PM मोदी G20 समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना , पीएम मोदी पर क्यों रहेगा ग्लोबल फोकस , ट्रंप-शी-पुतिन नदारद!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हो गए, जहां वे 20वें G20 लीडर्स समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह समिट इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि G20 की बैठक पहली बार अफ्रीका में आयोजित हो रही है। पीएम मोदी 21 से 23 नवंबर तक इस दौरे पर रहेंगे। इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025, 05:18 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PM मोदी G20 समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना , पीएम मोदी पर क्यों रहेगा ग्लोबल फोकस , ट्रंप-शी-पुतिन नदारद!
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हो गए, जहां वे 20वें G20 लीडर्स समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह समिट इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि G20 की बैठक पहली बार अफ्रीका में आयोजित हो रही है। पीएम मोदी 21 से 23 नवंबर तक इस दौरे पर रहेंगे।

इस बार की G20 थीम क्या है?

साउथ अफ्रीका द्वारा निर्धारित इस वर्ष की G20 थीम ‘एकजुटता, समानता और स्थिरता’ (Solidarity, Equality & Sustainability) पर केंद्रित है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत समिट में “वसुधैव कुटुम्बकम—एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य” की अपनी सोच के अनुरूप महत्वपूर्ण सुझाव रखेगा।

समिट में जलवायु परिवर्तन, वैश्विक वित्तीय स्थिरता, वैश्विक दक्षिण (Global South) की चुनौतियों, डिजिटल समावेशन और विकास साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

कौन-कौन सी बैठकें होंगी महत्वपूर्ण?

इस तीन दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री मोदी—

  • कई प्रमुख वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय वार्ताएं करेंगे

  • G20 लीडर्स सत्र में हिस्सा लेंगे

  • 6th IBSA समिट (India–Brazil–South Africa) में भाग लेंगे

  • जलवायु और आर्थिक सहयोग पर विशेष चर्चाओं में शामिल होंगे

भारतीय समुदाय से भी मुलाकात

जोहान्सबर्ग और आस-पास के क्षेत्रों में बसे भारतीय मूल के लोग दक्षिण अफ्रीका की सांस्कृतिक और आर्थिक धारा के महत्वपूर्ण हिस्से हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि वे इस दौरे के दौरान इंडियन डायस्पोरा के साथ संवाद करने को लेकर उत्साहित हैं। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय प्रवासी समुदाय दुनिया के सबसे बड़े भारतीय समुदायों में शामिल है।

रवाना होने से पहले पीएम मोदी का बयान

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के आमंत्रण पर यात्रा पर निकलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह समिट वैश्विक सहयोग और साझेदारी को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
उनके अनुसार—
“यह G20 का विशेष संस्करण है, क्योंकि पहली बार यह अफ्रीका में हो रहा है। भारत की 2023 की प्रेसीडेंसी के दौरान अफ्रीकन यूनियन को G20 में सदस्यता दी गई थी, और उसी ऐतिहासिक क्रम को यह समिट आगे बढ़ा रहा है।”

यह मोदी की दक्षिण अफ्रीका की चौथी आधिकारिक यात्रा है। इससे पहले 2016 में द्विपक्षीय यात्रा और उसके बाद 2018 और 2023 में दो ब्रिक्स शिखर सम्मेलनों के लिए मोदी गए थे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने G20 समिट का बायकॉट किया है। अमेरिका से कोई भी अधिकारी इसमें भाग नहीं ले रहा है।

 गौरतलब है कि पीएम मोदी साउथ अफ्रीका के प्रेसिडेंट के बुलावे पर जी20 लीडर्स समिट में शामिल होने के लिए जोहान्सबर्ग जा रहे हैं.

तीन सत्रों को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी

जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में पीएम मोदी में तीन सत्रों को संबोधित कर सकते हैं, जिनमें पहला सत्र समावेशी और सतत आर्थिक विकास, जिसमें कोई वंचित न रहे। वहीं, दूसरा सत्र एक गतिशील विश्व- जी20 का योगदान है, जिसका उद्देश्य आपदा जोखिम में कमी, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालना है। तीसरे सत्र का विषय सभी के लिए निष्पक्ष और न्यायोचित भविष्य है। इन तीनों सत्रों को पीएम मोदी संबोधित कर सकते हैं।

चलिए आपको 8 प्वाइंट में पीएम मोदी के इस दौरे का एजेंडा और उसका महत्व बताते हैं.

  1. पीएम मोदी ने बताया है कि यह एक विशेष शिखर सम्मेलन होगा क्योंकि यह अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला G20 शिखर सम्मेलन है. 2023 में भारत की G20 की अध्यक्षता के दौरान ही अफ्रीकी संघ G20 का सदस्य बना था. उन्होंने बताया कि शिखर सम्मेलन प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर होगा. इस वर्ष के G20 का विषय ‘एकजुटता, समानता और स्थिरता’ रखा गया है, जिसके द्वारा दक्षिण अफ्रीका ने भारत और ब्राजील में आयोजित पिछले शिखर सम्मेलनों के परिणामों को आगे बढ़ाया है.
  2. पीएम मोदी ने बताया कि वो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ के दृष्टिकोण के अनुसार ही शिखर सम्मेलन में भारत का पक्ष रखेंगे.
  3. यह दौरा एक और वजह से खास होगा और इसकी भी जानकारी पीएम मोदी ने दी है. उन्होंने बाताय कि G20 शिखर सम्मेलन से इतर जोहान्सबर्ग में 6th IBSA शिखर सम्मेलन भी होगा और पीएम मोदी उसमें भाग लेने के लिए उत्सुक हैं. IBSA में भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका आते हैं और यह तीन विकासशील लोकतंत्रों का एक त्रिपक्षीय सहयोग समूह है.
  4. 2023 में बहुत सफल प्रेसीडेंसी होस्ट करने के बाद G20 में अपनी प्राथमिकताओं को जारी रखने के लिए भारत के लिए यह समिट जरूरी होगा. G20 इंटरनेशनल आर्थिक सहयोग के साथ-साथ ग्लोबल महत्व के मामलों पर चर्चा करने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में उभरा है.
  5. G20 बड़ी और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं को एक शानदार मौका देता है, जो ग्लोबल जीडीपी का 85 प्रतिशत से ज्यादा और दुनिया की लगभग तीन-चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं. सभी लोगों के एक साथ आकर दुनिया पर असर डालने वाले जरूरी मुद्दों पर चर्चा करने का यह अच्छा समय है.
  6. साउथ अफ्रीका ने अपने लिए चार मुख्य प्रायोरिटी एरिया की पहचान की है. इस साल G20 प्रेसीडेंसी, पहला- आपदा से निपटने की क्षमता और जवाब को मजबूत करना, दूसरा- कम आय वाले देशों के लिए कर्ज की स्थिरता पक्का करना, तीसरा- सही एनर्जी बदलाव के लिए फाइनेंस जुटाना और चौथा- सबको साथ लेकर चलने वाले विकास और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए जरूरी मिनरल्स का इस्तेमाल करना है.
  7. इंडियन जी20 प्रेसीडेंसी ने एक डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप बनाया था, जो दिखाता है कि इंडिया इस मामले को कितना महत्व देता है. साउथ अफ्रीका प्रेसीडेंसी ने डिजास्टर रिस्क रिडक्शन और रेजिलिएंस से जुड़े जरूरी काम को अपनी प्रेसीडेंसी की मुख्य प्रायोरिटी में से एक के तौर पर आगे बढ़ाया है. इसी तरह, फूड सिक्योरिटी पर टास्क फोर्स के जरिए साउथ अफ्रीका प्रेसीडेंसी ने इस जरूरी चुनौती पर भी बातचीत जारी रखी है.
  8. पीएम मोदी ने कहा कि वह यात्रा के दौरान दक्षिण अफ्रीका में भारतीय प्रवासियों के साथ अपनी बातचीत के लिए भी उत्सुक हैं, जो भारत के बाहर सबसे बड़े प्रवासियों में से एक है.

ट्रम्प G20 समिट में शामिल नहीं होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे G20 समिट में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने दावा किया है कि साउथ अफ्रीका में मानवाधिकार उल्लंघन हो रहे हैं।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि साउथ अफ्रीका में श्वेत किसानों पर अत्याचार हो रहा है। इसलिए कोई भी अमेरिकी अधिकारी वहां नहीं जाएगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी समिट में न जाने की घोषणा कर दी थी। इसके जवाब में भारत में साउथ अफ्रीका के हाई कमिश्नर अनिल सूकलाल ने कहा कि G20 अब इतना बड़ा मंच बन चुका है कि एक देश के न आने से इसका काम नहीं रुकता।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के मुताबिक साउथ अफ्रीका के अमेरिका विरोधी रुख की वजह से यह फैसला लिया गया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के मुताबिक साउथ अफ्रीका के अमेरिका विरोधी रुख की वजह से यह फैसला लिया गया है।

G20 क्या है?

G20 (ग्रुप ऑफ ट्वेंटी) दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। यूरोपीय यूनियन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका इसमें शामिल हैं।

ये देश ग्लोबल इकोनॉमिक एक्टिविटीज का 85% और ट्रेड का 75% हिस्सा रखते हैं।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰