चीन में SCO समिट के दौरान पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई मुलाकात दुनियाभर में चर्चा का विषय………………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है. पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जिस तरह गर्मजोशी से एक-दूसरे से मुलाकात की, उससे ट्रंप और शहबाज शरीफ की नींद उड़ी हुई है. खास बात ये है कि पुतिन और पीएम मोदी ने एक ही कार में ट्रैवल किया. पीएम मोदी के लिए 10 मिनट तक इंतजार करते हुए पुतिन चीन के तियानजिन में एससीओ समिट के दौरान एक दिलचस्प वाक्या सामना आया. पुतिन चाहते थे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 सितंबर 2025, 06:36 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चीन में SCO समिट के दौरान पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई मुलाकात दुनियाभर में चर्चा का विषय………………
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है. पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जिस तरह गर्मजोशी से एक-दूसरे से मुलाकात की, उससे ट्रंप और शहबाज शरीफ की नींद उड़ी हुई है. खास बात ये है कि पुतिन और पीएम मोदी ने एक ही कार में ट्रैवल किया.

पीएम मोदी के लिए 10 मिनट तक इंतजार करते हुए पुतिन

चीन के तियानजिन में एससीओ समिट के दौरान एक दिलचस्प वाक्या सामना आया. पुतिन चाहते थे कि वह पीएम मोदी के साथ एक ही कार में सफर करें इसके लिए उन्हें भारत के प्रधानमंत्री के लिए 10 मिनट इंतजार तक करना पड़ा. इसके बाद दोनों नेता विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हुए उनकी कार में साथ-साथ चलेद्विपक्षीय बैठक स्थल पर पहुंचने के बाद भी दोनों नेता करीब 45 मिनट तक कार में ही बातचीत करते रहे. इसके बाद एक होटल में दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक द्विपक्षीय बैठक हुई.

द्विपक्षीय बैठक के लिए साथ पहुंचे पीएम मोदी-पुतिन

क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि दोनों नेताओं ने कार में लगभग एक घंटे तक आमने-सामने की बातचीत की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पुतिन की ऑरस लिमोजीन कार के अंदर अपनी और रूस के राष्ट्रपति की एक तस्वीर भी शेयर की. पीएम मोदी ने कहा, ‘‘एससीओ शिखर सम्मेलन स्थल पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रपति पुतिन और मैं द्विपक्षीय बैठक स्थल पर साथ-साथ पहुंचे. उनके साथ बातचीत हमेशा सार्थक होती है.

अपनी द्विपक्षीय वार्ता के दौरान, मोदी ने पुतिन को बताया कि यूक्रेन संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करना मानवता का आह्वान है. उन्होंने कहा कि मानवता का आह्वान है कि संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए और क्षेत्र में स्थायी शांति लाने के तरीके खोजे जाएं.

दरअसल, पीएम मोदी की चीन की यात्रा दो दिवसीय है, जिसके लिए उन्हें चीन की प्रतिष्ठित मेड इन चाइना Hongqi कार मुहैया कराई गई है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अपने आधिकारिक दौरों पर इसी कार का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा सबसे दिलचस्प बात ये रही कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी एक ही कार में सवार होकर बैठक के लिए निकले थे और ये कार थी ऑरस कार. ये पुतिन की प्रेजिडेंशियल कार है, जिसपर चीनी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी थी.

चीनी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे पीएम मोदी

जब पीएम मोदी पुतिन की कार में बैठे, तब से ही वो चीनी ‘ट्विटर’ वेइबो (Weibo) पर ट्रेंड करने लगे. ‘मोदी ने पुतिन की कार ली’, ये वेइबो पर अभी नंबर वन ट्रेंड कर रहा है. इसके अलावा चीनी सर्च इंजन Baidu पर भी अभी सबसे ज्यादा सर्च ट्रेंड पीएम मोदी ही है. ‘मोदी और पुतिन गले मिले और हाथ में हाथ डालकर बातें कीं’, यह Baidu पर टॉप ट्रेंड में है. चीनी लोग बस उनकी ही बातें कर रहे हैं.

एक ही कार से निकले पुतिन और PM मोदी

एससीओ समिट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में निकले. दोनों नेता तियानजिन के होटल रिट्ज कार्लटन पहुंच गए हैं. यहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. ये बातचीत ऐसे समय पर हो रही है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर दबाव बना रहे हैं.

पीएम मोदी की चीन यात्रा के बाद भारत आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा- बीजेपी

बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि भारत के हितों के साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा और उसी के अनुरूप एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने भारत की सभी चिंताओं को सामने रखा. मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री की चीन यात्रा के बाद भारत पूरी दुनिया में एक प्रमुख आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरेगा और प्रधानमंत्री की चीन यात्रा के बहुत ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.”

चीन से कारोबार को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे पुतिन

एससीओ शिखर सम्मेलन के बाद शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता में पुतिन कोशिश करेंगे कि चीन के साथ कारोबार को पटरी पर लाया जाए. रूसी सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि जब फरवरी 2022 में मास्को द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी साझेदारों ने रूस के साथ संबंध तोड़ लिए, तो चीन आगे आया और रूसी तेल खरीदकर और सामान बेचकर द्विपक्षीय व्यापार को 2024 में रिकॉर्ड 245 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया. हालांकि, जनवरी से जुलाई 2025 तक व्यापार कारोबार साल-दर-साल 8.1% कम रहा, जिसकी वजह रूस को वाहनों के आयात में गिरावट और चीन को तेल निर्यात में गिरावट रही.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰