बिहार में आधी रात को फहराया गया तिरंगा…………

देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. सुबह सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन बिहार के पूर्णिया में आजादी का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है. यहां 14 और 15 अगस्त की दरमियानी रात को ही तिरंगा फहराने की खास परंपरा है. पूर्णिया शहर के भट्ठा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 15 अगस्त 2026, 07:27 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में आधी रात को फहराया गया तिरंगा…………
Photo: UB India News Archive
देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. सुबह सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन बिहार के पूर्णिया में आजादी का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है. यहां 14 और 15 अगस्त की दरमियानी रात को ही तिरंगा फहराने की खास परंपरा है. पूर्णिया शहर के भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पर हर साल रात 12 बजकर 1 मिनट पर झंडोतोलन किया जाता है. यह परंपरा देश की आजादी के समय यानी वर्ष 1947 से चली आ रही है.

आजादी की घोषणा होते ही फहराया था तिरंगा
इस परंपरा से जुड़े लोगों के अनुसार, 14 अगस्त 1947 की आधी रात रेडियो पर देश की आजादी की घोषणा हुई थी. इसके बाद भट्ठा बाजार में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह समेत कई लोगों ने झंडा चौक पर तिरंगा फहराया था. तब से लेकर आज तक यह परंपरा जारी है. हर साल 14 अगस्त की रात जैसे ही आधी रात होती है, यहां देशभक्ति के माहौल के बीच तिरंगा फहराया जाता है. रामेश्वर प्रसाद सिंह के पौत्र विप्लव सिंह का कहना है कि उनके दादा और स्थानीय लोगों ने आजादी मिलने के समय ही यहां झंडोतोलन किया था. इसके बाद इसे हर साल निभाया जाने लगा.
आधी रात को जुटते हैं लोग
पूर्णिया के इस खास आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होते हैं. आधी रात को झंडा चौक पर लोगों की भीड़ जुटती है और तिरंगा फहराने के साथ आजादी का जश्न मनाया जाता है. इस साल भी आयोजन में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे. पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका और महापौर विभा कुमारी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. पूर्व आईएएस अधिकारी और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने इसे पूर्णिया का गौरवशाली इतिहास बताया. उन्होंने कहा कि यह परंपरा यहां के लोगों के देशप्रेम और आजादी के प्रति सम्मान को दिखाती है.
79 साल से जारी है अनोखी परंपरा
आजादी के साथ शुरू हुई यह परंपरा अब पूर्णिया की पहचान बन चुकी है. 14 अगस्त की रात होते ही झंडा चौक पर एक अलग माहौल बन जाता है. लोग आधी रात का इंतजार करते हैं और 12 बजकर 1 मिनट पर तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाते हैं. जहां देश के अधिकांश हिस्सों में 15 अगस्त की सुबह झंडोतोलन होता है, वहीं पूर्णिया में आधी रात को तिरंगा फहराने की यह परंपरा आज भी लोगों के बीच खास पहचान बनाए हुए है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….
पश्चिम बंगाल

चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच तीखी टक्कर की संभावना है. इसी क्रम में पड़ोस के राज्यों के सीमावर्ती जिलों में भी हलचल तेज है और इसी आधार पर बिहार में भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किए […]

UB India News26 मार्च
समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………
पटना

समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन है. जिसके तहत वे पूर्णिया जिले के प्रवास पर रहेंगे. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे जिले की अधिष्ठात्री देवी मां पूरण देवी मंदिर पहुंचेंगे. […]

UB India News12 मार्च
सीमांचल से अमित शाह ने फूंका घुसपैठ मुक्त भारत का शंखनाद
पूर्णिया

सीमांचल से अमित शाह ने फूंका घुसपैठ मुक्त भारत का शंखनाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे सीमांचल के तीन अलग-अलग जिलों में कई राउंड की बैठक कर रहे हैं। सबसे पहले 25 फरवरी को किशनगंज में सेना के अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अररिया में नेपाल सीमा पर स्थित लेटी (Letti) सीमा […]

UB India News27 फ़र॰
सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार, आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा
खास खबर

सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार, आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा

सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान चोट लगने के कारण उनके सिर में दर्द है, साथ ही धड़कन बढ़ने से उन्हें तकलीफ हो रही है। इससे पहले पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को […]

UB India News7 फ़र॰
गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………
पटना

गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………

पूर्णिया में शुक्रवार को डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनता दरबार में एक विधवा महिला बीबी नासरीन बानो अपने बच्चों के साथ पहुंची। डिप्टी CM ने उसे बैठने को कहा। महिला ने बताया कि मेरे पति के मरने के बाद कुछ लोगों ने फर्जी पेपर बनाकर […]

UB India News26 दिस॰
पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला
पूर्णिया

पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला

तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए स्थानीय विधायक और मंत्री लेसी सिंह पर तीखा हमला बोला, जिससे सभा में उत्साह भर गया। तेजस्वी ने कहा कि धमदाहा में राशन चोर घूम रहा है। यह चुनाव राशनचोरों, मुनाफाखोरों और भ्रष्टाचारियों से बदला लेने का है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राष्ट्रीय […]

UB India News7 नव॰
क्‍या एयरपोर्ट की सौगात से बदलेगा पूर्णिया का सियासी गणित ?
पूर्णिया

क्‍या एयरपोर्ट की सौगात से बदलेगा पूर्णिया का सियासी गणित ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पूर्णिया के सियासी गिलयों में गहमागहमी भरा माहौल है. सोमवार को वो पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और मखाना बोर्ड की स्थापना भी करेंगे. चुनावी नजरिए से देखें तो ये दौरा खास है, क्योंकि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली सात विधानसभा सीटें, अमौर, बायसी, कसबा, बनमनखी, […]

UB India News15 सित॰
PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया में 35,561 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन………
पूर्णिया

PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया में 35,561 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन………

PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया आ रहे हैं। यहां वे 35,561 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम दो बड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। पहले पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम करीब 3 घंटे पूर्णिया में रुकेंगे। पीएम मोदी दोपहर ढाई बजे एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम […]

UB India News15 सित॰
पीएम मोदी के आने से पहले अचानक पूर्णिया के GMCH पहुंचे तेजस्वी, प्रधानमंत्री से पूछा यह सवाल
पूर्णिया

पीएम मोदी के आने से पहले अचानक पूर्णिया के GMCH पहुंचे तेजस्वी, प्रधानमंत्री से पूछा यह सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर यानी कल पूर्णिया आएंगे। लेकिन, आज पूर्णिया सुर्खियों में है। कारण है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का औचक निरीक्षण। तेजस्वी यादव शनिवार मध्य रात्रि को अचानक पूर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) पहुंच गए। उन्होंने मरीजों से बातचीत की। अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद आज सुबह सोशल मीडिया […]

UB India News14 सित॰