राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा , NDA संसदीय दल की बैठक को पीएम मोदी ने दी सीख………….

संसद के शीतकालीन सत्र में आज 7वां कार्यदिवस है। लोकसभा में आज चुनाव सुधारों को लेकर चर्चा होगी, जबकि राज्यसभा में भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के विषय पर चर्चा कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि राज्यसभा में भाजपा की ओर से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 9 दिसंबर 2025, 05:45 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा , NDA संसदीय दल की बैठक को पीएम मोदी ने दी सीख………….
Photo: UB India News Archive

संसद के शीतकालीन सत्र में आज 7वां कार्यदिवस है। लोकसभा में आज चुनाव सुधारों को लेकर चर्चा होगी, जबकि राज्यसभा में भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के विषय पर चर्चा कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि राज्यसभा में भाजपा की ओर से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। अमित शाह ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर अपने विचार रखेंगे। चर्चा का समापन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसके अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राधामोहन दास अग्रवाल, के लक्ष्मण, घनश्याम तिवारी और सतपाल शर्मा भी इस चर्चा में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार, राज्यसभा में मंगलवार को दोपहर 1 बजे से ‘वंदे मातरम’ पर विशेष चर्चा होगी।

दरअसल राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के मौके पर भारत सरकार की ओर से सालभर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 2 दिसंबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी दलों के प्रतिनिधियों की मीटिंग बुलाई थी। इसमें तय किया गया था कि वंदे मातरम को लेकर 8 दिसंबर को लोकसभा और 9 दिसंबर को राज्यसभा में चर्चा होगी।

NDA संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को जीत के उत्साह के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी स्पष्ट संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने जितना बड़ा जनादेश दिया है, उतनी ही बड़ी अपेक्षाएं भी अब सरकार और जनप्रतिनिधियों से जुड़ गई हैं. ऐसे में अब सभी सांसदों को पहले से कहीं अधिक मेहनत, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ जनता के बीच काम करना होगा.

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. इसके लिए सिर्फ नीतियां बनाना ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर उनके प्रभावी क्रियान्वयन की भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की है.

पीएम मोदी ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह वहां विकास की गति तेज हुई है, आधारभूत ढांचे का विस्तार हुआ है और आम जनता तक योजनाएं पहुंची हैं, उसी मॉडल को अब पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेजी से लागू करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट भारत की प्रगति का नया इंजन बन सकता है और वहां विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं.

प्रधानमंत्री ने सांसदों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विकास के कार्यों की लगातार निगरानी करें, जनता से सीधा संवाद बनाए रखें और सरकार की नीतियों को जमीन पर उतारने में सेतु की भूमिका निभाएं.

एनडीए संसदीय दल की बैठक में मौजूद सांसदों ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान किया. संसद परिसर में हुई इस बैठक के दौरान सांसदों ने पीएम मोदी को जीत की बधाई दी और इसे उनके नेतृत्व की बड़ी सफलता बताया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में होने वाली स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर होने वाली अहम चर्चा से पहले एनडीए सांसदों को रणनीति को लेकर ब्रीफ भी किया. बताया जा रहा है कि पीएम ने विपक्ष के आरोपों का जवाब किस तरह दिया जाए, इस पर भी सांसदों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं.

जनता के लिए और मेहनत करने की जरूरत: पीएम
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जीत के बाद आत्मसंतोष नहीं बल्कि और अधिक परिश्रम की आवश्यकता है. उन्होंने सांसदों से कहा कि वे निरंतर लोगों से जुड़े रहें और योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं.

बिहार मॉडल का जिक्र, नॉर्थ ईस्ट में तेज होगी विकास रफ्तार
पीएम मोदी ने बिहार में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि उसी मॉडल को नॉर्थ ईस्ट तक ले जाना है. उन्होंने कहा कि देश का समग्र विकास तभी संभव है जब हर क्षेत्र को समान अवसर और गति मिले.

किरेन रिजिजू ने दी जानकारी
NDA संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी जीत के लिए शुभकामनाओं और अभिनंदन से हुई. बैठक में सांसदों को उनके क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों और प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से दिशा-निर्देश दिए गए. रिजिजू ने बताया कि बैठक में सबसे ज़्यादा ज़ोर इस बात पर दिया गया कि देश के हर क्षेत्र में सुधार कैसे आगे बढ़ाए जाएं.

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कहा कि ऐसा कोई कानून या नियम नहीं होना चाहिए जो आम जनता को परेशान करे. हर नीति और कानून जनता के हित में बनना चाहिए. बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि भारत के भविष्य के लिए युवा शक्ति को सही दिशा देना जरूरी है.

‘तीसरे कार्यकाल में काम की रफ्तार होगी तीन गुना’
किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम ने कहा ‘पहले दो कार्यकाल में जनता ने हमारा काम देखा है, अब तीसरे कार्यकाल में हमें तीन गुना रफ्तार से काम करना है.’ बैठक में NDA सांसदों ने प्रधानमंत्री को भरोसा जताया और उनकी नेतृत्व क्षमता के लिए धन्यवाद दिया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰