तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए स्थानीय विधायक और मंत्री लेसी सिंह पर तीखा हमला बोला, जिससे सभा में उत्साह भर गया। तेजस्वी ने कहा कि धमदाहा में राशन चोर घूम रहा है। यह चुनाव राशनचोरों, मुनाफाखोरों और भ्रष्टाचारियों से बदला लेने का है।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर महागठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। धमदाहा हाई स्कूल मैदान में आयोजित रैली में सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम तब हुआ जब सांसद पप्पू यादव उनके साथ एक ही मंच पर दिखे, जिसने सीमांचल में गठबंधन की एकजुटता को मजबूत किया। तेजस्वी यादव ने धमदाहा से RJD प्रत्याशी संतोष कुशवाहा और कसबा से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी इरफान आलम के लिए जनता से वोट की अपील की।
धमदाहा में तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए स्थानीय विधायक और मंत्री लेसी सिंह पर तीखा हमला बोला, जिससे सभा में उत्साह भर गया। तेजस्वी ने कहा कि धमदाहा में राशन चोर घूम रहा है। यह चुनाव राशनचोरों, मुनाफाखोरों और भ्रष्टाचारियों से बदला लेने का है। इस बार इन्हें सबक सिखाकर RJD प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को जीत की माला पहनानी है। उन्होंने सरकार बनने की तारीख (14 नवंबर) को टारगेट करते हुए तीन मुख्य वादे किए। सरकार बनते ही जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी।
माई बहन मान योजना के तहत परिवार/महिलाओं के खाते में ₹20 हजार की राशि भेजी जाएगी। किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली को महागठबंधन की सरकार बनते ही फ्री कर दिया जाएगा। हेलिकॉप्टर बनाम ट्रैक्टर’ की लड़ाई तेजस्वी ने चुनावी खर्च और संसाधनों को मुद्दा बनाया और इसे अमीर बनाम गरीब की लड़ाई बताया।
उन्होंने कहा कि आज मेरी 18 सभाएं हैं। यह लड़ाई हेलिकॉप्टर बनाम ट्रैक्टर की है। बीजेपी ने अपनी सभाओं के लिए 30-30 हेलिकॉप्टर उतार रखे हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में बिहार की जनता ने एक तरफा बदलाव के लिए वोटिंग की है और अब पूर्णिया तथा धमदाहा की बारी है। कसबा के गढ़बनैली ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी इरफान आलम के लिए प्रचार करते हुए तेजस्वी ने
उन्होंने सीमांचल को बिहार का सबसे गरीब इलाका बताया, जो सबसे ज्यादा बेरोजगारी, पलायन और गरीबी से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहाँ इलाज के लिए अस्पताल नहीं हैं और मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। अच्छी शिक्षा की व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने जनता से कहा कि उन्होंने मौजूदा सरकार को 20 साल का मौका दिया, अब एक बार महागठबंधन को मौका दें, और वह सीमांचल की सूरत बदलकर रख देंगे।
पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला
तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए स्थानीय विधायक और मंत्री लेसी सिंह पर तीखा हमला बोला, जिससे सभा में उत्साह भर गया। तेजस्वी ने कहा कि धमदाहा में राशन चोर घूम रहा है। यह चुनाव राशनचोरों, मुनाफाखोरों और भ्रष्टाचारियों से बदला लेने का है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राष्ट्रीय […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
बिहार में आधी रात को फहराया गया तिरंगा…………
देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. सुबह सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन बिहार के पूर्णिया में आजादी का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है. यहां 14 और 15 अगस्त की दरमियानी रात को ही तिरंगा फहराने की खास परंपरा है. पूर्णिया शहर के भट्ठा […]
चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….
294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच तीखी टक्कर की संभावना है. इसी क्रम में पड़ोस के राज्यों के सीमावर्ती जिलों में भी हलचल तेज है और इसी आधार पर बिहार में भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किए […]
समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन है. जिसके तहत वे पूर्णिया जिले के प्रवास पर रहेंगे. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे जिले की अधिष्ठात्री देवी मां पूरण देवी मंदिर पहुंचेंगे. […]
सीमांचल से अमित शाह ने फूंका घुसपैठ मुक्त भारत का शंखनाद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे सीमांचल के तीन अलग-अलग जिलों में कई राउंड की बैठक कर रहे हैं। सबसे पहले 25 फरवरी को किशनगंज में सेना के अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अररिया में नेपाल सीमा पर स्थित लेटी (Letti) सीमा […]
सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार, आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा
सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान चोट लगने के कारण उनके सिर में दर्द है, साथ ही धड़कन बढ़ने से उन्हें तकलीफ हो रही है। इससे पहले पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को […]
गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………
पूर्णिया में शुक्रवार को डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनता दरबार में एक विधवा महिला बीबी नासरीन बानो अपने बच्चों के साथ पहुंची। डिप्टी CM ने उसे बैठने को कहा। महिला ने बताया कि मेरे पति के मरने के बाद कुछ लोगों ने फर्जी पेपर बनाकर […]
क्या एयरपोर्ट की सौगात से बदलेगा पूर्णिया का सियासी गणित ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पूर्णिया के सियासी गिलयों में गहमागहमी भरा माहौल है. सोमवार को वो पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और मखाना बोर्ड की स्थापना भी करेंगे. चुनावी नजरिए से देखें तो ये दौरा खास है, क्योंकि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली सात विधानसभा सीटें, अमौर, बायसी, कसबा, बनमनखी, […]
PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया में 35,561 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन………
PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया आ रहे हैं। यहां वे 35,561 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम दो बड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। पहले पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम करीब 3 घंटे पूर्णिया में रुकेंगे। पीएम मोदी दोपहर ढाई बजे एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम […]
पीएम मोदी के आने से पहले अचानक पूर्णिया के GMCH पहुंचे तेजस्वी, प्रधानमंत्री से पूछा यह सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर यानी कल पूर्णिया आएंगे। लेकिन, आज पूर्णिया सुर्खियों में है। कारण है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का औचक निरीक्षण। तेजस्वी यादव शनिवार मध्य रात्रि को अचानक पूर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) पहुंच गए। उन्होंने मरीजों से बातचीत की। अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद आज सुबह सोशल मीडिया […]








