एपस्टीन फाइल : हाउस ऑफ ओवरसाइट कमेटी ने जारी कीं 70 नई तस्वीरें ,क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें

अमेरिका में जेफ्री एपस्टीन को लेकर एक बार फिर सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है. यौन अपराध के मामलों में दोषी ठहराए जा चुके और 2019 में जेल में मृत पाए गए एपस्टीन से जुड़ी करीब 70 नई तस्वीरें हाउस ऑफ ओवरसाइट कमेटी ने सार्वजनिक कर दी हैं. यह तस्वीरें ऐसे वक्त सामने आई हैं, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 20 दिसंबर 2025, 05:42 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एपस्टीन फाइल : हाउस ऑफ ओवरसाइट कमेटी ने जारी कीं 70 नई तस्वीरें ,क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें
Photo: UB India News Archive

अमेरिका में जेफ्री एपस्टीन को लेकर एक बार फिर सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है. यौन अपराध के मामलों में दोषी ठहराए जा चुके और 2019 में जेल में मृत पाए गए एपस्टीन से जुड़ी करीब 70 नई तस्वीरें हाउस ऑफ ओवरसाइट कमेटी ने सार्वजनिक कर दी हैं. यह तस्वीरें ऐसे वक्त सामने आई हैं, जब अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) को आज यानी 19 दिसंबर तक एपस्टीन फाइल्स जारी करनी हैं. डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाली इस कमेटी का कहना है कि ये तस्वीरें एपस्टीन के नेटवर्क और उसकी ‘बेहद परेशान करने वाली गतिविधियों’ की एक झलक देती हैं. हालांकि, साथ ही यह भी साफ किया गया है कि सिर्फ किसी तस्वीर में दिखना, किसी के खिलाफ अपराध का सबूत नहीं है.

नई तस्वीरों में क्या है?

जारी की गई तस्वीरें एपस्टीन की उस दुनिया की झलक देती हैं, जहां ताकत, पैसा और रसूख एक साथ दिखाई देते हैं.  इन तस्वीरों में एपस्टीन को नोम चॉम्स्की के साथ निजी विमान में बात करते हुए देखा गया है. बिल गेट्स एक महिला के साथ खड़े नजर आते हैं, जिसका चेहरा ब्लर किया गया है. स्टीव बैनन एपस्टीन के सामने डेस्क पर बैठे दिखते हैं. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के पूर्व प्रमुख सर्गेई ब्रिन एक डिनर इवेंट की तस्वीर में शामिल हैं.

इससे पहले जारी की गई तस्वीरों में डोनाल्ड ट्रंप, बिल क्लिंटन, वुडी एलन, प्रिंस एंड्रयू जैसे नाम भी सामने आ चुके हैं. इन सभी मामलों में यह दोहराया गया है कि इन तस्वीरों से किसी तरह का अपराध सिद्ध नहीं होता और कई लोगों ने एपस्टीन की अवैध गतिविधियों से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है.

‘लोलिता’ और विदेशी पासपोर्ट

नई तस्वीरों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला हिस्सा वे फोटो हैं, जिनमें व्लादिमीर नाबोकोव के उपन्यास ‘लोलिता’ के कुछ अंश महिलाओं के शरीर पर स्याही से लिखे दिखाई देते हैं— कहीं सीने पर तो कहीं पीठ या पैर पर. ‘लोलिता’ एक नाबालिग लड़की के शोषण की कहानी है, और इसे एपस्टीन से जोड़कर देखे जाने पर सवाल और अहम हो जाते हैं. इसके अलावा, रूस, यूक्रेन, लिथुआनिया, चेक गणराज्य जैसे देशों के महिला पासपोर्ट्स और पहचान पत्रों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. ज्यादातर जानकारी ब्लैक कर दी गई है, लेकिन कमेटी का दावा है कि ये दस्तावेज उन महिलाओं के हैं, जिनका इस्तेमाल एपस्टीन और उसके सहयोगी करते थे.

लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी जांच के तहत शुक्रवार रात ढाई बजे (भारतीय समय के मुताबिक) तीन लाख दस्तावेज जारी कर दिए हैं। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, हॉलीवुड एक्टर क्रिस टकर, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू जैसे दिग्गजों की तस्वीरें सामने आई हैं।

कुछ फोटोज में क्लिंटन लड़कियों के साथ पूल में नहाते और पार्टी करते नजर आ रहे हैं। पहले ये सभी तस्वीरें 4 सेट में जारी की गईं। इसके कुछ घंटे बाद 1 और सेट जारी किया गया।

इसमें कुल मिलाकर 3,500 से अधिक फाइलें हैं, जिनमें 2.5 GB से ज्यादा तस्वीरें और दस्तावेज शामिल हैं। हालांकि कई तस्वीरों में यह साफ नहीं है कि ये कहां ली गई हैं।

एपस्टीन फाइल से जुड़ी तस्वीरें…

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, शांटे डेविस के साथ हैं। शांटे ने बाद में जेफरी एपस्टीन के खिलाफ गवाही दी थी।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, शांटे डेविस के साथ हैं। शांटे ने बाद में जेफरी एपस्टीन के खिलाफ गवाही दी थी।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ एक महिला बैठी है। महिला का चेहरा छिपा दिया गया है।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ एक महिला बैठी है। महिला का चेहरा छिपा दिया गया है।
एक अलग तस्वीर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं।
एक अलग तस्वीर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एक स्विमिंग पूल में दो महिलाओं के साथ नहाते दिख रहे हैं।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एक स्विमिंग पूल में दो महिलाओं के साथ नहाते दिख रहे हैं।
हॉट टब में एक महिला के साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन। महिला का चेहरा छुपा दिया गया है।
हॉट टब में एक महिला के साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन। महिला का चेहरा छुपा दिया गया है।
मशहूर गायक माइकल जैक्शन (बाएं), पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (बीच में) और अमेरिकी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे। एक महिला का चेहरा छिपा दिया गया है।
मशहूर गायक माइकल जैक्शन (बाएं), पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (बीच में) और अमेरिकी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे। एक महिला का चेहरा छिपा दिया गया है।
इस तस्वीर में मशहूर गायक माइकल जैक्सन (दाएं), जेफ्री एपस्टीन के साथ नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में मशहूर गायक माइकल जैक्सन (दाएं), जेफ्री एपस्टीन के साथ नजर आ रहे हैं।
अरबपति रिचर्ड ब्रैसनन (बाएं) के साथ जेफ्री एपस्टीन।
अरबपति रिचर्ड ब्रैसनन (बाएं) के साथ जेफ्री एपस्टीन।
ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू 7 महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। वे 5 महिलाओं की उनकी गोद में लेटे हुए हैं। इसमें घिसलीन मैक्सवेल भी हैं।
ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू 7 महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। वे 5 महिलाओं की उनकी गोद में लेटे हुए हैं। इसमें घिसलीन मैक्सवेल भी हैं।
प्राइवेट जेट में प्रेमिका घिसलीन मैक्सवेल के साथ जेफ्री एपस्टीन।
प्राइवेट जेट में प्रेमिका घिसलीन मैक्सवेल के साथ जेफ्री एपस्टीन।

इन खुलासों का असर कितना बड़ा होगा, यह अभी साफ नहीं है। वजह यह है कि दस्तावेजों की संख्या बहुत ज्यादा है और एपस्टीन से जुड़ी काफी तस्वीरें पहले भी सामने आ चुकी है।

जस्टिस डिपार्टमेंट ने यह भी कहा है कि कुछ दस्तावेज अभी रोके गए हैं, क्योंकि कुछ जांचें चल रही हैं या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कारण हैं।

जेफ्री एपस्टीन एक फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी था, उसकी जेल में मौत हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 नवंबर को कानून पर दस्तखत कर एपस्टीन से जुड़े सभी दस्तावेजों को 30 दिन के भीतर जारी करने का आदेश दिया था।

अब तक इन मशहूर हस्तियों की तस्वीरें आईं

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
  • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन
  • पॉप स्टार माइकल जैक्सन
  • प्रिंस एंड्रयू और उनकी पत्नी सारा फर्ग्यूसन
  • अमेरिकी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे
  • हॉलीवुड एक्टर केविन स्पेसी और क्रिस टकर
  • अरबपति रिचर्ड ब्रैसनन

ट्रम्प के आदेश पर जारी हुए दस्तावेज

जेफ्री एपस्टीन एक यौन अपराधी था, उसकी जेल में मौत हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 नवंबर को कानून पर दस्तखत कर एपस्टीन से जुड़े सभी दस्तावेजों को 30 दिन के भीतर जारी करने का आदेश दिया था। 19 दिसंबर तक 30 दिन की समय सीमा पूरी हो गई।

एपस्टीन फाइल्स क्या हैं?

सवाल ये है कि आखिर एपस्टीन फाइल्स हैं क्या? असल में, ये वो दस्तावेज हैं जो एफबीआई और अमेरिकी न्याय विभाग के पास एपस्टीन की जांच के दौरान इकट्ठा हुए थे.  2008 में फ्लोरिडा में नाबालिग से यौन शोषण के मामले में एपस्टीन को सजा हुई थी.  2019 में उस पर नाबालिग लड़कियों की तस्करी का आरोप लगा, लेकिन ट्रायल से पहले ही उसकी मौत हो गई. इन जांचों के दौरान 300जीबी से अधिक डेटा, इंटरव्यू ट्रांसक्रिप्ट, फोटो, वीडियो और डिजिटल सबूत जमा किए गए. कानून के तहत, पीड़ितों की पहचान उजागर करने वाली सामग्री सार्वजनिक नहीं की जा सकती.

अब आगे क्या?

हाल ही में पारित Epstein Files Transparency Act के तहत डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) को फाइलें जारी करनी हैं, लेकिन अटॉर्नी जनरल को यह अधिकार है कि वे पीड़ितों की पहचान छुपा सकें. किसी चल रही जांच को नुकसान पहुंचाने वाली जानकारियां रोक सकें.
ऐसे में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हैं. कुछ रिपब्लिकन नेताओं को डर है कि नई जांचों का हवाला देकर फाइलों को देर से जारी किया जा सकता है, जबकि ट्रंप लगातार डेमोक्रेट्स के बड़े नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाते रहे हैं.

एपस्टीन को लेकर इतनी दिलचस्पी क्यों?

एपस्टीन की रहस्यमयी जिंदगी, प्रभावशाली लोगों से उसके संबंध, उसे मिली हल्की सजा और जेल में उसकी मौत— ये सभी बातें आज भी लोगों को बेचैन करती हैं. यही वजह है कि हर नई तस्वीर, हर नया दस्तावेज, साजिशों, सवालों और राजनीतिक बहस को फिर से हवा दे देता है. अब सबकी निगाहें 19 दिसंबर पर टिकी हैं— जब यह साफ होगा कि एपस्टीन फाइल्स में आखिर कितना सच सामने आता है, और कितना अभी भी परदे के पीछे रह जाता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰