कौन है जो बंगलादेश को पाकिस्तान जैसा इस्लामी कट्टर देश बनाना चाहता हैं ?……….

बांग्लादेश का जन्म 1971 में एक धर्मनिरपेक्ष, भाषाई और सांस्कृतिक पहचान के आधार पर हुआ था। शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में बने इस देश की बुनियाद में लोकतंत्र, सेक्युलरिज्म और समावेशिता के मूल्य निहित थे। लेकिन, बीते कुछ वर्षों में बांग्लादेश में बार-बार हिंसा, कट्टरपंथ और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025, 08:32 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कौन है जो बंगलादेश को पाकिस्तान जैसा इस्लामी कट्टर देश बनाना चाहता हैं  ?……….
Photo: UB India News Archive

बांग्लादेश का जन्म 1971 में एक धर्मनिरपेक्ष, भाषाई और सांस्कृतिक पहचान के आधार पर हुआ था। शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में बने इस देश की बुनियाद में लोकतंत्र, सेक्युलरिज्म और समावेशिता के मूल्य निहित थे। लेकिन, बीते कुछ वर्षों में बांग्लादेश में बार-बार हिंसा, कट्टरपंथ और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बांग्लादेश कट्टरपंथ की राह पर बढ़ रहा है? और यदि हां, तो इसके पीछे कौन से संगठन और ताकतें हैं जो इसे पाकिस्तान जैसा इस्लामी कट्टर देश बनाना चाहती हैं? चलिए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

कट्टरपंथ क्या है?

कट्टरपंथ से मतलब किसी धर्म या विचारधारा की कठोर और असहिष्णु व्याख्या से है, जिसमें हिंसा को भी जायज मान लिया जाता है। बांग्लादेश के लिहाज से यह प्रवृत्ति उस मानसिकता से जुड़ी हुई है जो देश की धर्मनिरपेक्ष पहचान को कमजोर करके उसे इस्लामी कट्टरवाद की दिशा में ले जाना चाहती है। यह ठीक वही रास्ता है जिस पर पाकिस्तान चला है। नतीजा यह हुआ है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र तमाशा बना है और यहां धार्मिक पहचान निरंतर हावी होती गई है।

बांग्लादेश में बढ़ी है हिंसा

हाल के दिनों में यह देखने को मिला है कि बांग्लादेश में हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। कभी शेख हसीना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन होते हैं तो कभी किसी अन्य मुद्दे पर लोग सड़कों पर उतर आते हैं। बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की चपेट में है। चलिए पहले आपको ताजा घटना के बारे में बताते हैं फिर यह भी जानते हैं कि वो कौन सी वजहें हैं जिसकी वजह से यहां अक्सर हिंसा देखने को मिलती है।

Bangladesh Violence

Bangladesh Violence

शरीफ उस्मान हादी की मौत

बांग्लादेश के कई शहरों में एक बार फिर हिंसा इस वजह से भड़की है क्योंकि शरीफ उस्मान हादी नाम के एक युवा नेता की मौत हो गई है। हादी को अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त गोली मारी थी जब वो ढाका में चुनाव प्रचार कर रहे थे। गोली लगने के बाद हादी को इलाज के लिए सिंगापुर भेजा गया था और यहीं अस्पताल में उनकी मौत हुई है। हादी ने शेख हसीना के खिलाफ हुए हिंसक विद्रोह में बड़ी भूमिका निभाई थी। हिंसक विरोध प्रदर्शनों के चलते हसीना को पीएम पद के साथ-साथ देश भी छोड़ना पड़ा था।

बांग्लादेश में हिंसा क्यों भड़कती है?

बांग्लादेश में हिंसा के कई वजहें हैं जिनमें राजनीतिक ध्रुवीकरण को सबसे बड़ा कारण माना जा सकता है। अवामी लीग और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के बीच हमेशा तीखा संघर्ष देखने को मिलता रहा है। चुनावों के समय हिंसा आम हो जाती है। इसके अलावा यहां कट्टरपंथी संगठनों की सक्रियता भी हिंसा का बड़ा कारण है। ये संगठन धार्मिक भावनाओं को भड़काकर समाज में तनाव पैदा करते हैं।

संगठन जो बांग्लादेश को बनाना चाहते हैं पाकिस्तान

चलिए अब आपको उन संगठनों के बारे में बताते हैं जो बांग्लादेश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं। इन संगठनों में सबसे पहला नाम जमात-ए-इस्लामी का आता है। जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश का सबसे पुराना और प्रभावशाली संगठन रहा है। 1971 के मुक्ति संग्राम में इस संगठन पर पाकिस्तानी सेना का साथ देने के आरोप लगे, जिसके कारण आज भी इसे संदेह की नजर से देखा जाता है। जमात इस्लामी राज्य की वकालत करता है जो बांग्लादेश की धर्मनिरपेक्ष छवि से पूरी तरह अलग है।

Bangladesh Violence

Bangladesh Violence

हिफाजत-ए-इस्लाम

यह बांग्लादेश का एक प्रमुख देवबंदी इस्लामी संगठन है। यह संगठन मदरसों से जुड़ा है और कट्टर इस्लामी कानूनों की वकालत करता है। यह महिला अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर कठोर रुख रखता है। इसके आंदोलन कई बार हिंसक रूप ले चुके हैं।

अंसारुल्लाह बांग्ला टीम

यह एक कट्टरपंथी आतंकी संगठन है, जिस पर ब्लॉगरों, लेखकों और सेक्युलर विचारकों की हत्या के आरोप लगे हैं। इसका मकसद बांग्लादेश में शरीयत के अनुसार शासन स्थापित करना है। अंसारुल्लाह बांग्ला को आतंकी संगठन अल-कायदा से प्रेरित बताया जाता है।

जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश

जमात उल मुजाहिदीन पर बांग्लादेश में बम धमाकों और आतंकी गतिविधियों का लंबा इतिहास रहा है। यह संगठन खुलकर इस्लामी खिलाफत की बात करता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को ‘गैर-इस्लामी’ मानता है। इसने कई बार स्पष्ट रूप से कहा है कि यह बांग्लादेश की राजनीतिक व्यवस्था का विरोध करता है।

पाकिस्तान से वैचारिक समानता

अभी आपने बांग्लादेश के संगठनों और इनकी विचारधारा के बारे में जाना। साफ पता चलता है कि इन संगठनों की विचारधारा में पाकिस्तान की कट्टरपंथी सोच मिलती है। पाकिस्तान में कट्टरपंथ जिस तरह से हावी है उसकी वजह से वहां के लोकतंत्र की हालत पूरी दुनिया ने देखी है। इतना ही नहीं यहां अल्पसंख्यकों के अधिकार ना को बराबर हैं और उनके साथ भेदभाव, अत्याचार आम है। ऐसे में कट्टरपंथी संगठनों की वजह से बांग्लादेश में भी यही खतरा नजर आता है।

Bangladesh Violence

Bangladesh Violence

बांग्लादेश को तय करना होगा उसका भविष्य

कट्टरपंथ का असर भारत-बांग्लादेश के रिश्तों पर भी पड़ता है। सीमा सुरक्षा, आतंकवाद और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा जैसे मुद्दे दोनों देशों के लिए संवेदनशील हैं। एक स्थिर, धर्मनिरपेक्ष बांग्लादेश पूरे दक्षिण एशिया के हित में है। अगर बांग्लादेश को अपनी पहचान बचानी है तो उसे ना केवल कट्टरपंथी संगठनों से सख्ती से निपटना होगा, बल्कि समाज के हर स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना होगा। यही वो रास्ता है जो उसे हिंसा से दूर और स्थिर भविष्य की ओर ले जा सकता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰