डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, बोले- ‘भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार भारत के आगे झुकने पर मजबूर होना पड़ा है। भारत के साथ चल रहे टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि, “मैं भारत के साथ व्यापार वार्ता पर बातचीत के लिए तैयार हूं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 10 सितंबर 2025, 05:23 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, बोले- ‘भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार…
Photo: UB India News Archive

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार भारत के आगे झुकने पर मजबूर होना पड़ा है। भारत के साथ चल रहे टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि, “मैं भारत के साथ व्यापार वार्ता पर बातचीत के लिए तैयार हूं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने को उत्सुक हूं।”

भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर लगातार नरम पड़ते जा रहे हैं। भारत पर लगातार निशाना साधने के बाद हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को एक महान प्रधानमंत्री और अपना दोस्त बताया था। ट्रंप ने कहा था कि भारत-अमेरिका संबंध विशेष बने हुए हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने भी ट्रंप के बयान की तहे दिल से सराहना की थी। अब बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा पोस्ट किया है और जानकारी दी है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार से जुड़ी वार्ताएं फिर से शुरू होंगी। पीएम मोदी ने भी ट्रंप की इस पोस्ट का जवाब दिया है।

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को जानकारी दी है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार से जुड़ी अवरोधों को दूर करने के लिए वार्ताएं फिर से शुरू होंगी। ट्रंप ने लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार अवरोधों को लेकर बातचीत जारी है। मैं अपने बहुत अच्छे मित्र, प्रधानमंत्री मोदी से आने वाले हफ्तों में बात करने को उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए यह बातचीत सफलतापूर्वक समाप्त होगी!”

पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया?

ट्रंप की पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने लिखा- “भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार से जुड़ी “अवरोधों” को दूर करने के लिए वार्ताएं फिर से शुरू होंगी। उन्होंने अपने मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार अवरोधों को लेकर बातचीत जारी है। मैं अपने बहुत अच्छे मित्र, प्रधानमंत्री मोदी से आने वाले हफ्तों में बात करने को उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए यह बातचीत सफलतापूर्वक समाप्त होगी!”

ट्रंप ने भारत पर लगाया था 50 फीसदी टैरिफ

अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीदने पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। अभी तक ट्रंप ये कह रहे थे कि अगर भारत अपनी जिद पर अड़ा रहता है तो अमेरिका भी नहीं झुकेगा। मगर पीएम मोदी ने ट्रंप और अमेरिका की ट्रेड से जुड़ी सभी शर्तें मानने से इन्कार कर दिया। ट्रंप चाहते थे कि भारत अपना कृषि बाजार अमेरिका के लिए खोल दे, लेकिन भारत ने अपने किसानों का ध्यान रखते हुए यह भी करने से मना कर दिया। इससे ट्रंप आग बबूला हो गए थे। मगर अब ट्रंप को यह बात समझ आ गई है कि ये 21वीं सदी का भारत है और ये पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला भारत है। इसलिए उन्होंने अब खुद ही पीएम मोदी से बातचीत करने और भारत-अमेरिका रे रिश्तों में ट्रेड की वजह से आए तनाव को दूर करने की पेशकश की है।

ट्रंप ने हाल ही में कहा था-हमेशा रहूंगा पीएम मोदी का मित्र

ट्रंप की ओर से यह घोषणा ऐसे समय पर की गई है, जब कुछ हफ्ते पहले अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) लगाया था, जिसमें रूसी तेल की खरीद पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत की दंडात्मक शुल्क भी शामिल है। इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाइट हाउस में एक घोषणा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को “बहुत ही विशेष रिश्ता” बताया था और कहा था कि “चिंता की कोई बात नहीं है”। सब ठीक हो जाएगा। ट्रंप ने कहा था कि वह और प्रधानमंत्री मोदी हमेशा मित्र रहेंगे।

ट्रंप ने कहा था-मोदी का काम नहीं पसंद, लेकिन अब झुके

ट्रंप से जब पूछा गया, “क्या आप इस समय भारत के साथ रिश्ते दोबारा शुरू करने के लिए तैयार हैं?”….तो उन्होंने कहा था, “मैं हमेशा तैयार रहूंगा। मैं हमेशा (प्रधानमंत्री) मोदी का मित्र रहूंगा। वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। मैं हमेशा उनका मित्र रहूंगा, लेकिन इस समय वह जो कर रहे हैं वो मुझे पसंद नहीं है, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही विशेष संबंध है।” चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे बीच कभी-कभी ऐसे क्षण आते हैं।”

भारत को चीन के हाथों खोने का ट्रंप को हुआ एहसास

ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप को अब इस बात का भी एहसास हो गया है कि अमेरिका भारत से संबंध बिगाड़ कर यूरेशिया में रणनीतिक रूप से कमजोर हो गया है और उसने भारत को चीन के करीब ला दिया है। हाल ही में ट्रंप ने अपने Truth Social पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था, “मुझे लगता है कि मैंने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।”

PM मोदी ने भी दी थी ट्रंप की पोस्ट पर प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर ट्रंप की पोस्ट प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों की सकारात्मक व्याख्या की मैं गहराई से सराहना करता हूं और उसे पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच एक सकारात्मक और भविष्योन्मुख व्यापक व वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।”   (ANI)

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰