूरा फोकस पिछड़ों पर है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार ने जिन विकास योजनाओं की सौगात दी है, इन सारे प्रयासों का सबसे बड़ा लाभ होगा। बिहार का विकास होगा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के नाम पर राजनीति करते आए हैं। लेकिन यह लोग अपने परिवार से बाहर किसी को सम्मान नहीं देते। आज इनका हाल पूरा बिहार देख रहा है। हमें बिहार को इनलोगों से दूर रखना है। यह लोग कभी बिहार का विकास कर रही नहीं सकते हैं। इसलिए हमें मिलकर बिहार के विकास को और गति देनी है। हमें संकल्प लेना है कि बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार। इसके बाद पीएम ने भारत माता के जयकारे लगाकर अपना संबोधन खत्म किया।
:09 PM, 18-Jul-2025
पीएम मोदी ने कहा- अंतिम सांसे गिन रहा है माओवाद
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज माओवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। हमारा संकल्प है कि हम भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करके रहेंगे। साथियों यह नयाा भारत है। भारत दुश्मनों को सजा देने के लिए जमीन आसमान एक कर देता है। बिहार की इसी धरती से मैंने ऑपरेशन सिंदूर की घोषणा की थी। पूरी दुनिया ने भारत का सामर्थ्य देखा। अब बिहार को दुनिया भर के मार्केट से जोड़ेंगे। किसानों की आय दोगुणा करना हमारा लक्ष्य है। पीएम ने कहा कि साथियों न हम नारों तक अटकते हैं और न हम वादों तक सिमटते हैं। हम पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए अतिरिक्त काम कर रहे हैं। दशकों तक हमारे देश में 110 से ज्यादा देशों को पिछड़ा कहकर इसे छोड़ दिया था। हमने इन जिलों को आकांक्षी जिला नाम दिया और इनके लिए विकास को प्राथमिकता दी।
01:04 PM, 18-Jul-2025
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार
बिहार में लखपति दीदी की संख्या लगातार बढ़ रही है
पीएम मोदी ने कहा कि देश में और बिहार में लखपति दीदी की संख्या लगातार बढ़ रही हैहै। अब तक डेढ़ करोड़ बहने पूरे देश में लखपति बन चुकी हैं। आज यहां 400 करोड़ रुपये का सामुदायिक निवेश फंड भी जारी किया गया है। यहां सीएम नीतीश कुमार ने जो जीविका दीदी योजना चलाई, उसकी खूब तारीफ हो रहा है। जब बिहार आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। हमारा संकल्प है कि समृद्ध बिहार और हर नौवजानों को रोजगार। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के नौजवानों को रोजगार और नौकरी की दिशा कि बड़ी घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि प्राइवेट कंपनी जो पहली बार नौकरी पाएगा, उसे 15 हजार रुपया दिया जाएगा। इस योजना को अगस्त से लागू की जा रही है। इसका फायदा बिहार को भी मिलेगा। पीएम मोदी ने मुद्रा योजना के बारे में भी बात की। कहा कि इस योजना के जरिए कई लोगों को लोन मिला है।
12:57 PM, 18-Jul-2025
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार

आज बिहार में तेजी से विकास हो रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के युवाओं ने राजद और कांग्रेस का घमंड चूर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। आप जानते हैं कि राजद और कांग्रेस के राज में कितने गरीबों के पास पक्के घर थे। लोग अपने घरों में रंगरोहन कराने से डरते थे। उन्हें डर था कि रंगरोहन देख कहीं मकान मालिक का अपहरण न हो जाए। हमने आज देखा कि लाखों-लाख माताएं बहनें हमें आशीर्वाद दे रही हैं। आप याद कीजिए कि अगर आप 10 रुपये भी कमाते थे तो उसे छिपाकर रखना पड़ता था। मोदी ने बैंकों से कहा कि गरीबों के लिए आप दरवाजे कैसे नहीं खोलेंगे। इसके बाद हमलोगों ने जनधन खाते खुलवाये। बिहार में भी साढ़े तीन करोड़ से अधिक जनधन खाते खुलवाए।

12:52 PM, 18-Jul-2025
भारत में पूरब के राज्य आगे बढ़ रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि जैसे दुनिया में पूरब के देश आगे बढ़ रहे हैं। वैसे ही भारत में पूरब के राज्य आगे बढ़ रहे हैं। मैं स्पष्ट कहना चाहूंगा कि एक दिन मुंबई की तरह मोतिहारी, पुणे की तरह पटना, गुरुग्राम की तरह गयाजी के लोग बढ़े और विकास करे। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है। मैं आपको एक आंकड़ा देता हूं कि जब केंद्र में कांग्रेस और राजद की सरकार थी तो 10 साल में दो लाख करोड़ रुपये ही बिहार को मिले। यानी यह लोग 10 साल में नीतीश कुमार और बिहारवासियों से बदला ले रहे थे। जब 2014 में हमारी सरकार बनी तो हमने बदला लेने वाली उस कुव्यवस्था को समाप्त कर दिया। कांग्रेस और राजद के मुकाबले कई गुणा पैसा एनडीए सरकार ने बिहार को दिया। यह पैसा विकास परियोजनाओं के लिए काम आ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि साथियों यहां के युवाओं के यह जानना जरूरी है कि बिहार किस तरह से अंधकार में डूबा हुआ था?
12:47 PM, 18-Jul-2025
पीएम मोदी।
पीएम ने कहा- इस धरती ने गांधी जी को नई दिशा दिखाई
पीएम मोदी ने भोजपुरी भाषा में लोगों को प्रमाण किया। उन्होंने कहा कि राधामोहन सिंह मुझे हमेशा चंपारण आने का मौका देते रहते हैं। यह धरती चंपारण की धरती है। इस धरती ने इतिहास बनाया है। इस धरती ने गांधी जी को नई दिशा दिखाई। अब इसी धरती की प्रेरणा बिहार को भी नई दिशा दिखाएगी। आज मैं विकास परियोजनाओं की बधाई देता हूं। वहीं जनसभा में एक युवक ने पीएम के लिए राम मंदिर की कलाकृति लेकर आया था। पीएम ने मंच से युवक से पूछा आपने ही बनाया है? इसके बाद उन्होंने एसपीजी के जवानों को उस कलाकृति को लेने के लिए कहा। पीएम ने युवक की तारीफ की।
12:35 PM, 18-Jul-2025
घर की चाबी सौंपते पीएम मोदी

पीएम मोदी ने 7217 रुपये की योजनाओं की दी सौगात
पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों को 7217 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दे दी है। पीएम मोदी ने सड़क और रेल के विकास और इससे जुड़े कई चीजों का तोहफा दिया। पीएम पोदी ने कहा कि आज बिहार में रोड, रेल का खूब विकास हो रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰