बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज 7वां दिन ,कटिहार पहुंची यात्रा ……………

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज शनिवार को 7वां दिन है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शनिवार सुबह कटिहार के सिमरिया पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने मखाना किसानों से मुलाकात की। मखाने की खेती देखने के लिए वो घुटने भर पानी से भरे तालाब में उतरे। राहुल पैंट को घुटने तक चढ़ाया और तालाब में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 23 अगस्त 2025, 05:38 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज 7वां दिन ,कटिहार पहुंची यात्रा ……………
Photo: UB India News Archive

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज शनिवार को 7वां दिन है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शनिवार सुबह कटिहार के सिमरिया पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने मखाना किसानों से मुलाकात की। मखाने की खेती देखने के लिए वो घुटने भर पानी से भरे तालाब में उतरे। राहुल पैंट को घुटने तक चढ़ाया और तालाब में उतरे। उन्होंने किसानों से बात की और मखाने की खेती कैसे होती है, ये जाना।

आनेवाले दिनों में वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रियंका गांधी 26-27 अगस्त को इस यात्रा का हिस्सा होंगी। कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने X पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘मतदाता अधिकार यात्रा वोट चोरी के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जो न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत के लोगों को आकर्षित कर रही है।’

‘आने वाले हफ्ते में भारत और कांग्रेस के प्रमुख नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। 26-27 अगस्त – प्रियंका गांधी, 27 अगस्त – तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, 29 अगस्त को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव इस यात्रा में शामिल होंगे।’ ‘इसके अलावा आने वाले दिनों में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखू सुखविंदर के अलावा विपक्ष के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।’

कुर्सेला से सिमरिया पहुंची यात्रा

शनिवार सुबह 8 बजे वोटर अधिकार यात्रा कुर्सेला चौक से शुरू होकर समेली, डूमर और गेड़ाबारी होते हुए कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के सिमरिया पहुंची। यहां एक घंटे का लंच ब्रेक होगा। इसके बाद शाम 4 बजे यात्रा कारगिल चौक से फिर से शुरू होगी। यह यात्रा अंबेडकर चौक, मोंगरा फाटक चौक, डंडखोरा और सौनैली मार्ग से होते हुए कदवा कुम्हरी पहुंचेगी। शाम 7:30 बजे राहुल गांधी यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद काफिला पूर्णिया जिले के लिए रवाना होगा।

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तंज

तेजस्वी यादव ने बिहार में एसआईआर पर कथित वोट चोरी को लेकर तंज कसा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- लोकतंत्र में इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि वोटर को अपना वोट बचाने की लड़ाई लड़नी पड़ रही है?

तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ को संबोधित करते हुए कहा, “यह जो 20 साल की NDA सरकार है, वह खटारा हो चुकी है, उन्होंने हमारे युवाओं का जीवन पेपर लीक करके और बेरोजगार बढ़ाकर बर्बाद कर दिया है. हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो बार-बार पलटी मारते हैं, इस बार यह उनका अंतिम चुनाव होने जा रहा है. इस बार वे बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे.

जो नीतिश चचा बार-बार पलटी मार देते हैं इस बार का चुनाव उनका आखिरी चुनाव है, फिर कभी वो बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि जो घोषणाएं हम जनता के लिए कर रहे हैं उसी को ये लोग दोहरा रहे हैं. ये नकलची सरकार है. इनकी अपनी कोई सोच नहीं है. वादे भी चोरी करते हैं. मैं आपसे पूछता हूं कि डुप्लीकेट सीएम चाहिए या ऑरिजनल सीएम चाहिए. उन्होंने पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि पीएम आए और जुमलों की बारिश करके गए. इस दौरान उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया कि राहुल गांधी के संविधान बचाने की मुहिम में लोग शामिल हों.

तेजस्वी यादव के खिलाफ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में FIR, पीएम मोदी से जुड़ा है मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप में राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एफआईआर दर्ज की गई है. गढ़चिरौली से भाजपा के विधायक मिलिंद रामजी नरोटे की शिकायत पर राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि सोशल मीडिया साइट एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ तेजस्वी यादव ने कथित तौर पर आपत्तिनक और अपमानजनक पोस्ट शेयर किया था. गढ़चिरौली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 196(1)(ए)(बी), 356(2)(3), 352, 353(2) जैसी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

‘वोट चोर महाराज बिहार आए थे’

शुक्रवार को वोटर अधिकार यात्रा के छठे दिन राहुल गांधी भागलपुर पहुंचs। यहां घंटा घर चौक पर राहुल गांधी ने कहा, ‘सरकार ने आम लोगों के लिए सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। पहले OBC को दबाया जाता था। आपको मौका नहीं दिया जाता था।’

राहुल गांधी ने बीच सभा में संविधान की किताब मांगी और फिर कहा, ‘आजादी के बाद संविधान बना। इसमें लिखा है कि हिन्दुस्तान के सभी लोग एक जैसे हैं। हर व्यक्ति को संविधान एक वोट देने की आजादी देता है। वन मैन वन वोट, लेकिन पीएम मोदी और चुनाव आयोग मिलकर आपका वोट चोरी कर रहे हैं।

उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा, ‘वोट चोर महाराज बिहार आए थे।’

सभा के दौरान लाइट नहीं होने पर राहुल गांधी ने कहा, ‘देखिए लाइट काट दी गई है, लेकिन लाइट काटने से आवाज नहीं दबा सकते। बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे, यहां की जनता ने वोटर अधिकार यात्रा में यह बात साबित कर दिया।’

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

8 Articles loaded
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज से तीन दिवसीय सीमांचल दौरा , सीमा सुरक्षा पर बड़ा फैसला!
खास खबर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज से तीन दिवसीय सीमांचल दौरा , सीमा सुरक्षा पर बड़ा फैसला!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बुधवार 25 फरवरी को तीन दिन के दौरे पर बिहार आ रहे हैं। अमित शाह बिहार के संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करें। इस दौरान वह सीमा पर घुसपैठ और कथित अवैध धार्मिक ढांचों के कारण राज्य के सीमांचल क्षेत्र में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर समीक्षा बैठक की […]

UB India News25 फ़र॰
लंबी प्लानिंग पर बिहार में बढ़ रहे असदुद्दीन ओवैसी ,महागठबंधन की उम्मीदों पर पानी?
पूर्वी बिहार

लंबी प्लानिंग पर बिहार में बढ़ रहे असदुद्दीन ओवैसी ,महागठबंधन की उम्मीदों पर पानी?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल न्याय यात्रा निकालकर बिहार की राजनीति में अपनी नई रणनीति का इशारा दे दिया है. सीमांचल में किशनगंज, कटिहार, अररिया और पूर्णिया की मुस्लिम बहुल सीटों पर पकड़ मजबूत करने के बाद ओवैसी अब अन्य इलाकों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहते हैं. […]

UB India News28 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव: 2020 में बस एक कसर रह गई, इस बार वो भी पूरी करनी है…
पूर्वी बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव: 2020 में बस एक कसर रह गई, इस बार वो भी पूरी करनी है…

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासी सरगर्मियां परवान पर है. बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार दो दिन से बिहार में बैठक कर रहे हैं. शनिवार को अमित शाह सीमांचल में थे. जहां कोसी, सीमांचल और अंग क्षेत्र के कई जिलों से आए बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित […]

UB India News27 सित॰
सीमांचल का रण: 24 में कितनी सीटें साध पाएगी राहुल-तेजस्‍वी की यात्रा?
पूर्वी बिहार

सीमांचल का रण: 24 में कितनी सीटें साध पाएगी राहुल-तेजस्‍वी की यात्रा?

बिहार की राजनीति में सीमांचल एक ऐसा क्षेत्र है जो हमेशा से ‘किंगमेकर’ की भूमिका में रहा है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ इस क्षेत्र में 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले एक नई चुनावी तपिश लेकर आई है. ये यात्रा न सिर्फ कांग्रेस बल्कि ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए भी […]

UB India News23 अग॰
आखिर बिहार चुनाव मे विपक्ष का केंद्र क्यो बन जाता है सीमांचल का किशनगंज ?
पूर्वी बिहार

आखिर बिहार चुनाव मे विपक्ष का केंद्र क्यो बन जाता है सीमांचल का किशनगंज ?

बिहार का मुस्लिम बहुल जिला किशनगंज हमेशा से राजनीतिक दलों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है. चाहे वह कांग्रेस हो, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) या असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), सभी की नजरें इस सीमांचल क्षेत्र की सियासी जमीन पर टिकी रहती हैं. अब आम आदमी पार्टी […]

UB India News12 जुल॰
बिहार के मुस्लिम बहुल जिलों में 100 लोगों पर 120 आधार…………..
खास खबर

बिहार के मुस्लिम बहुल जिलों में 100 लोगों पर 120 आधार…………..

बिहार में हाल ही में सामने आए आधार कार्ड सैचुरेशन के आंकड़ों ने सियासी और सामाजिक हलकों में एक नई बहस छेड़ दी है. जहां राज्य का औसत आधार सैचुरेशन 94% है, वहीं मुस्लिम बहुल जिलों में यह आंकड़ा हैरान करने वाला है. किशनगंज में 68 फीसदी मुस्लिम आबादी है. यहां आधार सैचुरेशन 126 फीसदी […]

UB India News10 जुल॰
क्या वोटर लिस्ट में सेंध लगा रहे बांग्लादेशी-रोहिंग्या?
पूर्वी बिहार

क्या वोटर लिस्ट में सेंध लगा रहे बांग्लादेशी-रोहिंग्या?

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम जोरों पर है. लेकिन, सीमांचल से आए चौंकाने वाले आंकड़ों ने सुरक्षा और सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. हाथ जो दस्तावेज लगे हैं उससे हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल इस खुलासे के अनुसार सिर्फ किशनगंज जिले में जुलाई 2025 […]

UB India News8 जुल॰
बिहार का शोक कोसी – हर साल तबाही, वोटबैंक और लूट की कहानी
खास खबर

बिहार का शोक कोसी – हर साल तबाही, वोटबैंक और लूट की कहानी

बिहार का शोक कोसी नदी जब शांत रहती है, तो फसल लहलहाते हैं. तटबंध के अंदर रहने वाली महिलाएं लालपान की बेगम बन जाती हैं. लेकिन, जब यही कोसी अपना कोष खोलती है, तो सिर्फ और सिर्फ तबाही मचाती है. जिंदगियां डूबती हैं, घर डूबते हैं, सामान डूबते हैं. डूब जाते हैं अरमान भी. लालपान […]

UB India News29 सित॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)