बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज ,सीतामढ़ी में आंधी बारिश के बाद पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत…………….

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, पार्क में पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.बिहार में आंधी-पानी का कहर जारी, बेतिया में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ, जबकि दरभंगा के सदर प्रखंड में कई इलाकों में बाढ़ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 9 जून 2026, 06:41 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज ,सीतामढ़ी में आंधी बारिश के बाद पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत…………….
Photo: UB India News Archive

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, पार्क में पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.बिहार में आंधी-पानी का कहर जारी, बेतिया में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ, जबकि दरभंगा के सदर प्रखंड में कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.

बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज दिख रहा है। दक्षिण बिहार के कई जिले तेज धूप और उमस भरी गर्मी की चपेट में रहे। वहीं, उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे लोगों की गर्मी से राहत मिली।

सोमवार को पटना समेत प्रदेश के 8 जिलों में पारा 41 डिग्री के पार चला चला गया है। रोहतास का पारा 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बक्सर में 42.7 डिग्री और कैमूर में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इस बीच मौसम विभाग ने आज बिहार के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे में राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है।

वहीं, सीतामढ़ी में सोमवार की रात आंधी-बारिश के बाद एक पीपल का पेड़ एक कच्चे मकान पर गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

पेड़ गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

सीतामढ़ी में सोमवार देर रात आंधी बारिश के बाद एक घर पर पीपल का पेड़ गिर गया। घर के मलबे में दबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी धनुषी टोला वार्ड संख्या-01 की है।

मृतकों की पहचान सिकंदर सहनी की पत्नी पूजा देवी (28), बेटा राजकुमार (7), बेटी शिवानी (5 ) और एक माह के बेटे लाइगर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार का दो साल का बेटा वीरभर्द कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

देश में मानसून कहां पहुंचा

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से तक पहुंच चुका है। मानसूनी हवाओं के प्रभाव और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मानसून की प्रगति और तेज होगी। जिसका असर बिहार में भी बड़े स्तर पर दिखाई देगा। यही कारण है कि उत्तर बिहार में बारिश की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।

अगले कुछ दिनों का मौसम

10 और 11 जून को अररिया, किशनगंज और सुपौल में भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 60Kmph की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 12 और 13 जून को उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में आंधी-पानी की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

वहीं. 13 जून के बाद पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण बिहार में अगले दो दिनों तक गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन 10 जून के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰