14 नवंबर को राहुल-लालू का सूपड़ा साफ होगा’, सीतामढ़ी में अमित शाह बोले- लौटेगा एनडीए का राज

सीतामढ़ी के बेलसंड में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए बिहार के विकास को लेकर कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि एनडीए के राज में बिहार से ‘जंगलराज’ का अंत हो चुका है और राज्य अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 3 नवंबर 2025, 11:20 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
14 नवंबर को राहुल-लालू का सूपड़ा साफ होगा’, सीतामढ़ी में अमित शाह बोले- लौटेगा एनडीए का राज
Photo: UB India News Archive

सीतामढ़ी के बेलसंड में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए बिहार के विकास को लेकर कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि एनडीए के राज में बिहार से ‘जंगलराज’ का अंत हो चुका है और राज्य अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सोमवार को सीतामढ़ी के बेलसंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में बिहार के विकास, एनडीए सरकार की उपलब्धियों और विपक्ष पर तीखे हमले किए।
अमित शाह ने कहा कि अब बिहार में ‘जंगलराज’ इतिहास बन चुका है और राज्य आज इंफ्रास्ट्रक्चर व इनोवेशन के जरिए विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाया है।
अमित शाह ने इस दौरान सीतामढ़ी के लिए एक बड़ा और भावनात्मक वादा भी किया। उन्होंने कहा, “जिस दिन सीतामढ़ी में माता सीता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन सीतामढ़ी से अयोध्या के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। जो भी अयोध्या आएगा, वह सीतामढ़ी भी आएगा, इससे बिहार के पर्यटन को बड़ा लाभ होगा।”
विपक्षी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, “महाठगबंधन में न नेता है, न नीति है। मालूम ही नहीं है कि कौन, किस सीट से चुनाव लड़ रहा है।” उन्होंने इसकी तुलना एनडीए से करते हुए कहा कि, “एनडीए की पांचों पार्टियां पांडव की तरह एकजुट होकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।”
अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने छठी मैया का अपमान किया है। राहुल बाबा ने छठी मैया का अपमान किया… इस बार आपने मोदी जी के साथ-साथ छठी मैया का भी अपमान किया है। सीतामढ़ी वालों, इसे याद रखना!”
उन्होंने कहा कि जब-जब विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया है, उसे हार का सामना करना पड़ा है।14 नवंबर को राहुल-लालू की पार्टियों का सूपड़ा साफ होगा और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।
गृह मंत्री ने किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि की राशि 6,000 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए सालाना की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का वादा किया।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बिहार को 10 साल में केवल 2.80 लाख करोड़ रुपए मिले, जबकि मोदी सरकार ने 10 साल में 18.70 लाख करोड़ रुपए देकर राज्य के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि यह फर्क दिखाता है कि बिहार के विकास के लिए कौन समर्पित है और कौन सिर्फ राजनीति कर रहा है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज ,सीतामढ़ी में आंधी बारिश के बाद पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत…………….
दुर्घटना

बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज ,सीतामढ़ी में आंधी बारिश के बाद पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत…………….

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, पार्क में पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.बिहार में आंधी-पानी का कहर जारी, बेतिया में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ, जबकि दरभंगा के सदर प्रखंड में कई इलाकों में बाढ़ […]

UB India News9 जून
धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा सीतामढ़ी…..
अध्यात्म

धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा सीतामढ़ी…..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि पुनौराधाम में माता सीता के भव्य व दिव्य मंदिर का निर्माण समय से छह माह पहले पूरा करा लिया जाएगा। निर्माण एजेंसी व संबंधित अधिकारियों को इसके लिए तय समय सीमा 29 जून 2029 की जगह 31 दिसंबर 2028 तक काम पूर्ण करने को कहा गया है। […]

UB India News26 अप्रैल
CM नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन, सीतामढ़ी में  546 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का देंगे सौगात
सीतामढ़ी

CM नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन, सीतामढ़ी में 546 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का देंगे सौगात

समृद्धि यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार का सीतामढ़ी और शिवहर में कार्यक्रम है. सुबह 11.15 में सबसे पहले सीएम सीतामढ़ी पहुंचेंगे. बेलसंड के चंदौली से 41 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. कुल 208 करोड़ की लागत की 26 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सबसे पहले सीएम 7089.38 लाख रुपए से बने बेलसंड मीनापुर पथ का उद्घाटन […]

UB India News19 जन॰
बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………
पश्चिम चंपारण

बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के पहले नरेन्द्र मोदी ने चुनाव को ‘जंगलराज’ बनाम ‘सुशासन’ का मुकाबला बना दिया है। 9 नवम्बर की शाम को दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। मैच आखिरी ओवरों में दाखिल हो चुका है। बड़ा स्कोर चाहिए तो रन रेट बढ़ाना जरूरी है। ऐसे में […]

UB India News8 नव॰
नेपाल में हो रही हिंसा की बिहार में गूंज, 7 जिलों का बॉर्डर सील, SSB ने बढ़ाई गश्त
सीतामढ़ी

नेपाल में हो रही हिंसा की बिहार में गूंज, 7 जिलों का बॉर्डर सील, SSB ने बढ़ाई गश्त

नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ छात्र-युवा आंदोलन अब सीमावर्ती भारतीय जिलों तक पहुंच गया है। काठमांडू से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन सोमवार को वीरगंज, कलेया, गौर, रौतहट, जनकपुर जैसे शहरों में तेज हो गया।प्रदर्शनकारियों ने समूह में राष्ट्रीय झंडा लेकर सड़कों पर राष्ट्रगीत गाया और सरकार विरोधी […]

UB India News9 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रून्नीसैदपुर सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रून्नीसैदपुर सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

रून्नीसैदपुर विधानसभा सीट बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित है और यह विधानसभा क्षेत्र काफी पुराना है, जिसकी स्थापना 1951 में हुई थी। इस सीट पर अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। शुरूआती वर्षों में यहां कांग्रेस, जनता पार्टी, जनता दल और समाजवादी पार्टी समेत कई दलों ने जीत हासिल की है। पिछले […]

UB India News6 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीतामढ़ी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीतामढ़ी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

सीतामढ़ी विधानसभा सीट बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित है और यह सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट का चुनावी इतिहास कई राजनीतिक दलों की भागीदारी से भरपूर है। 1957 में इस सीट पर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, कांग्रेस और बाद में जनता दल, भाजपा और राजद ने यहां चुनाव लड़े हैं। 2010 में […]

UB India News6 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बाजपट्टी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बाजपट्टी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार की बाजपट्टी विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास 2010 से शुरू होता है, जब यह सीट परिसीमन के बाद बनी थी। शुरुआती दो चुनाव 2010 और 2015 में जनता दल (यूनाइटेड) की रंजू गीता ने जीत हासिल की। लेकिन 2020 में यह सीट राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुकेश कुमार यादव के खाते में चली […]

UB India News6 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुरसन्ड सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुरसन्ड सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के संदर्भ में सुरसन्ड सीट बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र है। यह विधानसभा क्षेत्र सुरसंड, चोरौत और पुपरी प्रखंडों को शामिल करता है। सुरसन्ड विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास काफी विविध रहा है, जहां कांग्रेस का प्रभाव अब समाप्त हो चुका है और मुख्य मुकाबला जनता […]

UB India News6 सित॰