अमेरिका की ओर से वेनेज़ुएला पर हमला ,देश में इमरजेंसी, राष्ट्रपति भवन के पास सड़कों पर उतरे टैंक

अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर हमला कर दिया है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम 7 धमाकों और नीचे उड़ते हुए विमानों की आवाज सुनी गई। रशिया टुडे के मुताबिक अमेरिकी वायु सेना ने वेनेजुएला के इस्ला मार्गरीटा द्वीप पर बमबारी की है जहां सेना के टॉप बेस हैं। हमलों के बाद वेनेजुएला में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 3 जनवरी 2026, 08:18 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिका की ओर से वेनेज़ुएला पर हमला ,देश में इमरजेंसी, राष्ट्रपति भवन के पास सड़कों पर उतरे टैंक
Photo: UB India News Archive

अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर हमला कर दिया है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम 7 धमाकों और नीचे उड़ते हुए विमानों की आवाज सुनी गई। रशिया टुडे के मुताबिक अमेरिकी वायु सेना ने वेनेजुएला के इस्ला मार्गरीटा द्वीप पर बमबारी की है जहां सेना के टॉप बेस हैं। हमलों के बाद वेनेजुएला में इमरजेंसी लगा दी गई है। वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका पर आम नागरिकों और मिलिट्री ठिकानों पर हमला करने का आरोप लगाया है। शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और सायरन बजने लगे. राष्ट्रपति भवन के पास टैंकों की गश्त देखी गई. धमाकों की वजह साफ नहीं है, लेकिन यह घटनाक्रम अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है. हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं.

खबरों के मुताबिक धमाकों की आवाज कराकस के अलावा तटीय इलाकों और हिगुएरोटे एयरपोर्ट के पास भी सुनी गई. हालांकि अब तक वेनेजुएला सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इन घटनाओं के बीच अमेरिका ने अपने विमानों के लिए वेनेजुएला का पूरा हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिका पहले ही वेनेजुएला में ड्रग तस्करी को लेकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देता रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले कह चुके हैं कि वेनेजुएला के खिलाफ ज़मीनी कार्रवाई से भी इंकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में कराकस में हुए धमाकों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल धमाकों की वजह साफ नहीं है, लेकिन राजधानी में बढ़ी सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों से हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं.

धमाकों से दहला काराकास

शहर के अलग-अलग हिस्सों में धमाकों की तेज आवाजें सुनी गई हैं। शहर का दक्षिणी इलाका, जो एक बड़े सैन्य अड्डे के पास है, वहां बिजली भी गुल हो गई है। इससे पहले वेनेजुएला ने 5 अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अमेरिका ने एक्शन लेने की बात कही थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अमेरिका सेना आने वाले दिनों में वेनेजुएला के अंदर जमीनी हमले शुरू कर सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला के अंदर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने CBS News को बताया कि हमलों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है और यह कार्रवाई सुबह-सुबह अंजाम दी गई. पेंटागन ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए सभी सवाल व्हाइट हाउस की ओर भेज दिए हैं. राजधानी Caracas में पहले से जारी धमाकों, सैन्य हलचल और आपातकाल के बीच यह कदम हालात को और ज्यादा गंभीर बना रहा है.

कराकस में धमाकों के बीच हालात और गंभीर होते दिख रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी एयरफोर्स ने अपने सभी विमानों के ट्रांसपोंडर डिएक्टिवेट कर दिए हैं, जिसके चलते FlightRadar24 पर कोई अमेरिकी उड़ान दिखाई नहीं दे रही. इसी दौरान राजधानी कराकस के ऊपर दर्जनों अमेरिकी आर्मी हेलिकॉप्टर और विमान देखे जाने की खबरें हैं, जिनमें CH-47 हेलिकॉप्टर भी शामिल बताए जा रहे हैं. जमीन पर बढ़ी सैन्य हलचल और आसमान में गतिविधि से संकेत मिल रहे हैं कि वेनेजुएला में बड़े पैमाने पर सैन्य ऑपरेशन शुरू हो सकता है.

सड़कों पर निकल आए लोग

वेनेजुएला की सरकार ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। राजधानी काराकास में धमाकों के बाद अलग-अलग इलाकों के लोग सड़कों पर निकल आए। कुछ लोगों को काराकास से जाते हुए भी देखा गया। यह ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी सेना हाल के दिनों में ड्रग तस्करी वाली नावों को निशाना बना रही है। शुक्रवार को वेनेजुएला ने कहा कि वह ड्रग तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर बातचीत करने के लिए तैयार है।

वेनेजुएला में सरकार बदलना चाहता है अमेरिका

दक्षिण अमेरिकी देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गुरुवार को प्रसारित एक पहले से रिकॉर्ड किए गए इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में सरकार बदलना चाहता है। मादुरो ने यह भी कहा था कि अमेरिका उसके विशाल तेल भंडार तक पहुंच हासिल करना चाहता है।

डॉकिंग एरिया पर हुआ था ड्रोन हमला

मादुरो पर यूनाइटेड स्टेट्स में नार्को-टेररिज्म का आरोप लगाया गया है। पिछले सप्ताह एक डॉकिंग एरिया पर हुए ड्रोन हमले के पीछे CIA थी, माना जाता है कि इस जगह का इस्तेमाल वेनेजुएला के ड्रग कार्टेल करते थे। यह सितंबर में अमेरिका की ओर से नावों पर हमले शुरू करने के बाद वेनेजुएला की जमीन पर पहला ज्ञात सीधा ऑपरेशन था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰