सुप्रीम कोर्ट 22 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत मांगे प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट 22 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत मांगे प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर सुनवाई करेगा. यह मामला राज्य विधानसभाओं से पारित विधेयकों पर राष्ट्रपति और राज्यपालों द्वारा निर्णय लेने की समयसीमा तय करने से जुड़ा है. सीजेआई जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ इस संवैधानिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 जुलाई 2025, 07:40 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सुप्रीम कोर्ट 22 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत मांगे प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर करेगा सुनवाई
Photo: UB India News Archive

सुप्रीम कोर्ट 22 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत मांगे प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर सुनवाई करेगा. यह मामला राज्य विधानसभाओं से पारित विधेयकों पर राष्ट्रपति और राज्यपालों द्वारा निर्णय लेने की समयसीमा तय करने से जुड़ा है. सीजेआई जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ इस संवैधानिक मुद्दे पर विचार करेगी. संविधान पीठ में सीजेआई के अलावा जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस पीएस नरसिम्‍हा और जस्टिस एएस चंदुरकर शामिल हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 मई को अनुच्छेद 143(1) के तहत सुप्रीम कोर्ट की सलाह मांगी थी. इस अधिकार के तहत राष्ट्रपति कानून या तथ्य से जुड़े किसी प्रश्न पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांग सकते हैं. हालांकि, कोर्ट की यह राय फैसले की तरह बाध्यकारी नहीं होती है. यह प्रेसिडेंशियल रेफरेंस सुप्रीम कोर्ट के 8 अप्रैल के उस फैसले के पांच हफ्ते बाद मांगा गया था, जिसमें दो-न्यायाधीशों की पीठ ने राष्ट्रपति के पास भेजे गए विधेयकों को मंजूरी देने की अधिकतम समयसीमा तीन महीने तय कर थी। उस फैसले में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि द्वारा 10 विधेयकों को लंबित रखने या अस्वीकृत करने के निर्णय को भी खारिज कर दिया गया था. अब संविधान पीठ तय करेगी कि राष्ट्रपति और राज्यपालों को विधेयकों पर निर्णय लेने की समय-सीमा तय करना कितना संवैधानिक और व्यावहारिक है.

विधेयक को स्‍वीकार करने का क्‍या है संवैधानिक प्रावधान?
दरअसल, संबंधित राज्‍य की विधानसभा से पारित किसी विधेयक को गवर्नर ने राष्‍ट्रपति के पास विचार के लिए भेजा है तो उसे कितने दिनों में लौटाया जाए. संविधान में इसको लेकर किसी तरह की समयसीमा तय नहीं की गई है. तमिलनाडु के राज्‍यपाल विधानसभा से पास 10 विधेयकों को राष्‍ट्रपति के पास विचार के लिए भेजकर उसपर अपनी सहमति‍ देने से इनकार कर दिया. उधर, राष्‍ट्रपति की ओर से इसपर तत्‍काल विचार नहीं किया गया. इसके बाद तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई. 8 अप्रैल 2025 को जस्टिस जेबी पारदीवाला की अध्‍यक्षता वाली दो जजों की पीठ ने इसपर बड़ा फैसला दिया. कोर्ट ने राज्‍यपाल की ओर से राष्‍ट्रपति के पास विचार के लिए भेजे गए विधेयकों को क्लियर करने के लिए तीन महीने की समयसीमा तय कर दी. शीर्ष अदालत के इस आदेश के बाद राष्‍ट्रपति ने संविधान के अनुच्‍छेद 143 के तहत दी गई शक्तियों का इस्‍तेमाल करते हुए सुप्रीम कोर्ट से प्रेसिडेंशियल रेफरेंस मांगा.

राष्‍ट्रपति की ओर से प्रेसिडेंशियल रेफरेंस मांगे जाने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ इसपर 22 जुलाई 2025 को व‍िचार करेगी. अन्‍य फैसलों की तरह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दी गई राय बाध्‍यकारी नहीं होगी. संविधान के अनुच्‍छेद 145(3) के तहत किए गए प्रावधान के अनुसार, प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर पांच जजों की संविधान पीठ ही सुनवाई कर सकती है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट मेजोरिटी ओपिनयन के साथ प्रेसिडेंशियल रेफरेंस को वापस लौटा देगा. संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति मंत्रिमंडल की सहायता और सलाह पर कार्य करता है. सलाहकारी अधिकार क्षेत्र उसे कुछ संवैधानिक मामलों पर कार्य करने के लिए स्वतंत्र सलाह लेने का अधिकार देता है. राष्ट्रपति ने 1950 से अब तक कम से कम 15 मौकों पर इस शक्ति का प्रयोग किया है.

कितने सवालों पर मांगा गया है प्रेसिडेंशियल रेफरेंस?
प्रेसिडेंशियल रेफरेंस के तहत 14 कानूनी प्रश्न शामिल हैं, जो मुख्यतः 8 अप्रैल के फैसले से लिए गए हैं. लेकिन, यह केवल उसी तक सीमित नहीं है. अंतिम तीन सवाल इस बारे में बड़े मुद्दे उठाते हैं कि सर्वोच्च न्यायालय संविधान द्वारा प्रदत्त विवेकाधीन शक्तियों का प्रयोग कैसे करता है. सवाल 12 में पूछा गया है कि क्या सुप्रीम कोर्ट को पहले यह निर्धारित करना होगा कि क्या किसी मामले में कानून का कोई महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल है या संविधान की व्याख्या की आवश्यकता है, जिसे केवल एक बड़ी पीठ ही सुन सकती है. यह सवाल अनिवार्य रूप से यह पूछता है कि क्या छोटी पीठ ऐसे महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर सकती है. सवाल नंबर 13 संविधान के अनुच्छेद 142 के उपयोग पर प्रश्न उठाता है, जो कि विवेकाधीन पूर्ण न्याय करने की शक्ति है. अंतिम और 14वां प्रश्न में सर्वोच्च न्यायालय से केंद्र-राज्य विवादों की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए कहा गया है जिनकी सुनवाई कोई भी न्यायालय कर सकता है. अनुच्छेद 131 में कहा गया है कि इस संविधान के प्रावधानों के अधीन, सर्वोच्च न्यायालय को, किसी भी अन्य न्यायालय को छोड़कर, किसी भी विवाद में मूल अधिकार क्षेत्र प्राप्त होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?
खास खबर

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

तमिलनाडु और केरल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDA के चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी। मोदी ने कहा कि केरल को तो ईश्वर का घर (God’s Own Country) कहा जाता है, लेकिन लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस ने केरल को लूट, भ्रष्टाचार, जनता के पैसे की चोरी का अड्डा बना दिया। मोदी ने कहा, इन […]

UB India News25 जन॰
वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’
राष्ट्रपति भवन

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। इन्हीं में से एक हैं बिहार के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी। वैभव सूर्यवंशी दिल्ली पहुंच गए हैं, इसलिए वे […]

UB India News26 दिस॰
राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..
राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

आज का दिन भारत–रूस कूटनीति के सबसे अहम पलों का साक्षी बन रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय बैठक इस समय हैदराबाद हाउस में जारी है, जो लगभग दोपहर 2 बजे तक चलने की संभावना है. इस बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, 2030 तक का आर्थिक रोडमैप, भारतीय निर्यात […]

UB India News5 दिस॰
सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….
राष्ट्रपति भवन

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए. राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए. वह पहली पंक्ति में बैठे दिखाई दिए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित कई […]

UB India News12 सित॰
उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक
राष्ट्रपति भवन

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

डिया ब्लॉक से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम के ऐलान के साथ ही उपराष्ट्रपति पद के लिए रेस तेज हो गई है। NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहे। […]

UB India News20 अग॰
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनाथ सिंह को बीजेपी ने दी खास जिम्मेदारी…………….
खास खबर

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनाथ सिंह को बीजेपी ने दी खास जिम्मेदारी…………….

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एनडीए जोरशोर से जुट गया है। सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित करने के बाद पार्टी ने अगली रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। बीजेपी ने एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने भरोसेमंद और अनुभवी नेता को मोर्चे पर लगाया है। पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ […]

UB India News19 अग॰
उपराष्ट्रपति चुनाव में क्या हैं पक्ष-विपक्ष का समीकरण?
खास खबर

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्या हैं पक्ष-विपक्ष का समीकरण?

9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार का नाम रविवार शाम को घोषित होने की संभावना है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सर्वोच्च निर्णायक संस्था पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक रविवार शाम को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर बुलाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक […]

UB India News16 अग॰
चुनाव आयोग ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव की अहम तारीखें, 9 सितंबर को होगी वोटिंग उसी दिन आएगा रिजल्ट
राष्ट्रपति भवन

चुनाव आयोग ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव की अहम तारीखें, 9 सितंबर को होगी वोटिंग उसी दिन आएगा रिजल्ट

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी अहम तारीखों को जारी कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आवश्यकता पड़ने पर वोटिंग 9 सितंबर को होगी और इसी दिन परिणाम भी जारी हो जाएगा। आपको बता दें कि जगदीप धनखड़ ने बीते 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे […]

UB India News1 अग॰