गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………

पूर्णिया में शुक्रवार को डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनता दरबार में एक विधवा महिला बीबी नासरीन बानो अपने बच्चों के साथ पहुंची। डिप्टी CM ने उसे बैठने को कहा। महिला ने बताया कि मेरे पति के मरने के बाद कुछ लोगों ने फर्जी पेपर बनाकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025, 11:08 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………
Photo: UB India News Archive

पूर्णिया में शुक्रवार को डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनता दरबार में एक विधवा महिला बीबी नासरीन बानो अपने बच्चों के साथ पहुंची। डिप्टी CM ने उसे बैठने को कहा। महिला ने बताया कि मेरे पति के मरने के बाद कुछ लोगों ने फर्जी पेपर बनाकर मेरी जमीन बेच दी। विरोध करने पर मेरे ऊपर ST-SC की धाराओं में केस दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस बार-बार मुझे परेशान करती है। छोटे-छोटे बच्चे हैं। क्या करूं। इस पर विजय सिन्हा ने डीएम और एसपी को हड़काया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने पूर्णिया को तमाशा बनाकर रख दिया है। SP और DM साहब आप दोनों इस मामले को तुरंत देखिए। महिला को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

डिप्टी CM ने महिला से कहा कि SP-DM का नंबर लीजिए और काम नहीं होगा तो मुझे कॉल कर के बताइएगा। विजय सिन्हा ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि, गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे।

एक बुजुर्ग महिला सुनवाई में अपनी जमीन से जुड़ी समस्या लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि मेरी जमीन पर दूसरे शख्स ने कब्जा कर लिया है। डिप्टी CM ने कहा कि सभी अधिकारी ध्यान से सुन लें। ये लोग ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है। इन्हें समस्या का समाधान दीजिए। लिखकर दीजिए कि क्या रास्ता है। कैसे इनका काम होगा। IO साहब आपने अच्छा नहीं किया।

हम सब लोगों की मदद के लिए बैठे हैं आप परेशान करने के लिए बैठे हैं। एक सप्ताह के अंदर CO साहब महिला का काम करवा दीजिए। SP साहब देखिएगा उनको पजेशन मिल जाए।

आपका नोटिस देखकर मेरे पिताजी मर गए

एक शख्स शिकायत लेकर पहुंचा कि मेरे माता-पिता की जमीन पर मैं घर बनवा रहा था। 15 दिन बाद पुलिस वालों ने काम रुकवा दिया। पुलिस ने कहा कि काम शुरू हुआ तो जेल भेज देंगे। हमारी जमीन को विवादित जमीन बताकर कुछ लोगों ने पुलिस से मिलकर काम रुकवा दिया है। 35 साल से इस जमीन पर मेरे पिताजी खेती कर रहे हैं। विभाग का नोटिस देखकर मेरे पिता जी मर गए। इसके बाद डिप्टी CM ने CO को बुलाया और जल्दी हल निकलवाने को कहा। विजय सिन्हा ने कहा कि थाने वालों सुन लो। किसी को भी पालतू परेशान किया तो ठीक नहीं होगा।

अफसर ठीक से काम नहीं करेंगे तो एक्शन होगा

मंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ‘यह बात आप लोग अच्छी तरह समझ लीजिए। आप कहीं भी ट्रांसफर हो जाएं, रिटायर हो जाएं या किसी और जगह चले जाएं, मैं आपको छोड़ने वाला नहीं हूं। जो भी गड़बड़ी करेगा, उसका पीछा मैं श्मशान तक करूंगा। मंत्री के इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई और अधिकारी थोड़ी देर के लिए एक-दूसरे का मुंह देखने लगे।

विजय सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद ही यही है कि आम लोगों की समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचे और मौके पर ही समाधान निकाला जाए। अगर अधिकारी सही तरीके से काम करेंगे तो उन्हें सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा, लेकिन अगर किसी ने भ्रष्टाचार या लापरवाही की, तो उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

पहले स्थानीय स्तर पर शिकायत दर्ज करें

विजय सिन्हा ने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या के लिए वे सबसे पहले—
अंचल कार्यालय और थाने में शिकायत दर्ज करें
इसके बाद मामला अनुमंडल पदाधिकारी और जिलाधिकारी तक ले जाएं
अगर फिर भी समाधान न मिले तो मंत्री स्तर पर सुनवाई की जाएगी
उन्होंने कहा कि जिन लोगों की कहीं भी सुनवाई नहीं हुई, उनकी शिकायतें प्राथमिकता पर ली जाएंगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰