टैरिफ पर अब आर-पार, अमेरिका की घुड़की से नहीं डरेगा भारत………….

अमेरिका की टैरिफ वाली घुड़की से भारत डरने वाला नहीं है. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है. इस पर पहले विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया. अब खुद पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को सीधा संदेश दे दिया है. पीएम मोदी ने जो कहा है, उससे साफ है कि भारत किसी भी कीमत पर ट्रंप […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 7 अगस्त 2025, 07:05 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
टैरिफ पर अब आर-पार, अमेरिका की घुड़की से नहीं डरेगा भारत………….
Photo: UB India News Archive
अमेरिका की टैरिफ वाली घुड़की से भारत डरने वाला नहीं है. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है. इस पर पहले विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया. अब खुद पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को सीधा संदेश दे दिया है. पीएम मोदी ने जो कहा है, उससे साफ है कि भारत किसी भी कीमत पर ट्रंप के टैरिफ से न डरेगा और न झुकेगा. भारत कभी भी कोई समझौता नहीं करेगा. भारत के केंद्र में किसान शुरू से रहा है और उस किसान का हित ही सर्वोपरि है.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर अतिरिक्ट 25 फीसदी टैरिफ लगाया. इसके ठीक एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा जवाब दिया. बगैर डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए इशारों-इशारों में पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों पर कभी समझौता नहीं करेगा. पीएम मोदी ने तो यहां तक कह दिया कि जो भी कीमत चुकानी पड़ेगी, वह चुकाएंगे. पीएम मोदी का यह बयान  वाशिंगटन को सीधे संदेश के रूप में देखी जा रहा है. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ गया है.
ट्रंप के लिए क्या सख्त संदेश?
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कहा कि मुझे किसानों के हिताों की रक्षा की कीमत चुकानी पड़ेगी. मैं इसके लिए तैयार हूं. उन्होंने कहा, ‘भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरियों के हितों पर कभी समझौता नहीं करेगा. मुझे व्यक्तिगत रूप से पता है कि इसके लिए मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं. भारत अपने किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है, और मैं उनके कल्याण के लिए जो भी करना पड़े, करने के लिए तैयार हूं.’
विदेश मंत्रालय दे चुका है करारा जवाब

पीएम मोदी की यह टिप्पणी उस दिन आई, जब एक दिन पहले ही भारत ने अमेरिका को करारा जवाब दिया था. जैसे ही बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ वाले आदेश पर साइन किए, वैसे ही भारतीय विदेश मंत्रायल ने फैसले की निंदा की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ वाला फैसला अनुचित, अन्यायपूर्ण और तर्कहीन है.

भारत पर डोनाल्ड ट्रंप के भड़कने की पांच वजह:

1. अमेरिका के कहने के बावजूद भारत ने अपने दोस्त रूस से कारोबारी रिश्ता नहीं तोड़ा है.
2. रूसी तेल पर भारत ने अमेरिका को आइना दिखाया और कहा कि जब अमेरिका और यूरोपीय यूनियन रूस से सामान खरीद रहे हैं तो हम क्यों न खरीदें.
3. ट्रंप इसलिए भी खिसियाए हुए हैं, क्योंकि भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान संग सीजफायर का क्रेडिट नहीं दिया. जबकि ट्रंप बार-बार खुद क्रेडिट ले चुके हैं.
4. पाकिस्तान समेत कई देशों ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए नोबेल की मांग की. मगर भारत ने उल्टे इस पर कह दिया कि क्या वो इसके हकदार हैं.
5. अमेरिका का आरोप है कि रूस से तेल खरीदकर भारत उसे फाइनेंशियली मजबूत कर रहा है.

किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए कहा कि किसानों का हित भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। पीएम मोदी ने सम्मेलन में कहा, ”मुझे किसानों के हितों की रक्षा के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी तो मैं इसके लिए तैयार हूं।” बताते चलें कि अमेरिका, व्यापार वार्ता की शुरुआत से ही भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र में प्रवेश करने की मांग कर रहा है। लेकिन भारत ने अमेरिका को पहले ही स्पष्ट शब्दों में कहा दिया था कि वो कृषि और डेयरी सेक्टर के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे।

भारत पर अब सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की तैयारी में ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद भी तसल्ली नहीं हो रही है। उन्होंने कहा है कि वे रूस के साथ व्यापार करने के लिए भारत पर सेकेंडरी सैंक्शन भी लगाएंगे। ट्रंप ने कहा कि भारत, रूस से तेल खरीदने के मामले में चीन के बहुत करीब है और उसे 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के साथ अब 50 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। सेकेंडरी सैंक्शन, एक आर्थिक प्रतिबंध होता है जो किसी ऐसे देश पर लगाया जाता है (भारत) जो किसी ऐसे देश (रूस) के साथ व्यापार करता है जिस पर पहले से ही प्राइमरी सैंक्शन लगाए गए हों।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰