जन्मदिन विशेष : ‘मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…………..

बिहार में विधानसभा को लेकर सभी दल अब मैदान में हैं. कोई यात्रा निकाल रहा है तो कोई रैली कर रहा है. भाजपा भी मैदान में है. प्रधानमंत्री की कई सभाएं हो चुकी है और कई केंद्रीय मंत्रियों का दौरा हो चुका है. पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा है. चुनाव चाहे जिस स्तर का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 16 सितंबर 2025, 07:59 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जन्मदिन विशेष : ‘मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा को लेकर सभी दल अब मैदान में हैं. कोई यात्रा निकाल रहा है तो कोई रैली कर रहा है. भाजपा भी मैदान में है. प्रधानमंत्री की कई सभाएं हो चुकी है और कई केंद्रीय मंत्रियों का दौरा हो चुका है. पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा है. चुनाव चाहे जिस स्तर का हो, भाजपा के लिए नरेंद्र मोदी ही सबसे बड़े ब्रांड रहे हैं. ऐसे में भाजपा पीएम मोदी की छवि को भुनाने का कोई मौका खोना नहीं चाहती है. पीएम मोदी के बर्डडे पर शुरू हुए “चलो जीते हैं” अभियान के जरिये भाजपा बिहार के जन-जन को पीएम मोदी के जीवन संघर्ष से परिचित करायेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर भाजपा ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है. ‘चलो जीते हैं’ अभियान की शुरुआत आज पटना के गांधी मैदान से की गयी. दर्जनों की संख्या में रथ रवाना हुए. इन रथों के माध्यम से भाजपा मोदी के जीवन संघर्ष को बिहार के जन-जन तक पहुंचायेगी. रथ में लगे एलईडी स्क्रीन पर पीएम मोदी के जीवन संघर्ष पर आधारित वृतचित्र दिखाया जायेगा. लगभग 50 हजार जगहों पर इन रथों के माध्यम से नरेंद्र मोदी के जीवन से संबंधित जानकारी दी जानी है. भाजपा मोदी की छवि को बिहार के मतदाताओं के मानस पटल से हटने नहीं देना चाहती है.

सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य

भाजपा का यह ‘सेवा पखवाड़ा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हर साल मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों को बढ़ावा देना और सरकार की योजनाओं के बारे में जागरुकता फैलाना है. इस साल बिहार में चुनाव है, ऐसे में सरकार की योजनाओं के साथ-साथ पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को भी कैश करने का प्लान बनाया है. ‘चलो जीतें’ रथ भी इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाएगा. यह रथ यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता के बीच मोदी की छवि को एक बार फिर मजबूती से स्थापित करेगी. यह अभियन वोटरों को भावनात्मक रूप में एकजुट करने का बड़ा माध्यम बनेगी. पीएम मोदी के बर्थडे के जरिए पार्टी बिहार के हर कोने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है. यह अभियान आगामी चुनावों के लिए भी एक महत्वपूर्ण तैयारी मानी जा रही है.

पीएम मोदी का चेहरा बड़ा सहारा

भले ही इस बार बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार रैलियों और सक्रियता से यह साफ होता जा रहा है कि असली चेहरा मोदी ही होंगे. हर मंच से विकास, राष्ट्रवाद और स्थिरता की बात कर रहे प्रधानमंत्री अब बिहार में एनडीए की मुख्य चुनावी धुरी बनते दिख रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बिहार सिर्फ एक राज्य नहीं है, बल्कि सत्ता वापसी का टर्निंग पॉइंट है. भाजपा के लोग भी मानते हैं कि पार्टी के लिए यह इलेक्शन नहीं, भविष्य की दिशा तय करने की लड़ाई है, जिसमें पीएम मोदी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते.

जन्मदिन पर पीएम मोदी इस राज्य को देंगे बड़ी सौगात, PM मित्र पार्क का होगा उद्घाटन, 3 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

देश में सात राज्यों में प्रस्तावित पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क की शुरुआत मध्य प्रदेश से होने जा रही है। धार जिले के भैंसोला में बनने वाले इस मेगा पार्क का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर करेंगे। यह पार्क 2100 एकड़ में विकसित होगा और देश का पहला ऐसा परिसर होगा, जहां 5F चेन– फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन– एक ही जगह पर जुड़ेगी। पार्क पूरी तरह सोलर एनर्जी से संचालित होगा और इसमें जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम लगाया जाएगा, ताकि पर्यावरण को किसी तरह की हानि न हो।

कितनों को मिलेगा रोजगार ?

पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क की इस परियोजना से 3 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। इसमें धार, झाबुआ, आलीराजपुर और बड़वानी के आदिवासी श्रमिकों और हुनरमंद महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

और कहां बन रहे हैं ऐसे पार्क ?

तमिलनाडु (विरुद्धनगर), तेलंगाना (वारंगल), गुजरात (नवसारी), कर्नाटक (कलबुर्गी), उत्तर प्रदेश (लखनऊ) और महाराष्ट्र (अमरावती) में पीएम मित्र पार्क का कार्य प्रारंभिक स्तर पर है। यह ऐसा पार्क है जहां विदेशी कंपनियों के लिए लॉजिस्टिक हब, वेयरहाउस और बड़ा पार्किंग एरिया भी होगा। कंपनियां अपने कंटेनर-ट्रक यहां आसानी से खड़ा कर सकेंगी।

पार्क में कौन सी सुविधाएं मिलेंगी ?

पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क में प्लग एंड प्ले यूनिट्स उपलब्ध होंगी। उद्योगों को केवल प्लॉट ही नहीं, बल्कि तैयार शेड भी मिलेगा, जिसमें बिजली और पानी की सुविधा पहले से मौजूद होगी। 81 प्लॉट सूक्ष्म और छोटे उद्योगों के लिए तय किराए पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आधुनिक ढांचा और सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस पार्क में लॉजिस्टिक हब, वेयरहाउस और बड़ा पार्किंग एरिया होगा, जहां कंटेनर और ट्रक आसानी से खड़े हो सकेंगे।

पार्क में प्रतिदिन 150 मेगावाट बिजली की खपत होगी, जिसमें 10 मेगावाट सोलर पैनल से आपूर्ति की जाएगी। उद्योगों से निकलने वाले पानी का 24 घंटे में ट्रीटमेंट होगा। रोजाना 20 एमएलडी पानी शुद्ध कर परिसर की सफाई और पौधों में इस्तेमाल किया जाएगा। श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए 3500 बेड का हॉस्टल, डॉरमैट्री, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, अस्पताल और पेट्रोल पंप जैसी सुविधाएं भी रहेंगी।

धार को ही क्यों चुना गया ?

पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क के लिए धार के बदनावर को इसलिए चुना गया क्योंकि यहां से माल को झाबुआ–रतलाम होते हुए एक्सप्रेसवे के जरिए मुंबई के जेएनपीटी और गुजरात के कांडला पोर्ट तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही, बदनावर–थांदला हाईवे और पीथमपुर–मऊ–नीमच हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। पार्क के विकास में पर्यावरण संतुलन और श्रमिक हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह पहल विदेशी कंपनियों, खासकर यूरोपियन बाजार के मानकों पर खरी उतरने में मदद करेगी, जहां पर्यावरण और श्रमिकों की स्थिति को प्राथमिकता दी जाती है।

‘मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…’ गुजरात के आम कार्यकर्ता से CM और फिर PM बनने का सफर

 ‘मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…’ 26 मई 2014 को जब पीएम मोदी ने देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, तो पूरी दुनिया में उनके नाम का जयघोष गूंजने लगा। दुनिया के सबसे मशहूर नेताओं की फेहरिस्त में शुमार पीएम मोदी 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे।। गुजरात के आम प्रचारक से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री बनने का पीएम मोदी का सफर काफी प्रेरणादायक है।

पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के एक छोटे से शहर वडनगर में हुआ था। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता। वो अपने पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी के साथ वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे। वहीं, उनकी मां हीराबेन एक आम गृहिणी थीं। चार भाई-बहनों में पीएम मोदी अपने माता-पिता की तीसरी संतान थे।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम इंडिया के अनुसार, “पीएम मोदी के स्कूल के दोस्त बताते हैं कि वो बचपन से ही काफी महत्वाकांक्षी थे। उन्हें किताबें पढ़ना बेहद पसंद था। वो स्कूल में बहस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे। वो स्थानीय लाइब्रेरी में पढ़ते हुए घंटों बिता देते थे। उन्हें बचपन से स्वीमिंग भी बहुत पसंद थी।”

पीएम मोदी की अनदेखी तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बचपन की तस्वीर। फोटो – narendramodi.in

स्कूल में अपने शिक्षकों और प्रधानाध्यक्ष के साथ ग्रुप फोटो में पीएम मोदी। फोटो – X/@modiarchive

पीएम मोदी की युवावस्था की तस्वीर। फोटो – X/@modiarchive

स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के साथ पीएम मोदी। फोटो – X/@modiarchive

जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। फोटो – X/@modiarchive

अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फोटो – X/@modiarchive

गुजरात के अहमदाबाद में एक बैठक के दौरान लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी। फोटो – X/@modiarchive

अपनी मां हीराबेन मोदी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फोटो- X/@modiarchive

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰