PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया में 35,561 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन………

PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया आ रहे हैं। यहां वे 35,561 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम दो बड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। पहले पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम करीब 3 घंटे पूर्णिया में रुकेंगे। पीएम मोदी दोपहर ढाई बजे एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 15 सितंबर 2025, 05:47 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया में 35,561 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन………
Photo: UB India News Archive

PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया आ रहे हैं। यहां वे 35,561 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम दो बड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

पहले पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम करीब 3 घंटे पूर्णिया में रुकेंगे।

पीएम मोदी दोपहर ढाई बजे एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे आधे घंटे तक रुकेंगे। इसके बाद MI 70 हेलिकॉप्टर से 15 किमी दूर सीसाबाड़ी सिकंदरपुर स्थित एसएसबी ग्राउंड में बने सभास्थल पहुंचेंगे।

जनसभा को लेकर 10 एकड़ भूखंड पर टेंट और 5 वाटरप्रूफ हैंगर तैयार किए गए हैं। 3 हेलीपैड बनाए गए हैं। मंच पर 70 कुर्सियां लगाई गई हैं। जबकि सभा के लिए ढाई लाख से अधिक कुर्सियां लगाई गई है। जनसभा में करीब 4 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

मंच पर उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मौजूद रहेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा शेड्यूल

  • 2:20 बजे : पूर्णिया एयरपोर्ट पर आगमन
  • 2:30 बजे : एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन और पहली उड़ान को हरी झंडी
  • 2:55 बजे : एमआई 70 विमान से सभा स्थल के लिए रवाना
  • 3:20 बजे : सिकंदरपुर(शीशा बाड़ी) हेलीडैप पर लैंडिंग
  • 3:30 से 4:45 बजे तक : एसएसबी ग्राउंड में जनसभा, शिलान्यास और उद्घाटन
  • 4:55 बजे : सभा स्थल से हेलीपैड होते हुए एयरपोर्ट रवाना
  • 5:20 बजे : दिल्ली के लिए उड़ान

सभा स्थल पर सवा घंटा मौजूद रहेंगे PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीब 3 घंटे का पूर्णिया प्रवास होगा. पूर्णिया एयरपोर्ट उद्धाटन समारोह में वे आधे घंटे मौजूद रहेंगे. हवाई रास्ते से होकर वे सबसे पहले पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोपहर ढाई बजे एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वे आधे घंटे तक रहेंगे. वहीं सभा स्थल पर वे करीब सवा घंटे मंच पर रहेंगे और करीब 45 मिनट भीड़ को संबोधित करेंगे. मंच पर उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत दर्जनों केंद्रीय और बिहार सरकार के मंत्री, विधायक, भाजपा और जदयू समेत सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे.

10 एकड़ में पंडाल, 3 हेलीपैड और 2.50 लाख कुर्सियां

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को लेकर 10 एकड़ में विशाल टेंट और 5 वॉटरप्रूफ हैंगर तैयार किए गए हैं. वहीं, सभास्थल के समीप तीन हेलीपैड बनाए गए हैं. आमसभा के मुख्य मंच पर 70 कुर्सियां लगाई गई हैं. दो सहायक मंच भी बनाए गए हैं, जिसपर प्रोटोकोल के अनुसार, बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि  आमसभा में शामिल होने वाले लोगों के लिए करीब ढाई लाख से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं. मोटे अनुमार, 4 लाख से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन व शिलान्यास

  • 34 करोड़ की लागत से बने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन. यह बिहार का चौथा ऑपरेशनल एयरपोर्ट होगा.
  • अररिया–गलगलिया (ठाकुरगंज) नई रेल लाइन का  होगा उद्घाटन. 111 किमी लंबी यह लाइन 4412 करोड़ की लागत से तैयार होगी. इससे अररिया और किशनगंज जिलों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा.
  • 2170 करोड़ की लागत वाली विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन परियोजना का होगा शिलान्यास.
  • चार नई ट्रेनों की शुरुआत होगी. जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहारसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस, जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस, जोगबनी-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस इन ट्रेनों से सीमांचल से लेकर पंजाब, तमिलनाडु और बिहार के अन्य हिस्सों की दूरी काफी कम होगी.
  • भागलपुर जिले के पीरपैंती में 25 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले थर्मल पावर प्रोजेक्ट का होगा शिलान्यास.
  • 6282 करोड़ की लागत वाले कोसी मेची लिंक परियोजना का भी हो सकता है शिलान्यास.
  • परियोजना के तहत 41 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में पूर्वी मुख्य नहर का पुनरुद्धार किया जाएगा. यह योजना न सिर्फ़ बिहार की कृषि व्यवस्था को नई ऊर्जा देगी, बल्कि बाढ़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में भी सहायक होगी. परियोजना से 2.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई की क्षमता होगी.
  • मखाना बोर्ड की स्थापना की दिशा में हो सकती है महत्वपूर्ण घोषणा. देश का 70 फीसदी मखाना सीमांचल में ही उत्पादित होता है.
  • मखाना बोर्ड के गठन से मखाना किसानों को मजबूती मिलेगी और मखाना को अंतरराष्ट्रीय बाजार.
  • प्रधानमंत्री आवास योजनना (PMAY) के तहत तहत 603 करोड़ की लागत से बने 40,920 लाभार्थियों का होगा गृहप्रवेश. 35 हजार ग्रामीण और 5920 शहरी परिवारों को नए घर का मिलेगा तोहफा.
  • राज्य सरकार की घोषणा, हर परिवार की महिला को खाते में मिलेगा 10 हजार रुपये की होगी शुरुआत.
  • पूर्णिया में 64 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक सेक्स सॉर्टेड सीमेन सुविधा केंद्र का होगा उद्घाटन.
  • 5 लाख डोज सालाना उत्पादन क्षमता वाली यह सुविधा पूर्वी और उत्तर-पूर्व भारत में पहली बार स्थापित हो रही है. इससे पशुपालकों और किसानों की आय बढ़ेगी.
  • पीएम मोदी महिला सशक्तीकरण/ग्रामीण विकास योजना के तहत प्रधानमंत्री DAY-NRLM के तहत महिलाओं के फेडरेशनों को 500 करोड़ का सामुदायिक निवेश कोष भी वितरित होगा.

तेजस्वी यादव के पीएम से सवाल

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर हमला बोला है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर लिखा कि- महोदय, आपकी एक रैली से बिहार जैसे गरीब राज्य पर 100 करोड़ का भारी-भरकम वित्तीय बोझ पड़ता है. बिहार में कई रैलियां कर चुके है. हजारों करोड़ की इतनी बड़ी धनराशि से तो बिहार के स्कूलों की चारदीवारी, खेल के मैदान तथा लड़कियों के लिए स्कूल में अलग से शौचालय का निर्माण हो सकता था, स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन और दवा का प्रबंध हो सकता था.

पीएम के दौरे पर तेजस्वी ने उठाए सवाल

पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनके दौरे पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी ने अपने एक्स पर लिखा है- ‘आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी, आपकी एक रैली से बिहार जैसे गरीब राज्य पर 100 करोड़ का भारी-भरकम वित्तीय बोझ पड़ता है। आप बिहार में कई रैलियां कर चुके हैं।’

‘आपके आने से शिक्षकों से पढ़ाना छुड़वाकर कंडक्टर बना दिया जाता है तथा सरकारी कर्मचारियों, जीविका दीदियों, आशा-ममता, शिक्षा मित्र, विकास मित्र और आंगनवाड़ी सेविका/सहायिकाओं को भीड़ लाने का मुश्किल टारगेट और तनाव दिया जाता है।’

तेजस्वी ने आगे लिखा है-‘ प्रधानमंत्री जी, आप 11सालों की अपनी केंद्र तथा 20 सालों की NDA सरकार की विफलताएं देख जोर-जोर से जंगलराज-जंगलराज कहिए ताकि आपकी असफलता और जनहित के मुद्दे इस काल्पनिक शोर में दब जाएं। लेकिन बिहार और बिहारवासी आपके बनावटीपन से अब अच्छे से अवगत हो चुके है इसलिए बिहार में अब फिर झूठ नहीं चलेगा।’

पूर्णिया में बिहार का चौथा ऑपरेशनल एयरपोर्ट

पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। यह बिहार का चौथा ऑपरेशनल एयरपोर्ट है। दिल्ली, पटना और अन्य महानगरों से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। पीएम न केवल पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, बल्कि रेलवे, पावर, कृषि और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं की सौगात देंगे।

अब तक प्रधानमंत्री बिहार में करीब डेढ़ लाख करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर चुके हैं।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में आधी रात को फहराया गया तिरंगा…………
पूर्णिया

बिहार में आधी रात को फहराया गया तिरंगा…………

देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. सुबह सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन बिहार के पूर्णिया में आजादी का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है. यहां 14 और 15 अगस्त की दरमियानी रात को ही तिरंगा फहराने की खास परंपरा है. पूर्णिया शहर के भट्ठा […]

UB India News15 अग॰
चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….
पश्चिम बंगाल

चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच तीखी टक्कर की संभावना है. इसी क्रम में पड़ोस के राज्यों के सीमावर्ती जिलों में भी हलचल तेज है और इसी आधार पर बिहार में भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किए […]

UB India News26 मार्च
समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………
पटना

समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन है. जिसके तहत वे पूर्णिया जिले के प्रवास पर रहेंगे. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे जिले की अधिष्ठात्री देवी मां पूरण देवी मंदिर पहुंचेंगे. […]

UB India News12 मार्च
सीमांचल से अमित शाह ने फूंका घुसपैठ मुक्त भारत का शंखनाद
पूर्णिया

सीमांचल से अमित शाह ने फूंका घुसपैठ मुक्त भारत का शंखनाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे सीमांचल के तीन अलग-अलग जिलों में कई राउंड की बैठक कर रहे हैं। सबसे पहले 25 फरवरी को किशनगंज में सेना के अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अररिया में नेपाल सीमा पर स्थित लेटी (Letti) सीमा […]

UB India News27 फ़र॰
सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार, आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा
खास खबर

सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार, आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा

सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान चोट लगने के कारण उनके सिर में दर्द है, साथ ही धड़कन बढ़ने से उन्हें तकलीफ हो रही है। इससे पहले पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को […]

UB India News7 फ़र॰
गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………
पटना

गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………

पूर्णिया में शुक्रवार को डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनता दरबार में एक विधवा महिला बीबी नासरीन बानो अपने बच्चों के साथ पहुंची। डिप्टी CM ने उसे बैठने को कहा। महिला ने बताया कि मेरे पति के मरने के बाद कुछ लोगों ने फर्जी पेपर बनाकर […]

UB India News26 दिस॰
पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला
पूर्णिया

पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला

तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए स्थानीय विधायक और मंत्री लेसी सिंह पर तीखा हमला बोला, जिससे सभा में उत्साह भर गया। तेजस्वी ने कहा कि धमदाहा में राशन चोर घूम रहा है। यह चुनाव राशनचोरों, मुनाफाखोरों और भ्रष्टाचारियों से बदला लेने का है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राष्ट्रीय […]

UB India News7 नव॰
क्‍या एयरपोर्ट की सौगात से बदलेगा पूर्णिया का सियासी गणित ?
पूर्णिया

क्‍या एयरपोर्ट की सौगात से बदलेगा पूर्णिया का सियासी गणित ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पूर्णिया के सियासी गिलयों में गहमागहमी भरा माहौल है. सोमवार को वो पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और मखाना बोर्ड की स्थापना भी करेंगे. चुनावी नजरिए से देखें तो ये दौरा खास है, क्योंकि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली सात विधानसभा सीटें, अमौर, बायसी, कसबा, बनमनखी, […]

UB India News15 सित॰
पीएम मोदी के आने से पहले अचानक पूर्णिया के GMCH पहुंचे तेजस्वी, प्रधानमंत्री से पूछा यह सवाल
पूर्णिया

पीएम मोदी के आने से पहले अचानक पूर्णिया के GMCH पहुंचे तेजस्वी, प्रधानमंत्री से पूछा यह सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर यानी कल पूर्णिया आएंगे। लेकिन, आज पूर्णिया सुर्खियों में है। कारण है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का औचक निरीक्षण। तेजस्वी यादव शनिवार मध्य रात्रि को अचानक पूर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) पहुंच गए। उन्होंने मरीजों से बातचीत की। अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद आज सुबह सोशल मीडिया […]

UB India News14 सित॰