RJD के अंधकार युग और NDA के विकास युग के बीच चुनावी मुकाबला’, पटना में बोले जेपी नड्डा

JP Nadda in Bihar: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना के बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार सिद्धार्थ सौरभ के समर्थन में प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित किया. ‘RJD के अंधकार युग और NDA के विकास युग के बीच चुनावी मुकाबला’, पटना में बोले जेपी नड्डा बिहार की राजधानी पटना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 नवंबर 2025, 08:29 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
RJD के अंधकार युग और NDA के विकास युग के बीच चुनावी मुकाबला’, पटना में बोले जेपी नड्डा
Photo: UB India News Archive

JP Nadda in Bihar: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना के बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार सिद्धार्थ सौरभ के समर्थन में प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित किया.
‘RJD के अंधकार युग और NDA के विकास युग के बीच चुनावी मुकाबला’, पटना में बोले जेपी नड्डा
बिहार की राजधानी पटना में बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के जंगलराज वाले अंधकार युग और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के विकास युग के बीच की लड़ाई है.
बिहार की राजधानी पटना के बिक्रम में एक चुनावी सभा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ा है और हमें इस राह को सुरक्षित रखना है. उन्होंने कहा, ‘NDA के चुनाव घोषणा पत्र में एक करोड़ सरकारी नौकरियों और अन्य रोजगार अवसरों की गारंटी दी गई है. अगर गठबंधन दोबारा सत्ता में आता है तो बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे.’
उन्होंने आगे कहा, ‘घोषणा पत्र में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का नाम बदलकर कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि करने का भी प्रस्ताव है, जिसके तहत किसानों को साल भर में तीन बराबर किस्तों में कुल 9,000 रुपये मिलेंगे. पहले किसानों को तीन बार 2,000 रुपये की किस्त दी जाती थी.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राजद पर साधा निशाना
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, ‘RJD का मतलब है- रंगदारी, जंगलराज और दबंगई.’ उन्होंने कहा कि RJD नेता तेजस्वी यादव बिहार में पलायन का मुद्दा उठाते हैं, जबकि उनके पिता लालू प्रसाद स्वयं कहा करते थे कि बिहारी बाहर जाते हैं तो गमछा पहनकर और लौटते हैं तो सूट-टाई में.’
उन्होंने कहा, ‘एक समय ऐसा था जब बिहार के गांवों-शहरों में जेनरेटर की आवाज गूंजती थी, लेकिन आज हर घर में बिजली पहुंच चुकी है. आज गांव-गांव में इंटरनेट है, जिससे बिहार के कंटेंट क्रिएटर और इंफ्लुएंसर डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं.’
आयुष्मान भारत योजना से 5 करोड़ से ज्यादा बिहारियों को मिला लाभ- नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ‘नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने 75 लाख महिलाओं को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी है. अगर NDA को फिर मौका मिला, तो प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी.’ उन्होंने कहा कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 62 करोड़ लोगों को, जिनमें पांच करोड़ से अधिक बिहारी शामिल हैं, पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज दिया जा रहा है.
गांवों में पक्की सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए 200 करोड़ रुपये- नड्डा
बिहार के बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सिद्धार्थ सौरभ के समर्थन में प्रचार करते हुए नड्डा ने कहा, ‘उन्होंने ट्रॉमा सेंटर की आधारशिला रखी, नौबतपुर में पुल के निर्माण की स्वीकृति दी जिससे यातायात की समस्या दूर होगी. गांवों में पक्की सड़कों के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.’ भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नड्डा की बक्सर जिले में निर्धारित जनसभा बारिश और खराब मौसम के कारण रद्द करनी पड़ी.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰