बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ , आज औरंगाबाद से दोपहर बाद गयाजी में प्रवेश करेगी यात्रा

बिहार में विधानसभा चुनाव पहले सियासी उबाल है. विपक्ष एकजुट होकर एनडीए को हराने की पुरजोर कोशिश में जुटा हुआ है. चुनाव आयोग के स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई. जिसका आज दूसरा दिन है. आज तेजस्वी और राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का रूट– कुटुम्बा, औरंगाबाद, देव, गुरारू से गुजरेगा, तो कल यानी 19 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 18 अगस्त 2025, 05:29 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ , आज औरंगाबाद से दोपहर बाद गयाजी में प्रवेश करेगी यात्रा
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनाव पहले सियासी उबाल है. विपक्ष एकजुट होकर एनडीए को हराने की पुरजोर कोशिश में जुटा हुआ है. चुनाव आयोग के स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई. जिसका आज दूसरा दिन है. आज तेजस्वी और राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का रूट– कुटुम्बाऔरंगाबाद, देव, गुरारू से गुजरेगा, तो कल यानी 19 अगस्त : पुनामा वजीरगंज, गया, नवादाबरबीघा पहुंचेगा. 

बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR, सामान्य शब्दों में वोटर लिस्ट रिवीजन) के खिलाफ ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन राहुल गांधी औरंगाबाद के देव पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सोमवार को देव सूर्य मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा की। जल चढ़ाकर मंदिर की परिक्रमा भी की। पुजारी से मंदिर का इतिहास भी जाना। इस दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी साथ रहे, उन्होंने भी पूजा की। मंदिर में पूजा-परिक्रमा करने के बाद राहुल का काफिला रफीगंज के लिए रवाना हो गया।

देव सूर्य मंदिर में पूजा की कुछ तस्वीरें…

देव सूर्य मंदिर में पूजा के बाद माथा टेकते राहुल गांधी।
देव सूर्य मंदिर में पूजा के बाद माथा टेकते राहुल गांधी।
राहुल के साथ-साथ तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने भी सूर्य मंदिर में पूजा की।
राहुल के साथ-साथ तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने भी सूर्य मंदिर में पूजा की।
पूजा करने के बाद राहुल ने मंदिर की घंटी भी बजाई। राहुल के साथ मुकेश सहनी भी मौजूद रहे।
पूजा करने के बाद राहुल ने मंदिर की घंटी भी बजाई। राहुल के साथ मुकेश सहनी भी मौजूद रहे।

किसानों से नहीं हुई मुलाकात

इससे पहले सुबह करीब 8 बजे राहुल गांधी का काफिला औरंगाबाद के अंबा होते हुए देव के लिए निकला था। राहुल गांधी का काफिला न अंबा चौक पर रुका, न उन्होंने किसानों से मुलाकात की।

इसे लेकर कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के अंबा में राहुल गांधी के समर्थकों में नाराजगी दिखी। बभंडीह विश्राम गृह से 2 किलोमीटर की दूरी पर सतबहिनी मंदिर के पास से भी कांग्रेस का काफिला सीधे निकल गया।

जबकि पार्टी के कार्यकर्ताओं के अनुसार मंदिर पर रुकने की बात बताई जा रही थी। कार्यकर्ता माला लेकर इंतजार ही करते रह गए।

इधर बाजार के चौक पर सभा होने थी, यहां भी काफिला चंद सेकेंड के लिए भी नहीं रुका। दोनों जगह राहुल के फैंस नाराज हुए और बैरंग वापस हो गए।

वहीं भारतमाला परियोजना के प्रभावित किसानों का एक शिष्ट मंडल राहुल गांधी से मिलने विश्राम स्थल पर पहुंचा था, लेकिन राहुल गांधी उनसे भी नहीं मिले। किसान इंतजार ही करते रह गए।

ये संविधान बचाने की लड़ाई है

सोमवार को सासाराम से राहुल गांधी की यात्रा शुरू हुई। यहां के सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड में हुई जनसभा में राहुल बोले, ‘ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। पूरे देश में बीजेपी-आरएसएस संविधान को मिटाने पर तुले हैं।’

‘जहां भी चुनाव होता है, ये जीतते हैं। महाराष्ट्र में ओपिनियन पोल कह रहे थे, महागठबंधन चुनाव जीतेगा। लोकसभा में महागठबंधन जीतता है, लेकिन 4 महीने में उसी क्षेत्र में हम हारते हैं। हमने पता लगवाया तो पता चला 1 करोड़ नए वोटर जादू से पैदा हो गए।’

‘बिहार की जनता वोटों की चोरी नहीं करने देगी क्योंकि गरीब-कमजोर लोगों के पास सिर्फ वोट का हक है। आयोग जो कर रहा है, वो सबको पता है। इलेक्शन कमीशन को हम ये नहीं करने देंगे। नरेंद्र मोदी जी और NDA अरबपतियों के साथ सरकार चलाती है। आप का पूरा धन 5-6 अरबपतियों को दिया जाता है।’

कई दिनों बाद किसी जनसभा में शामिल हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा- ‘चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए, हमारी पार्टी को जिताइए। किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में आने नहीं देना है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सभी मिलकर बीजेपी को उखाड़कर फेंकिए।’

गयाजी में राहुल-तेजस्वी के स्वागत की तैयारी

वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हो गई है और यह यात्रा आज औरंगाबाद से दोपहर बाद गयाजी में प्रवेश करेगी. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए गयाजी में चौक चौराहे और मुख्य सड़क मार्ग पर नेताओं ने स्वागत की तैयारी ली है. इसी क्रम में औरंगाबाद से निकलकर गुरारू होते हुए पंचानपुर पहुंचेगी. जहां पंचानपुर में भी आरजेडी के वरिष्ठ नेता विनोद यादव, नेता तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की आगमन को लेकर पूरी तैयारी की है. साथ ही उनके साथ रहे हजारों कार्यकर्ताओं के लिए भी व्यवस्था किया गया है. युवा आरजेडी नेता विनोद यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के आगमन उनको लेकर काफी उत्साह है. यात्रा के दौरान जो कार्यकर्ता यहां आएंगे उनके लिए नाश्ता पानी की व्यवस्था की जा रही है. उनके इस यात्रा में हम लोग भी हजारों कार्यकर्ता जुड़ेंगे और एक साथ चलेंगे उन्होंने बताया कि आज देर रात रसलपुर मैदान में तेजस्वी राहुल गांधी रुकेंगे. उसके बाद आगे के लिए रवाना होंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….
खास खबर

बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….

बिहार में विधानसभा चुनाव को खत्म हुए 2 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांक, नेताओं की ओर से बयानबाजी का सिलसिला अब तक लगातार जारी है। अब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के सांसद ने विवादित बयान दिया है। जहानाबाद से सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा अपने ही यादव समाज को गाली देने का […]

UB India News12 जन॰
तेज प्रताप यादव ने इशारों-इशारों में किसे कहा ‘अनपढ़ गंवार’, फर्जी पार्टी को लेकर लोगों को दी ये सलाह
गया

तेज प्रताप यादव ने इशारों-इशारों में किसे कहा ‘अनपढ़ गंवार’, फर्जी पार्टी को लेकर लोगों को दी ये सलाह

गया के खिजरसराय में जनशक्ति जनता दल की चुनावी सभा में तेज प्रताप यादव ने मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने फर्जी पार्टियों से सावधान रहने और अविनाश कुमार सोनू को जिताने की अपील की। तेज प्रताप ने कहा कि सोनू शिक्षित और युवा हैं, जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ रहेंगे। उन्होंने ब्लैकबोर्ड छाप […]

UB India News7 नव॰
सर्वपितृ अमावस्या -गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किये पिंडदान , आज के दिन की विशेष है महिमा……………
अध्यात्म

सर्वपितृ अमावस्या -गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किये पिंडदान , आज के दिन की विशेष है महिमा……………

गयाजी का अर्थ बिहार के गया तीर्थस्थल से है, जिसे अब आधिकारिक रूप से ‘गयाजी’ कहा जाने लगा है। यह स्थान हिन्दू धर्म में पितरों के मोक्ष और पिंडदान के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहाँ विष्णुपद मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल स्थित हैं, जहाँ हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं और अपने पूर्वजों की […]

UB India News20 सित॰
गयाजी में लालू यादव ने किया पितरों का पिंडदान……….
अध्यात्म

गयाजी में लालू यादव ने किया पितरों का पिंडदान……….

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव मंगलवार को गयाजी के विष्णुपद मंदिर पहुंचे. लालू यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के जरिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई. लालू यादव के साथ बेटे तेजस्वी यादव और उनकी बहू राज श्री भी पहुंची हैं. मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की गयाजी आने के […]

UB India News9 सित॰
मंच पर धड़ाम से गिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, किसी ने खींच दी थी कुर्सी, वीडियो वायरल
गया

मंच पर धड़ाम से गिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, किसी ने खींच दी थी कुर्सी, वीडियो वायरल

बिहार की राजनीति में एक अलग स्थान रखने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ घटना घट गई. दरअसल, अश्विनी चौबे एक मंच पर पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने अपनी कुर्सी पर बैठने की कोशिश की, किसी ने कुर्सी को पीछे से खींच दिया. इसके बाद अश्विनी चौबे धड़ाम […]

UB India News9 सित॰
PM मोदी के मंच पर RJD के विधायक, गया की रैली में आए नजर
गया

PM मोदी के मंच पर RJD के विधायक, गया की रैली में आए नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गयाजी पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इसके साथ ही आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है. इस बीच एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस तस्वीर के बाद अब बिहार में आरजेडी को झटका लगने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि […]

UB India News22 अग॰
बिहार के गयाजी में मंच पर दिखी पीएम मोदी और नीतीश की गजब केमेस्ट्री…………..
गया

बिहार के गयाजी में मंच पर दिखी पीएम मोदी और नीतीश की गजब केमेस्ट्री…………..

बिहार में चुनावी शंखनाद हो चुका है. रण में सियासी योद्धा उतर चुके हैं. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सड़कों पर हैं. गली-गली जाकर सियासी समीकरण साध रहे हैं. पीएम मोदी और नीतीश भी कहां कम हैं. वे भी अपनी तरकश से तीर निकालने लगे हैं. बिहार में कई योजनाओं की सौगात देने के बहाने […]

UB India News22 अग॰
पीएम मोदी ने गयाजी से दी 13 हजार करोड़ की विकास योजानाओं की सौगात ………….
गया

पीएम मोदी ने गयाजी से दी 13 हजार करोड़ की विकास योजानाओं की सौगात ………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की। PM ने कहा- ‘पहले जेल में बैठकर लोग […]

UB India News22 अग॰
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर , कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्‍यास
गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर , कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्‍यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 22 अगस्‍त 2025 को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी सुबह 11 बजे गयाजी पहुंचेंगे और वहरां विभिन्‍न परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन करेंगे. दोपहर बाद 1:30 बजे पीएम मोदी बेगूसराय में औंटा-सिमरिया गंगा पुल (एनएच-31) का दौरा करेंगे. पीएम मोदी मुजफ्फरपुर में बहुप्रतिक्षित होमी भाभा कैंसर […]

UB India News22 अग॰