जीएसटी में नए युग का सूत्रपात: क्या अब वस्तुओं के दाम 50% तक घट जाएंगे ?

आठ साल पहले जब जीएसटी को लागू किया गया था, उसी समय से इसे आलोचना और प्रशंसा, दोनों का सामना करना पड़ा है। किसी अन्य कानून का इतना प्रभाव नहीं पड़ा, जितना जीएसटी का पड़ा, क्योंकि इसने एक राष्ट्र, एक कर की अवधारणा को जन्म दिया, जो पहले कभी नहीं सुनी गई थी। पिछले कुछ वर्षों में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 5 सितंबर 2025, 07:34 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जीएसटी में नए युग का सूत्रपात: क्या अब वस्तुओं के दाम 50% तक घट जाएंगे ?
Photo: UB India News Archive

आठ साल पहले जब जीएसटी को लागू किया गया था, उसी समय से इसे आलोचना और प्रशंसा, दोनों का सामना करना पड़ा है। किसी अन्य कानून का इतना प्रभाव नहीं पड़ा, जितना जीएसटी का पड़ा, क्योंकि इसने एक राष्ट्र, एक कर की अवधारणा को जन्म दिया, जो पहले कभी नहीं सुनी गई थी।

पिछले कुछ वर्षों में जीएसटी परिषद ने केंद्र एवं राज्य सरकारों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए 56 बार बैठकें की हैं, यानी औसतन हर साल सात बार। हर गुजरते महीने के साथ जीएसटी संग्रह में वृद्धि एक ऐसी खबर बन गई है, जिस पर नजर रखना जरूरी है, क्योंकि यह न केवल सरकारी राजस्व में वृद्धि करती है, बल्कि औसत भारतीयों द्वारा उपभोग की जाने वाली लगभग हर चीज पर कर चुकाने की कठिनाई को भी उजागर करती है।

अभी 2-3 सितंबर को हुई जीएसटी परिषद की बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण है। अब हम चार-स्तरीय दरों- पांच फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी के बजाय पांच फीसदी और 18 फीसदी की सरलीकृत दो टैक्स स्लैब की ओर बढ़ रहे हैं। यह अपने आप में एक बड़ा कदम है, जिसका मिला-जुला असर होगा, क्योंकि 12 फीसदी दर वाली कुछ वस्तुओं और सेवाओं को 18 फीसदी की उच्चतर स्लैब में डाल दिया गया है, तथा कुछ को पांच फीसदी स्लैब में रखा गया है, जिससे राहत मिलेगी। हमेशा की तरह, तंबाकू जनित उत्पादों और विलासिता की वस्तुओं के लिए 40 फीसदी स्लैब बना हुआ है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सिगरेट, प्रीमियम शराब और उच्च श्रेणी की कारों जैसी वस्तुओं को कर में राहत नहीं मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई घोषणा के चलते कर कटौती की उम्मीद तो पहले से ही थी। 22 सितंबर, 2025 से लागू होने वाले इस बदलाव से सरकारी राजस्व में 48,000 करोड़ रुपये की कमी आने की आशंका है।

उपभोक्ताओं में खुशी और उम्मीद का माहौल है, क्योंकि रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली कई एफएमसीजी वस्तुएं, जैसे साबुन, हेयर ऑयल, शैंपू और अन्य घरेलू सामान, पहले के 12 फीसदी वाले स्लैब से पांच फीसदी वाले स्लैब के दायरे में आ गई हैं। भले ही स्लैब दर में 50 फीसदी से ज्यादा की कटौती की गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इन वस्तुओं की कीमतें 50 फीसदी तक गिर जाएंगी।

सभी प्रकार की चपाती और परांठे समेत आवश्यक खाद्य पदार्थ कर-मुक्त रहेंगे, जिन पर अब कोई कर नहीं लगेगा, जबकि पहले पांच फीसदी कर लगता था। जीएसटी कर दरों को युक्तिसंगत बनाने की पूरी कवायद घरेलू खपत को बढ़ावा देने और कुछ हद तक व्यवसायों को अमेरिका द्वारा विभिन्न भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ के प्रभाव का मुकाबला करने में मदद करने के लिए की गई है। भावनाएं मजबूत हैं, और यह भावना शेयर बाजारों में आई तेजी से परिलक्षित होती है, क्योंकि जीएसटी दर में कटौती की घोषणा के बाद बाजार में तेजी देखी गई।

लेकिन, दरों में कटौती का जश्न मनाते हुए यह भी सोचना चाहिए कि आखिर कुछ वस्तुओं पर जीएसटी क्यों लगाया गया था। उदाहरण के लिए, नक्शों, चार्ट, पेंसिल और स्टेशनरी पर 12 फीसदी जीएसटी बिल्कुल नहीं लगना चाहिए था। इसी तरह, जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर 18 फीसदी जीएसटी उन लोगों पर जुर्माना लगाने जैसा था, जो खुद को वित्तीय जोखिमों से बचा रहे थे। इसी तरह, कृषि उत्पादों, दूध, घी आदि पर जीएसटी शायद टाला जा सकता था, फिर भी ये कर मौजूद हैं। इन दरों का पांच फीसदी स्लैब में आना एक सकारात्मक संकेत है। इन करों का अस्तित्व व्यापक स्तर पर जवाब की मांग करता है।

पिछले कुछ वर्षों में जीएसटी संग्रह में वृद्धि हुई है, जो सरकार के राजस्व के लिए अच्छी बात है। रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह की खबर सामान्य बात हो गई है, और इसने हर भारतीय को कर के दायरे में ला दिया है। जीएसटी अपने नौवें वर्ष में प्रवेश कर गया है, और यह व्यापार में आसानी, बेहतर अनुपालन और व्यापक आर्थिक भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करते हुए लगातार विकसित हो रहा है। चाहे करों में वृद्धि हो या कटौती, उसके असर को अलग-थलग करके नहीं देखा जा सकता, क्योंकि इसका अन्य कई कारकों पर भी महत्वपूर्ण असर पड़ता है। वैश्विक तेल की कीमतें, मुद्रा दर, शेयर बाजार की गतिविधि, मांग एवं आपूर्ति, और बदलते रुझान कुछ ऐसे कारक हैं, जो कराधान और उपभोग को प्रभावित करते हैं।

जीएसटी अनुपालन से जुड़ी लागतों से संबंधित मुद्दों को भी ध्यान में रखना होगा और उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस धारणा को भी पूरी तरह से नकारा नहीं जाना चाहिए कि आवश्यक वस्तुओं की मांग बढ़ेगी। हमने देखा है कि एफएमसीजी कंपनियां कीमतों में फेरबदल करने के बजाय पैक के आकार के साथ खेल करती हैं, जिसके कारण कई मामलों में कीमतों में प्रत्यक्ष रूप से कोई कमी नहीं दिखाई दे सकती है। हो सकता है कि इस कदम से बिक्री बढ़े, लेकिन जरूरी नहीं कि इससे लोगों पर बढ़ती लागत का बोझ सीधे तौर पर कम हो। लोग सिर्फ इसलिए चीजें नहीं खरीदते कि लागत कम हो गई है। कीमत कम होने पर लोग ज्यादा दवाइयां या ज्यादा खाना नहीं खाते।

इसी तरह, जीएसटी के जरिये देश भर में कर संग्रह का एक मजबूत मॉडल तैयार करने के बाद सरकार इसे पूरी तरह से छोड़ने वाली नहीं है। हां, जीएसटी के तहत वस्तुओं पर कर की दर में उतार-चढ़ाव जरूर होगा, लेकिन जीएसटी संग्रह पर इसका असर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा। नागरिकों के तौर पर, हमें बदलती कर दरों के साथ तालमेल बिठाना होगा और उन क्षेत्रों की पहचान करनी होगी, जहां हम हर बार कर दर में समायोजन के दौरान ज्यादा बचत कर सकते हैं। फिलहाल, जीएसटी दरों में इस बदलाव को उपभोग को बढ़ावा देने के एक उपाय के रूप में समझा जाना चाहिए, जो बढ़ती लागतों के कारण कम हो रहा था। परिवारों को अपने बजट पर कड़ी नजर रखनी होगी, ताकि यह पता चल सके कि वे वास्तव में कितनी बचत कर सकते हैं और उस बचत का उपयोग कैसे कर सकते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰