RJD सांसद सुरेंद्र यादव के बयान पर घमासान ,

जहानाबाद से आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ीयों में हैं. दरअसल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गया जी में अपने आवास पर झंडोत्तोलन के बाद उन्होंने ऐसी बयानबाजी की है, जिससे विवाद हो रहा है. बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बिहार के गया में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 16 अगस्त 2025, 08:38 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
RJD सांसद सुरेंद्र यादव के बयान पर घमासान ,
Photo: UB India News Archive

जहानाबाद से आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ीयों में हैं. दरअसल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गया जी में अपने आवास पर झंडोत्तोलन के बाद उन्होंने ऐसी बयानबाजी की है, जिससे विवाद हो रहा है. बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

बिहार के गया में चिरैयाटांड़ स्थित अपने आवास पर, जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने 15 अगस्त को झंडोत्तोलन किया. झंडोत्तोलन के बाद राजद सांसद ने भाषण दिया. भाषण के दौरान वह यह भूल गए कि 79वां स्वतंत्रता दिवस को क्या कहते हैं. तब समर्थकों ने बताया कि उन्यासी यानी 79वां स्वतंत्रता दिवस है.

भाषण में अपना ज्ञान देते हुए सांसद ने बताया कि महात्मा गांधी ने ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब भाई हैं’ का नारा दिया था. हम लोग भाई-भाई थे. देश पर उन लोगों ने कब्जा कर लिया है जो अंग्रेजों से माफी मांगकर नाथूराम गोडसे का बॉन्ड भरकर छूटे थे. यह देश को जबरदस्ती गुलाम बना लिया गया है, चालबाजी से, पैसे के बल पर, धन-बल के सहारे.

सांसद का दावा 17 साल बाद देश में मारकाट और बर्बादी

सांसद ने कहा, “मैं उनसे नफरत करता हूं, खुले मंच और खुले विचार से. महागठबंधन की ओर से मैं उन लोगों से नफरत करता हूं, क्योंकि इस देश को दो आदमी बेचने वाले हैं और दो आदमी खरीदने वाले हैं. आने वाले दिनों में इस देश का बहुत बुरा हश्र होगा. श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से भी ज्यादा बुरा हाल होगा.”

उन्होंने कहा कि आज से 17 साल बाद इस देश में हर आदमी आपस में लड़ाई और मारकाट करेगा. भाईचारा समाप्त हो जाएगा और देश गुलामी की ओर बढ़ जाएगा. क्योंकि देश को दो आदमी बेचने वाले और दो आदमी खरीदने वाले हैं. यह छुपा हुआ नहीं है.

सुरेंद्र प्रसाद यादव का विवादित बयान

सुरेंद्र प्रसाद यादव ने विवादित बयान देते हुए कहा कि कोई भी गुजरात का आदमी आर्मी में भर्ती नहीं होता है, क्योंकि वह जानता है कि हम सीधे घोटाला करेंगे और मलाई खाएंगे. विजय माल्या से लेकर नीरज चोकसी तक, जितने आज तक घोटालेबाज हुए हैं, सब गुजरात के हैं. गुजरात के लोग आज भी मलाई खा रहे हैं. आगे प्रयास है कि यह देश को गुलाम बना लें.

उन्होंने कहा कि वोट के माध्यम से काटकूट की जा रही है, रोहिंग्या मुसलमान के नाम पर. मुसलमानों ने देश के लिए सबसे ज्यादा बलिदान दिया है. जब यह देश अंग्रेजों के हाथों में गुलाम था, तब सबसे ज्यादा खून मुसलमानों ने बहाया था. आज उसी मुसलमान को और साथ ही उन हिंदुओं को जो कमजोर, गरीब और लाचार हैं, उन्हें भी वोटर लिस्ट से नाम काटकर रोहिंग्या मुसलमान बताने का प्रयास जारी है. कोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि कोर्ट ने संज्ञान लिया है कि नाम कैसे काट दोगे. साबित करने के बाद ही नाम कटेगा.

अरविंद निषाद ने क्या कहा?

एनडीए उन पर हमलावर है और आरजेडी को घेर रहा है. जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि “जिन लोगों को आजादी का वर्ष याद नहीं है, वह लोग ज्ञान दे रहे हैं. उनके ज्ञान पर लोग हंस रहे हैं. उनका मजाक बना रहे हैं. राजद नेताओं के ज्ञान से पूरा बिहार सहित देश वाकिफ है. उन्होंने जिस तरह से बातें कहीं हैं वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. वही आरजेडी का संस्कार है.”

बिहार बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा, “आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव का बयान न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि देश की आजादी, लोकतंत्र का अपमान है. हमारे देश ने 79 सालों में विज्ञान, तकनीक, सेना, अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र के क्षेत्र में दुनिया को चौंकाया है. उस भारत को गुलाम बताना उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है.”

दानिश इकबाल ने कहा कि उनका बयान उनके राष्ट्र विरोधी सोच का परिचायक है. बिहार के लोगों ने गुलामी राजद के कुशासन में देखी है जब अपराध, भ्रष्टाचार, परिवारवाद ने बिहार को बर्बाद कर दिया था.

वहीं आरजेडी सुरेंद्र यादव के बयान पर टिप्पणी करने से बचते नजर आ रही है. पार्टी इस पर बयान नहीं दे रही है. बता दें सुरेंद्र यादव ने कहा है कि आज देश को दो लोग बेच रहे हैं, दो लोग खरीद रहे हैं. सभी बड़े घोटालेबाज गुजरात से रहे हैं. अंग्रेजों से माफी मांग कर और बॉन्ड भरकर छूटने वाले नाथूराम ‘गॉड’ से जुड़े लोग देश पर चालबाजी धन-बल से कब्जा किए हैं. देश को जबरदस्ती गुलाम बना लिया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….
खास खबर

बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….

बिहार में विधानसभा चुनाव को खत्म हुए 2 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांक, नेताओं की ओर से बयानबाजी का सिलसिला अब तक लगातार जारी है। अब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के सांसद ने विवादित बयान दिया है। जहानाबाद से सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा अपने ही यादव समाज को गाली देने का […]

UB India News12 जन॰
तेज प्रताप यादव ने इशारों-इशारों में किसे कहा ‘अनपढ़ गंवार’, फर्जी पार्टी को लेकर लोगों को दी ये सलाह
गया

तेज प्रताप यादव ने इशारों-इशारों में किसे कहा ‘अनपढ़ गंवार’, फर्जी पार्टी को लेकर लोगों को दी ये सलाह

गया के खिजरसराय में जनशक्ति जनता दल की चुनावी सभा में तेज प्रताप यादव ने मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने फर्जी पार्टियों से सावधान रहने और अविनाश कुमार सोनू को जिताने की अपील की। तेज प्रताप ने कहा कि सोनू शिक्षित और युवा हैं, जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ रहेंगे। उन्होंने ब्लैकबोर्ड छाप […]

UB India News7 नव॰
सर्वपितृ अमावस्या -गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किये पिंडदान , आज के दिन की विशेष है महिमा……………
अध्यात्म

सर्वपितृ अमावस्या -गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किये पिंडदान , आज के दिन की विशेष है महिमा……………

गयाजी का अर्थ बिहार के गया तीर्थस्थल से है, जिसे अब आधिकारिक रूप से ‘गयाजी’ कहा जाने लगा है। यह स्थान हिन्दू धर्म में पितरों के मोक्ष और पिंडदान के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहाँ विष्णुपद मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल स्थित हैं, जहाँ हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं और अपने पूर्वजों की […]

UB India News20 सित॰
गयाजी में लालू यादव ने किया पितरों का पिंडदान……….
अध्यात्म

गयाजी में लालू यादव ने किया पितरों का पिंडदान……….

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव मंगलवार को गयाजी के विष्णुपद मंदिर पहुंचे. लालू यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के जरिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई. लालू यादव के साथ बेटे तेजस्वी यादव और उनकी बहू राज श्री भी पहुंची हैं. मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की गयाजी आने के […]

UB India News9 सित॰
मंच पर धड़ाम से गिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, किसी ने खींच दी थी कुर्सी, वीडियो वायरल
गया

मंच पर धड़ाम से गिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, किसी ने खींच दी थी कुर्सी, वीडियो वायरल

बिहार की राजनीति में एक अलग स्थान रखने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ घटना घट गई. दरअसल, अश्विनी चौबे एक मंच पर पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने अपनी कुर्सी पर बैठने की कोशिश की, किसी ने कुर्सी को पीछे से खींच दिया. इसके बाद अश्विनी चौबे धड़ाम […]

UB India News9 सित॰
PM मोदी के मंच पर RJD के विधायक, गया की रैली में आए नजर
गया

PM मोदी के मंच पर RJD के विधायक, गया की रैली में आए नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गयाजी पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इसके साथ ही आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है. इस बीच एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस तस्वीर के बाद अब बिहार में आरजेडी को झटका लगने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि […]

UB India News22 अग॰
बिहार के गयाजी में मंच पर दिखी पीएम मोदी और नीतीश की गजब केमेस्ट्री…………..
गया

बिहार के गयाजी में मंच पर दिखी पीएम मोदी और नीतीश की गजब केमेस्ट्री…………..

बिहार में चुनावी शंखनाद हो चुका है. रण में सियासी योद्धा उतर चुके हैं. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सड़कों पर हैं. गली-गली जाकर सियासी समीकरण साध रहे हैं. पीएम मोदी और नीतीश भी कहां कम हैं. वे भी अपनी तरकश से तीर निकालने लगे हैं. बिहार में कई योजनाओं की सौगात देने के बहाने […]

UB India News22 अग॰
पीएम मोदी ने गयाजी से दी 13 हजार करोड़ की विकास योजानाओं की सौगात ………….
गया

पीएम मोदी ने गयाजी से दी 13 हजार करोड़ की विकास योजानाओं की सौगात ………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की। PM ने कहा- ‘पहले जेल में बैठकर लोग […]

UB India News22 अग॰
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर , कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्‍यास
गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर , कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्‍यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 22 अगस्‍त 2025 को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी सुबह 11 बजे गयाजी पहुंचेंगे और वहरां विभिन्‍न परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन करेंगे. दोपहर बाद 1:30 बजे पीएम मोदी बेगूसराय में औंटा-सिमरिया गंगा पुल (एनएच-31) का दौरा करेंगे. पीएम मोदी मुजफ्फरपुर में बहुप्रतिक्षित होमी भाभा कैंसर […]

UB India News22 अग॰